एमपी में शादियों पर गैस की मार, शादी का कार्ड दिखाए बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर

Aman Vaishnav | Apr 17, 2026, 13:45 IST
Share
bhopal mp commercial gas cylinder new rules wedding card mandatory
bhopal mp commercial gas cylinder new rules wedding card mandatory

राजधानी भोपाल में शादी का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में शादियों में गैस सिलेंडर की मांग तेजी से बढ़ेगी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एक नई व्यवस्था लागू की है। अब आपको गैस एजेंसी में शादी का कार्ड दिखाने पर ही सिलेंडर मिलेंगे।

अक्सर हम गैस सिलेंडर लेने जाते समय बुक हमेशा साथ लेकर जाते हैं। क्योंकि बिना बुक के हमें कभी सिलेंडर नहीं मिलता है, लेकिन शादी का सीजन (wedding season) शुरू होते ही ये नियम थोड़ा बदल गया है।

अब गैस एजेंसी पर बुक के साथ शादी का कार्ड भी चाहिए। जी हां अब आपको गैस एजेंसी पर कार्ड भी दिखाना होगा।

गैस एजेंसी पर शादी का कार्ड

राजधानी भोपाल में शादी का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी को देखते हुए प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है।

अब जिन घरों में शादी है उन्हें पास की गैस एजेंसी पर शादी का कार्ड जमा करना होगा। इसके बाद ही उन्हें अधिकतम दो कमर्शियल सिलेंडर दिए जाएंगे।

जिला आपूर्ति अधिकारी चंद्रभान सिंह जादौन के अनुसार, यह व्यवस्था एलपीजी कंपनियों के अधिकारियों से चर्चा करने के बाद लागू की गई है।

अब शादी वाले घरों को पास की गैस एजेंसी पर शादी का कार्ड (शादी कार्ड), पहचान पत्र और एक आवेदन देना होगा। इस आवेदन में शादी की तारीख, समय और स्थान की जानकारी देना जरूरी होगा।

03c68322-41a
03c68322-41a

हर सिलेंडर पर सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा

जानकारी के अनुसार हर सिलेंडर पर दो हजार 200 का सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा। अगर दो कमर्शियल सिलेंडर लेते हैं, तो कुल चार हजार 400 जमा करने होंगे जो बाद में वापस मिल जाएंगे।

वहीं डिपॉजिट के अलावा गैस भरवाने के लिए प्रति सिलेंडर एक हजार 850 रुपए देने होंगे। इन सिलेंडरों को 2-3 दिन के अंदर एजेंसी पर वापस करना जरूरी होगा।

एक शादी में 12 सिलेंडर की जरूरत

कैटरर्स का कहना है कि एक शादी में आमतौर पर 10-12 कमर्शियल सिलेंडर की जरूरत होती है, लेकिन दो सिलेंडर तो बिल्कुल काफी नहीं हैं। ऐसे में अब भट्‌टी जलानी पड़ रही है।

सामान्य दिनों में ही तीन हजार 500 सिलेंडर की जरूरत होती है, लेकिन अब यह चार हजार 700 तक पहुंच रही है। हालांकि सप्लाई सिर्फ एक हजार से 1200 सिलेंडर तक की ही हो पा रही है।

ये खबरें भी पढ़िए...

साइबर ठगों का नया तरीका: 10 रुपए के गैस बिल के बहाने लाखों की ठगी

छात्रों और मजदूरों को नहीं होगी LPG की किल्लत, मिल रहा पांच किलो का सिलेंडर

मध्यप्रदेश न्यूज: दामाद ने नहीं भेजी गैस टंकी तो ससुरालियों ने घर पहुंच की तोड़फोड़

एमपी न्यूज: गलतफहमियों से बचने के लिए शादी से पहले जरूर पूछें ये सवाल

Tags:
  • wedding season
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • भोपाल
  • शादी
  • शादी कार्ड
  • गैस एजेंसी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा