शूटिंग अकादमी में खेल अधिकारी के बेटे के सुसाइड मामले में हुआ खुलासा, FIR दर्ज
Siddhi Tamrakar | Jan 26, 2025, 14:32 IST
yatharth raghuwanshi
भोपाल के शूटिंग अकादमी के एक स्टूडेंट ने सीनियर्स के टॉर्चर से परेशान होकर गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। वहीं अब पुलिस जांच में यह बात साफ होने के बाद एक आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।
राजधानी भोपाल के रातीबड़ में MP शूटिंग अकादमी के एक स्टूडेंट ने 1 दिसंबर 2024 को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। बता दें किशूटिंग अकादमी के ही कुछसीनियर्स उस पर चोरी का आरोप लगाकर उसे टॉर्चर कर रहे थे। वहीं अब पुलिस जांच में यह बात साफ होने के बाद एक आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।आरोपी स्टूडेंट दिव्यांश ठाकुर मृतक यथार्थ रघुवंशी (17) का सीनियर है। मृतक के पिता अरुण रघुवंशी, मां और बहन के साथ आधा दर्जन लोगों के बयानों को दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
अरुण रघुवंशी, अशोकनगर जिले के खेल अधिकारी हैं। पुलिस को उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर 2024 को उनकी बेटे से दोपहर 2 बजे बात हुई थी। इस दौरान उसने कहा था कि उसे रोज मरने के ख्याल दिमाग में आते हैं। सीनियर उसे रोज चोरी का इल्जाम लगाकर टॉर्चर करते थे। साथ ही उसने बताया कि सीनियर उस पर एफआईआर दर्ज कराने की भी धमकी देते थे।
मामले को लेकर थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने बताया कि यथार्थ के माता पिता के साथ दूसरों के भी बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इसी आधार पर आरोपी दिव्यांश ठाकुर पर एफआईआर दर्ज की है। दिव्यांश बालिग है और अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। इस मामले मेंअन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।जिसके बाद आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।
पिता अशोकनगर में हैं खेल अधिकारी
परिजनों के बयान किए गए दर्ज
दोपहर में पिता से बात, शाम को किया सुसाइड
यथार्थ के पिता ने बताया कि उनकी उससे 1 दिसंबर की दोपहर 2 बजे बात हुई थी। वहीं, 1 दिसंबर की ही शाम को उसने गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। उसने शूटिंग अकादमी में 12 बोर की शॉट गन से छाती में गोली मारी थी। गोली मारते समय वह सोफे पर बैठा था और गन का ट्रिगर पांव से दबाया था। साथ ही उन्होंने बताया था कि हॉस्टल में किसी सीनियर छात्र के 40 हजार रुपए चोरी हो गए थे। जिसका आरोप उन्होंने बेटे पर लगाया था और पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी थी। पुलिस के डर से बेटे ने उनसे कहा कि मैंने पैसे नहीं चुराए हैं, लेकिन फिर भी मैं आपको पैसे दे दूंगा। जिसके बाद सीनियर्स उससे 40 लाख रुपए की डिमांड करने लगे थे। जिस वजह से वह बहुत परेशान रहा करता था। इसके बारे में उसने अपनी चचेरी बहन को बताया था। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में जांच जारी है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA