BJP नेता के घर में घुसकर बदमाशों ने किया जमकर तोड़फोड़ और पथराव, FIR दर्ज

Vikram Jain | Mar 27, 2025, 16:39 IST
Share
Bhopal Miscreants attacked BJP leader
Bhopal Miscreants attacked BJP leader

भोपाल के बाग सेवनिया में बदमाशों ने बीजेपी नेता दीपक नायर के घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और पत्थर फेंककर कांच तोड़ दिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश जारी है।

राजधानी भोपाल के बाग सेवनिया में बीजेपी नेता दीपक नायर के घर पर हमला करने का मामला सामने आया है। यहां शराब पीने से रोकने पर बदमाशों ने जमकर हंगामा किया और बीजेपी नेता के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और पथराव कर कांच तोड़ दिए। साथ ही कार को भी नुकसान पहुंचाया। अब इस हमले के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

शराब पीने से रोकने पर बदमाशों ने किया हंगामा

भोपाल के बाग सेवनिया क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना हुई। यहां बीजेपी खेल प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक दीपक नायर के घर पर उन बदमाशों ने हमला किया, जो आए दिन उनके घर के सामने शराब पीने आते थे। दीपक नायर ने इन्हें शराब पीने से रोका था, जिसके बाद बदमाशों ने पूरी रात उनके घर पर हंगामा मचाया।

ये खबर भी पढ़ें...

MP में खौफनाक वारदात, पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को कार से कुचला, दूर तक घसीटा

डंडों से लैस बदमाशों ने किया हमला

बताया जा रहा है कि 24 और 25 मार्च की रात करीब साढ़े 12 बजे जब बीजेपी नेता दीपक नायर के घर के सामने 6 बदमाश शराब पीने के लिए इकट्ठा हुए, तब दीपक नायर ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद बदमाश गुस्से में आ गए और डंडों से लैस होकर दीपक नायर के घर पर हमला बोल दिया। उन्होंने घर के चैनल गेट को तोड़ दिया और घर के कांच तोड़ दिए। इसके अलावा, उनकी कार को भी पूरी तरह से तोड़ दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें...

लोकायुक्त की कार्रवाई: सहायक मंडी उप निरीक्षक 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, जानें मामला

हमले से दहशत में आया परिवार

हमले के समय बीजेपी नेता दीपक नायर का परिवार घर में था। घर में मां, पत्नी और दो छोटी थीं। जब बदमाश घर में घुसे, तब परिवार के लोग ऊपर सो रहे थे, लेकिन शोर सुनकर वे नीचे आ गए। तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। अब हमले के बाद पूरा परिवार दहशत में है। बाग सेवनिया के अमराई निवासी दीपक नायर बीजेपी खेल प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक हैं। दीपक टेंट हाउस कारोबार के साथ ही केटरिंग का भी काम देखते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

108 एंबुलेंस में मरीजों की जगह ले जाए जा रहे प्याज और खरबूजे, देखें वीडियो

मामले में एफआईआर दर्ज, आरोपियों तलाश जारी

पुलिस ने मामले की गंभीरता दिखाते एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, फरियादी दीपक नायर की शिकायत पर मुख्य आरोपी शुभम सिंह समेत 6 अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बदमाशों द्वारा हमले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। थाना प्रभारी अमित सोनी के बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है। सभी आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...

ड्रिंक एंड ड्राइव केस में जब्त हुईं बाइक, भारी जुर्माना सुनकर टेंशन में युवक ने कर दिया कांड

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ भोपाल में शराब पीने से रोकने पर बीजेपी नेता दीपक नायर के घर पर बदमाशों ने हमला किया।

✅ बदमाशों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और कार के कांच तोड़ दिए।

✅ घटना से पीड़ित परिवार में दहशत फैल गई, लेकिन बदमाश मौके से भाग गए।

✅ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की पहचान कर ली है।

✅ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।ज | Bhopal News | मध्य प्रदेश | बीजेपी नेता पर हमला | बदमाशों का हमला | एमपी न्यूज not present in content

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • बीजेपी नेता पर हमला
  • तोड़फोड़
  • बीजेपी नेता दीपक नायर
  • बदमाशों का हमला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा