7ec85a2c-f6e
भोपाल नगर निगम टैक्स घोटाला: सिस्टम से खेल कर एक करोड़ डकार गए कर्मचारी!
Aman Vaishnav | Published:
भोपाल नगर निगम टैक्स घोटाला
भोपाल नगर निगम में प्रॉपर्टी और वॉटर टैक्स में एक और नया खुलासा हुआ है। आरोपी यूटीआर नंबर का इस्तेमाल कर नकद टैक्स का पैसा डकार रहे थे। जानिए आखिर कैसे एक करोड़ का यह घोटाला पकड़ में आया...
समझें क्या है पूरा मामला..
- भोपाल नगर निगम में टैक्स घोटाला में एक नया खुलासा हुआ है।
- आरोपी ऑनलाइन टैक्स भरने वालों का यूटीआर नंबर दोबारा इस्तेमाल करते थे।
- इसी नंबर पर नकद टैक्स भरने वालों की फर्जी रसीद बना देते थे।
- सिस्टम में दोनों का टैक्स जमा दिखता था, लेकिन नकद पैसा आरोपियों की जेब में जाता था।
- अब तक 14.69 लाख रुपए का गबन पकड़ा गया है।
- अब लगभग एक करोड़ रुपए के भुगतानों की जांच चल रही है।
एक यूटीआर, दो रसीदें
इसके बाद जब उतनी ही राशि वाला कोई दूसरा व्यक्ति नकद भुगतान करने आता, तो उसकी एंट्री सिस्टम में हो जाती थी। लेकिन उसमें भी पहले वाला ही यूटीआर नंबर दोबारा डाल दिया जाता था।
नतीजा यह होता था कि सिस्टम में दोनों संपत्तियों का टैक्स जमा दिखने लगता था। असल में दूसरे व्यक्ति से लिया गया पूरा नकद पैसा बैंक में जमा होने के बजाय आरोपियों के पास ही रह जाता था।
भोपाल नगर निगम में सरकारी सिस्टम के पासवर्ड हुए लीक, 14 लाख का किया फ्रॉड
कहीं भी टैक्स भरने का फायदा
इस केंद्रीकृत व्यवस्था का आरोपियों ने खूब फायदा उठाया। उन्होंने दूसरे वार्डों के लॉगिन का इस्तेमाल किया। इससे उन्हें आसानी से पकड़ में आने से बचने में मदद मिली।
बैंक भेजने की जगह जेब में
पांच जोन, एक करोड़ की जांच
संदिग्ध भुगतानों की मैपिंग
लोक अदालत के दिन था हुआ खेल
इस फर्जीवाड़े के लिए वार्ड क्रमांक 33 की यूजर आईडी से 14 लाख 69 हजार 798 रुपए की रसीदें जारी हुई थी। यह रसीदें फर्जी आरटीजीएस और एनईएफटी लेनदेन की बताई जा रही हैं। हैरानी की बात है कि असली भुगतान निगम के खाते में कभी पहुंचा ही नहीं।
वार्ड प्रभारी ने की शिकायत
इसके बाद रघुवीर तिवारी ने तुरंत जोनल अधिकारी को सूचना दी थी। साथ ही निगम मुख्यालय को भी लिखित शिकायत भेजी शिकायत में साफ कहा गया कि उनकी लॉगिन डिटेल का दुरुपयोग हुआ है।
पहले धीमी रही कार्रवाई
अंजू अरुण कुमार ने थाना प्रभारी को पत्र लिखकर तुरंत कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने जांच में तेजी लाई। तकनीकी साक्ष्य जुटाने का काम शुरू हुआ।
ngarnigamfroud_05072026183843_0507f_1783256923_989-780948
ये खबरें भी पढ़िए...
साइबर ठगी के जाल में फंसे इंजीनियर और ज्योतिषाचार्य, एक मिनिट में 1.35 लाख साफ
कॉलेज और यूको बैंक की मिलीभगत का पर्दाफाश, स्कॉलरशिप के डकारे 99 लाख
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari