ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़, शरीर पर मिले चोट के निशान, पोस्ट मार्टम रिपॉर्ट ने खोला राज
Aman Vaishnav | May 20, 2026, 12:59 IST
bhopal model twisha sharma death case post mortem report
भोपाल की मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में एम्स भोपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है। इस रिपोर्ट के आने के बाद केस में कई नए और बेहद अहम मोड़ आ गए हैं।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से पिछले दिनों एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। मशहूर मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अब इस पूरे मामले में एम्स भोपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है। इस रिपोर्ट के आने के बाद केस में कई नए और बेहद अहम मोड़ आ गए हैं।
रिपोर्ट में न सिर्फ मौत की वजह साफ हुई है, बल्कि ट्विशा की सेहत और उनके शरीर पर मिले निशानों को लेकर भी कई बड़े खुलासे हुए हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट और मामले को आसान भाषा में विस्तार से समझते हैं।
![bhopal-twisha-sharma-suicide-case-katara-hills-mystery-updates]()
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया खुलासा, सास ने ड्रग एडिक्ट होने का किया दावा
एम्स भोपाल के डॉक्टरों की टीम ने ट्विशा शर्मा के शव का पोस्टमार्टम किया है। रिपोर्ट के अनुसार ट्विशा की मौत फंदा पर लटकने की वजह से हुई थी।
डॉक्टरों को जांच के दौरान ट्विशा की गर्दन पर ऊपर की तरफ जाता हुआ एक निशान मिला है, जिसे मेडिकल की भाषा में लिगेचर मार्क कहा जाता है। आमतौर पर जब कोई व्यक्ति फांसी लगाता है, तो उसकी गर्दन पर ऐसे ही निशान बनते हैं।
![bhopal-model-twisha-sharma-death-case-post-mortem-report]()
![]()
इस पूरी रिपोर्ट में एक बात जिसने पुलिस का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा है, वह है ट्विशा के शरीर पर मिले चोट के निशान। डॉक्टरों को ट्विशा के हाथ और शरीर के कुछ दूसरे हिस्सों पर हल्की चोटें और खरोंच मिली हैं।
अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर मौत से ठीक पहले ट्विशा को ये चोटें कैसे लगीं? क्या वहां कोई विवाद हुआ था?
हालांकि डॉक्टरों ने रिपोर्ट में यह भी पूरी तरह साफ कर दिया है कि ट्विशा के शरीर पर किसी हथियार से हमला किए जाने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। साथ ही उनके साथ किसी भी तरह के यौन हमले के संकेत भी नहीं पाए गए हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक और बेहद संवेदनशील और हैरान करने वाली बात सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार मौत होने से करीब एक हफ्ते पहले ही ट्विशा का गर्भपात यानी अबॉर्शन हुआ था।
इस खुलासे के बाद अब पुलिस इस एंगल को भी अपनी जांच में शामिल कर रही है। क्या इस वजह से ट्विशा मानसिक तनाव में थीं या इसके पीछे कोई पारिवारिक विवाद था।
![twisha sharma]()
ट्विशा शर्मा मर्डर केस: फरार पति समर्थ सिंह का पासपोर्ट होगा जब्त, लुकआउट सर्कुलर जारी
इसी मामले में प्रतिष्ठित वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया पर X पोस्ट कर CBI जांच की मांग की है।
अधिवक्ता विवेक तन्खा ने कहा कि ग्रह मंत्री अमित शाह और सीएम मोहन यादव जी से अनुरोध है कि इस अप्राकृतिक मृत्यु मामले को CBI को सौंपा जाए। उन्होंने बताया कि पिछले आठ दिन से परिवार और लोगों के बीच अविश्वास बना हुआ है। साथ ही अंतिम संस्कार नहीं हो पा रहा। भावनाएं बहुत उबल रही हैं, इसलिए CBI ही सही समाधान है।
ट्विशा शर्मा केस में सोशल मीडिया पर इंसाफ की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच भोपाल में पूर्व सैनिकों ने भी न्याय की गुहार लगाई है। आज, 20 मई को वर्दी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से एक बाइक रैली निकाली गई।
रैली शौर्य स्मारक से शुरू होकर सीएम हाउस, पुलिस मुख्यालय और राजभवन तक जाएगी और वहां ट्विशा शर्मा मामले में इंसाफ की मांग का ज्ञापन सौंपा जाएगा।
ट्विशा शर्मा मौत मामला : पति समर्थ सिंह पर 10 हजार का इनाम, अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज
रिपोर्ट में न सिर्फ मौत की वजह साफ हुई है, बल्कि ट्विशा की सेहत और उनके शरीर पर मिले निशानों को लेकर भी कई बड़े खुलासे हुए हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट और मामले को आसान भाषा में विस्तार से समझते हैं।
bhopal-twisha-sharma-suicide-case-katara-hills-mystery-updates
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया खुलासा, सास ने ड्रग एडिक्ट होने का किया दावा
गर्दन पर मिले लिगेचर मार्क
डॉक्टरों को जांच के दौरान ट्विशा की गर्दन पर ऊपर की तरफ जाता हुआ एक निशान मिला है, जिसे मेडिकल की भाषा में लिगेचर मार्क कहा जाता है। आमतौर पर जब कोई व्यक्ति फांसी लगाता है, तो उसकी गर्दन पर ऐसे ही निशान बनते हैं।
bhopal-model-twisha-sharma-death-case-post-mortem-report
अंदरूनी मांसपेशियों में दबाव और फेफड़ों में सूजन
- ट्विशा की गर्दन की दरूनी मांसपेशियां में दबाव और खून बहने यानी रक्तस्राव के निशान पाए गए हैं।
- ट्विशा के दोनों फेफड़ों में सूजन और कंजेशन देखा गया है।
- उनकी आंखों में छोटे-छोटे रक्तस्राव यानी पेटीचियल हेमरेज के निशान भी मिले हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि फांसी के मामलों में अक्सर शरीर में ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं।
शरीर पर मिले चोट के निशान
अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर मौत से ठीक पहले ट्विशा को ये चोटें कैसे लगीं? क्या वहां कोई विवाद हुआ था?
हालांकि डॉक्टरों ने रिपोर्ट में यह भी पूरी तरह साफ कर दिया है कि ट्विशा के शरीर पर किसी हथियार से हमला किए जाने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। साथ ही उनके साथ किसी भी तरह के यौन हमले के संकेत भी नहीं पाए गए हैं।
मौत से एक हफ्ते पहले हुआ था अबॉर्शन
इस खुलासे के बाद अब पुलिस इस एंगल को भी अपनी जांच में शामिल कर रही है। क्या इस वजह से ट्विशा मानसिक तनाव में थीं या इसके पीछे कोई पारिवारिक विवाद था।
twisha sharma
ट्विशा शर्मा मर्डर केस: फरार पति समर्थ सिंह का पासपोर्ट होगा जब्त, लुकआउट सर्कुलर जारी
CBI जांच की उठी मांग
अधिवक्ता विवेक तन्खा ने कहा कि ग्रह मंत्री अमित शाह और सीएम मोहन यादव जी से अनुरोध है कि इस अप्राकृतिक मृत्यु मामले को CBI को सौंपा जाए। उन्होंने बताया कि पिछले आठ दिन से परिवार और लोगों के बीच अविश्वास बना हुआ है। साथ ही अंतिम संस्कार नहीं हो पा रहा। भावनाएं बहुत उबल रही हैं, इसलिए CBI ही सही समाधान है।
Hand over the unfortunate #Twisha unnatural death case to CBI : request to HHM @AmitShah ji & HCM @drmohanoffice51 ji. There is distrust & impasse for last 8 days. The victim family not performing last rites. Emotions are high. Trust levels low. CBI is the answer. pic.twitter.com/IaMHtOdzom
— Vivek Tankha (@VTankha) May 20, 2026
ट्विशा के समर्थन में उतरे पूर्व सैनिक
रैली शौर्य स्मारक से शुरू होकर सीएम हाउस, पुलिस मुख्यालय और राजभवन तक जाएगी और वहां ट्विशा शर्मा मामले में इंसाफ की मांग का ज्ञापन सौंपा जाएगा।
ट्विशा शर्मा मौत मामला : पति समर्थ सिंह पर 10 हजार का इनाम, अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari