टॉयलेट जाने के लिए फ्लाइओवर बनवाए नगर निगम, लोगों ने की अजीब मांग, जानें कहां का है मामला
Sanjay Dhiman | May 05, 2026, 16:32 IST
Photograph: (the sootr)
भोपाल में नगर निगम ने रेलवे की जमीन पर सुलभ शौचालय बनवा डाला। रेलवे ने बाउंड्री वॉल बनाकर शौचालय तक पहुंचने वाला रास्ता बंद कर दिया। लोग इसे नगर निगम की गैर-जिम्मेदारी मानते हुए नाराज हैं। जानें इस मामले की पूरी जानकारी।
News in Short
- भोपाल नगर निगम ने ऐशबाग में रेलवे की जमीन पर सरकारी शौचालय बनवा दिया।
- काम पूरा होने से पहले ही रेलवे ने सामने ऊंची बाउंड्री वॉल खड़ी कर दी।
- दीवार बनने से टॉयलेट का रास्ता बंद हो गया और अब वहां जाना नामुमकिन है।
- स्थानीय लोगों ने पहले ही चेतावनी दी थी, लेकिन अधिकारियों ने जिद में काम कराया।
- जनता अब तंज कस रही है कि क्या टॉयलेट जाने के लिए सरकार फ्लाईओवर बनाएगी?
News in Detail
दिक्कत यह है कि यह टॉयलेट रेलवे की जमीन पर बना दिया गया है। जब शौचालय लगभग बनकर तैयार हुआ, तब रेलवे को अपनी जमीन की याद आई। रेलवे विभाग ने अपनी सीमा में बाउंड्री वॉल खड़ी कर दी और टॉयलेट जाने के रास्ते को बंद कर दिया। अब आलम यह है कि टॉयलेट तो खड़ा है, लेकिन जनता वहां तक पहुंच नहीं सकती। लोग अब पूछ रहे हैं कि क्या सरकार यहां फ्लाइओवर बनवाएगी?
जनता ने चेताया था पर अफसरों ने का मनमानी
लेकिन सरकारी सिस्टम की अपनी चाल होती है, जिसे जनता की सलाह पसंद नहीं आती। नगर निगम के इंजीनियरों और ठेकेदारों ने लोगों की कोई बात नहीं सुनी। उन्होंने आनन-फानन में निर्माण जारी रखा और जनता के टैक्स का पैसा पानी में बहा दिया। अब जब रेलवे ने दीवार बना दी है, तो नगर निगम के पास कोई जवाब नहीं है।
सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों का गुस्सा
लोग अब सोशल मीडिया पर नगर निगम की इस 'अकलमंदी' का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। लोगों का कहना है कि क्या अब टॉयलेट जाने के लिए अंडरपास बनेगा? या फिर सरकार एक छोटा फ्लाइओवर बनवाएगी ताकि लोग दीवार फांदकर उस पार जा सकें? सरकारी पैसे का ऐसा दुरुपयोग देखकर लोग काफी नाराज नजर आ रहे है।
सरकारी पैसे की बर्बादी का जिम्मेदार कौन?
ऐशबाग के इस 90 डिग्री पुल वाले टॉयलेट की चर्चा अब पूरे प्रदेश में हो रही है। यह मामला शासन और प्रशासन की लापरवाही का एक जीता-जागता उदाहरण बन गया है। अब देखना यह होगा कि सरकार इस दीवार को गिरवाती है या फिर टॉयलेट को तोड़ती है। फिलहाल तो जनता की जरूरत अधूरी है और सरकारी पैसा पूरी तरह बर्बाद हो चुका है।
यह खबरें भी पढ़ें...
दिल्ली मॉडल पर मिलेगा एमपी के शिक्षकों को अर्जित अवकाश: सरकार का अहम फैसला
10 मई को एमपी का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें क्या है कारण?
जल्द ही बदलेगा एमपी का लेबर कानून, गिग वर्कर्स को पहली बार मिलेगी सुरक्षा
एमपी बोर्ड का बड़ा फैसला, अब बेसिक गणित वाले भी ले सकेंगे 11वीं में मैथ्स
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA