आखिर किसकी लापरवाही से कटा भोपाल नगर निगम के हजारों कर्मचारियों का आधा वेतन

Sanjay Sharma | Nov 08, 2025, 22:47 IST
Share
bhopal-municipal
bhopal-municipal

भोपाल नगर निगम में अधिकारियों की लापरवाही से हजारों कर्मचारियों को आधा वेतन मिला। कर्मचारियों का कहना है कि आर्थिक प्रबंधन में गड़बड़ी हुई। अधिकारी हाजिरी की नई व्यवस्था को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

BHOPAL. भोपाल नगर निगम में अधिकारियों की लापरवाही कर्मचारियों के लिए परेशानी बन गई है। जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण हजारों कर्मचारियों को आधा वेतन ही मिल पाया है। अब कर्मचारी निगम के जोन कार्यालयों के चक्कर काटकर पूरा वेतन मांग रहे हैं।

निगम के कर्मचारी इसकी वजह आर्थिक प्रबंधन में गड़बड़ी बता रहे हैं तो अधिकारी हाजिरी की नई व्यवस्था को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। वजह जो भी हो फिलहाल निगम के कर्मचारी अधूरा वेतन मिलने से नाराज है। शनिवार को इन कर्मचारियों ने काम बंद कर जोन कार्यालयों में डेरा जमाए रखा। वहीं कर्मचारियों की नाराजगी पर अधिकारी चुप्पी साधे रहे।

ये भी पढ़ें...वन अधिकार पत्र के आवेदन लंबित हैं तो जंगल से बेदखल नहीं होंगे आदिवासी परिवार

काम पूरा लेकिन वेतन मिला अधूरा

राजधानी भोपाल में नगर निगम के पास 15 हजार कर्मचारियों का भारी भरकम अमला है। सबसे ज्यादा कर्मचारी स्वच्छता विभाग के पास हैं। इन कर्मचारियों को नवम्बर माह में मिलने वाले वेतन में अचानक कटौती कर दी गई है। उन्हें केवल 15 दिन का वेतन ही दिया गया है।

इसको लेकर कर्मचारी कई बार निगम के जोन कार्यालय जाकर सवाल कर चुके हैं लेकिन अधिकारी उनकी समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं। इस वजह से कर्मचारी बार- बार चक्कर काट रहे हैं। एक दिन पहले भी कर्मचारियों ने जोनल अधिकारियों को पूरा वेतन देने की मांग की थी लेकिन उन्हें टाल दिया गया।

ये भी पढ़ें...एमपी का सेंट्रलाइज्ड कैंसर ब्लॉक, 2026 तक भोपाल एम्स में होगा तैयार

आर्थिक तंगी या ई-अटेंडेंस ने की कटौती

निगम के स्वच्छताकर्मियों के वेतन में कटौती की वजह को लेकर दो तरह के जवाब सामने आ रहे हैं। जहां अधिकारी इसकी वजह हाल ही में शुरू हुई ऑनलाइन अटेंडेंस की व्यवस्था को बता रहे हैं। वहीं कर्मचारियों का कहना है निगम के बड़े अधिकारियों को पूरा वेतन मिल गया लेकिन उन्हें जो मामूली वेतन मिलता है उसमें कटौती की गई है।

टैक्स वसूली न होने से निगम आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और संभवतया इसी वजह से उन्हें आधी वेतन दी गई है। कर्मचारियों का कहना है यदि ऑनलाइन अटेंडेंस के कारण कटौती हुई है तब भी अधिकारी जिम्मेदार हैं क्योंकि अधूरी तैयारी के बीच इसे लागू क्यों किया गया है।

ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश में आयोजित हो रही श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान प्रतियोगिता, बच्चों को मिलेगा 1 लाख तक का इनाम

ये भी पढ़ें...Top News : खबरें आपके काम की

जिम्मेदारों की गलती, कर्मचारियों का नुकसान

दरअसल नगर निगम में कर्मचारियों की हाजिरी की व्यवस्था को 16 अक्टूबर से बदला गया है। पहले कर्मचारी सार्थक एप के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराते थे। इसमें बदलाव कर अब अटेंडेंस को आधार बेस कर दिया गया है। बताया जा रहा है महीने के बीच में उपस्थिति की व्यवस्था बदलने की वजह से वेतन की गणना केवल 15 दिन की हो पाई है।

इस वजह से कर्मचारियों को 1 से 15 अक्टूबर का वेतन मिला है। नई अटेंडेंस व्यवस्था लागू होने के बाद यानी 16 से 31 अक्टूबर का वेतन आने वाले दिनों में मिलेगा। वहीं कर्मचारियों का कहना है निगम प्रबंधन ने अचानक व्यवस्था को बदला है और इसका खामियाजा उन्हें उठाना पड़ रहा है। मामूली वेतन भी अधूरा मिलने से उनके महीने भर के काम गड़बड़ा गया है। बच्चों की स्कूल-कॉलेज फीस से लेकर राशन और बिल जैसे काम भी अटक गए हैं।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल नगर निगम
  • भोपाल
  • कर्मचारियों
  • ई-अटेंडेंस
  • कर्मचारियों की हाजिरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग