जोधपुर की तर्ज पर बदलेगा भोपाल का पुराना शहर, मकान-दुकानों का रंग-रूप होगा एक जैसा

Arohi Raj | Oct 21, 2026, 16:21 IST
Share
भोपाल का पुराना शहर जोधपुर की ब्लू सिटी जैसा बनेगा।
भोपाल का पुराना शहर जोधपुर की ब्लू सिटी जैसा बनेगा।

राजस्थान के जोधपुर की तरह अब भोपाल के पुराने शहर को भी खास पहचान देने की तैयारी है। यहां मकान और दुकानों के साइनबोर्ड एक जैसे रंग और डिजाइन में नजर आ सकते हैं। इससे पुरानी गलियों और बाजारों का रूप निखारने की योजना है। जिला प्रशासन ने नगर एवं ग्राम निवेश विभाग (T&CP) को प्रस्ताव भेजा है। इस व्यवस्था को नए मास्टर प्लान में शामिल करने की तैयारी है।

ब्लू सिटी की तरह ओल्ड भोपाल को खूबसूरत बनाने का प्लान

बता दें राजस्थान का जोधपुर अपने नीले रंग के मकानों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इसे इसी वजह से ब्लू सिटी कहा जाता है। शहर के पुराने हिस्से में मेहरानगढ़ किले के आसपास नीले रंग के कई मकान दिखाई देते हैं। यहां की संकरी गलियां, ऐतिहासिक इमारतें और नीले रंग के घर मिलकर एक अलग नजारा बनाते हैं। यही खासियत जोधपुर को दूसरे शहरों से अलग पहचान देती है।

इसी तरह भोपाल के पुराने शहर की भी अपनी ऐतिहासिक पहचान है। यहां की पुरानी गलियां, पारंपरिक बाजार और रियासतकालीन इमारतें (Princely Era Buildings) शहर की विरासत को दर्शाती हैं। हालांकि, अलग-अलग रंगों और डिजाइन वाले साइनबोर्ड इस खूबसूरती को प्रभावित करते हैं।

कई जगह बड़े और चमकीले बोर्ड पुरानी इमारतों की सुंदरता को भी छिपा देते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पुराने भोपाल को व्यवस्थित और आकर्षक रूप देने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, साइनबोर्ड के लिए कौन-से रंग और डिजाइन तय होंगे, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

मध्य प्रदेश में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के वेतन में गड़बड़ी का आरोप, सीबीआई जांच की मांग | Allegations of salary discrepancies for contract health workers in Madhya Pradesh, demand for CBI inquiry
MP में कर्मचारियों के वेतन पर सवाल, हेल्थ वर्कर्स ने की शिकायत, गुरुजियों के मानदेय पर हाईकोर्ट सख्त
21 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
मध्य प्रदेश में कम वेतन पर काम कर रहे कर्मचारियों का मुद्दा फिर चर्चा में है। ग्वालियर हाईकोर्ट ने गुरुजियों को 5 हजार रुपए मानदेय देने पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने सरकार को मानदेय की समीक्षा करने का आदेश दिया है। दूसरी तरफ सरकारी अस्पतालों के आउटसोर्स कर्मचारियों ने भी वेतन में गड़बड़ी की शिकायत की है।

नए मास्टर प्लान में शामिल होगी व्यवस्था

भोपाल के पुराने शहर को नया रूप देने के लिए जिला प्रशासन ने पहल की है। प्रशासन चाहता है कि मकान-दुकानों के साइनबोर्ड एक जैसे रखने की व्यवस्था नए मास्टर प्लान में शामिल हो। इससे पुराने शहर की गलियों और बाजारों को व्यवस्थित रूप देने में मदद मिलेगी।

इस योजना का मकसद सिर्फ साइनबोर्ड बदलना नहीं है। इसके जरिए ऐतिहासिक इमारतों और पारंपरिक बाजारों की खूबसूरती उभारने की कोशिश होगी। प्रशासन की योजना सफल रही, तो पुराने भोपाल को हेरिटेज सिटी के रूप में पहचान दिलाने में मदद मिल सकती है।

हालांकि, अभी यह प्रस्ताव के स्तर पर है। इसे लागू करने के लिए संबंधित विभागों की मंजूरी और आगे की प्रक्रिया जरूरी होगी। इसके बाद ही साइनबोर्ड के रंग, आकार और डिजाइन से जुड़े नियम तय हो सकेंगे।

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान: शहीद पुलिसकर्मी के परिवार को अब मिलेंगे 50 लाख, माता-पिता को भी मिलेगा लाभ | Big announcement by Madhya Pradesh government: Family of martyred policeman will now get 50 lakhs, parents will also benefit
शहीद पुलिसकर्मी की पत्नी को ही नहीं, माता-पिता को भी मिलेंगे 50 लाख, मध्यप्रदेश सरकार ने बदला नियम
21 Oct 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
मध्यप्रदेश सरकार ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब एक करोड़ रुपए की सहायता राशि दो हिस्सों में बांटी जाएगी। शहीद की पत्नी को 50 लाख रुपए मिलेंगे। बाकी 50 लाख रुपए उनके माता-पिता को दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस स्मृति दिवस पर यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए यह बदलाव किया गया है।

पर्यटन को मिल सकता है बढ़ावा

इस बदलाव से पुराने शहर में घूमने आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। हालांकि, केवल साइनबोर्ड बदलने से पर्यटन बढ़ने की गारंटी नहीं है। साफ-सफाई, बिजली के तारों की व्यवस्था और ऐतिहासिक इमारतों का संरक्षण भी जरूरी होगा।

अगर योजना सही तरीके से लागू होती है, तो पुराने भोपाल की पहचान को नया रूप मिल सकता है। अब देखना होगा कि प्रस्ताव को मास्टर प्लान में जगह मिलती है या नहीं। इसके बाद ही बदलाव की समयसीमा और नियम स्पष्ट हो पाएंगे।

भोपाल और उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन में 250 नए पदों पर भर्ती की तैयारी तेज, कैबिनेट मंजूरी का इंतजार | Bhopal and Ujjain-Indore Metropolitan Regions Prepare for Recruitment of 250 New Posts, Awaiting Cabinet Approval
भोपाल और उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन में नए स्टाफ की तैयारी तेज, डेपुटेशन, सीधी भर्ती और आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे इतने पद
21 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
भोपाल और उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन में काम तेजी से पूरा करने के लिए 250 नए पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर डेपुटेशन, सीधी भर्ती और आउटसोर्सिंग के जरिए नियुक्तियां करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके अलावा, दोनों रीजन में सीईओ के पद पर अलग आईएएस अधिकारियों को तैनात करने पर भी विचार किया जा रहा है।

5 नंबर बाजार में भी एक जैसे साइनबोर्ड की तैयारी

भोपाल के 5 नंबर बाजार को भी एक जैसा लुक देने की योजना बनाई गई थी। इसका मकसद बाजार को व्यवस्थित और आकर्षक बनाना है। फिलहाल, शासन की रीडेंसिफिकेशन पॉलिसी के तहत हाउसिंग बोर्ड यहां विकास कार्य करा रहा है।

इस योजना में आवासीय और व्यावसायिक परिसरों (Residential and Commercial Premises) का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद पूरे बाजार को एक जैसा स्वरूप देने की तैयारी है। इसके तहत दुकानों के साइनबोर्ड के रंग और डिजाइन भी समान रखे जा सकते हैं। अब पुराने भोपाल के बड़े हिस्से में भी इसी तरह की व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव है। इससे बाजारों में समानता आएगी। शहर की पुरानी पहचान को बेहतर तरीके से सामने लाने में मदद मिल सकती है।

एमपी में वायरल फीवर का कहर: 3000 लोग रोज बीमार, पेनकिलर का गलत इस्तेमाल पड़ रहा भारी | Viral Fever Havoc in MP: 3000 People Sick Daily, Misuse of Painkillers Proving Costly
एमपी में रोज 3 हजार लोग सर्दी-जुकाम और बुखार से परेशान, मन मर्जी से खा रहे पेनकिलर, हो रही ये समस्या...
21 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश के अस्पतालों में रोजाना लगभग 3 हजार मरीज सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। जल्दी आराम पाने के लिए कई लोग डॉक्टर को दिखाए बिना ही पेनकिलर और एंटीबायोटिक दवाएं लेने लगते हैं। बिना जांच के बार-बार दर्द की दवा खाने से किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है। साथ ही क्रिएटिनिन का लेवल बढ़ सकता है। आइए इसे विस्तार से जानते हैं...

चौक बाजार में अधूरे रह गए विकास कार्य

भोपाल के चौक बाजार को भी हेरिटेज इलाके के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई थी। तत्कालीन महापौर आलोक शर्मा के कार्यकाल में इस दिशा में काम शुरू हुआ था। उस समय करीब पांच करोड़ रुपए खर्च करने की योजना बनाई गई थी।

मकसद चौक बाजार को उसके पुराने ऐतिहासिक स्वरूप की तरह विकसित करना था। इसके लिए लाल पत्थर लगाने और अंडरग्राउंड पाइप लाइन करने जैसे काम प्रस्तावित थे। इससे बाजार का रूप बेहतर होने और ओवरहेड वायरिंग से राहत मिलने की उम्मीद थी।

जानकारी के मुताबिक, काम पूरी तरह नहीं हो सके। आज भी चौक बाजार में बिजली के तार जगह-जगह फैले हुए हैं। इससे बाजार की सुंदरता प्रभावित होती है। ऐसे में साइनबोर्ड के साथ दूसरे बुनियादी सुधार भी जरूरी होंगे।

FAQs

  1. भोपाल के पुराने शहर का नया रूप देने की योजना क्या है?
    भोपाल के पुराने शहर को नया रूप देने के लिए जिला प्रशासन ने एक योजना बनाई है, जिसके तहत मकान और दुकानों के साइनबोर्ड एक जैसे रखने की व्यवस्था नए मास्टर प्लान में शामिल की जाएगी। इसका उद्देश्य शहर की ऐतिहासिक इमारतों और पारंपरिक बाजारों की खूबसूरती को उजागर करना है।
  2. साइनबोर्ड के लिए रंग और डिजाइन का चुनाव कब होगा?
    साइनबोर्ड के रंग और डिजाइन का चुनाव अभी प्रस्ताव के स्तर पर है। इसे लागू करने के लिए संबंधित विभागों की मंजूरी की आवश्यकता होगी, जिसके बाद ही नियम तय किए जा सकेंगे।
  3. पुराने भोपाल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे?
    पुराने भोपाल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन का लक्ष्य है कि साइनबोर्ड के साथ-साथ अन्य बुनियादी सुधार भी किए जाएं, जैसे कि साफ-सफाई और ऐतिहासिक इमारतों का संरक्षण। ये कदम शहर की पहचान को नया रूप देने में मदद करेंगे।
Tags:
  • भोपाल का पुराना शहर
  • हेरिटेज सिटी भोपाल
  • मास्टर प्लान ड्राफ्ट 2047
  • रीडेंसीफिकेशन पॉलिसी
  • हाउसिंग बोर्ड
  • Uniform signboards Bhopal
  • Bhopal master plan 2047
  • ब्लू सिटी जोधपुर
  • जोधपुर
  • भोपाल
जैसलमेर में सड़क किनारे मिला नवजात का शव, आधा सिर और एक हाथ गायब होने से सनसनी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जैसलमेर में सड़क किनारे मिला नवजात का शव, आधा सिर और एक हाथ गायब होने से सनसनी
उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरारें, अब 15 तरह के टेस्ट से होगी सड़क की जांच, निर्माण एजेंसी को नोटिस

By Umeshwari Baghel

उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरारें, अब 15 तरह के टेस्ट से होगी सड़क की जांच, निर्माण एजेंसी को नोटिस
जयपुर एयरपोर्ट से कई शहरों की सीधी फ्लाइट बंद, स्पाइसजेट की दुबई उड़ान 18 घंटे लेट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर एयरपोर्ट से कई शहरों की सीधी फ्लाइट बंद, स्पाइसजेट की दुबई उड़ान 18 घंटे लेट
1500 साल पुरानी विरासत सिरपुर के लिए वैश्विक पहचान की पहली सीढ़ी, अब विश्व धरोहर बनने की तैयारी

By VINAY VERMA

1500 साल पुरानी विरासत सिरपुर के लिए वैश्विक पहचान की पहली सीढ़ी, अब विश्व धरोहर बनने की तैयारी
पंचायत चुनाव: नामांकन खारिज होने पर हाईकोर्ट से राहत नहीं, चुनाव के बाद याचिका का विकल्प

By Mukesh Sharma

पंचायत चुनाव: नामांकन खारिज होने पर हाईकोर्ट से राहत नहीं, चुनाव के बाद याचिका का विकल्प
फर्जी ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से 12 करोड़ की ठगी, असम निवासी आरोपी विशाखापट्टनम से गिरफ्तार

By Jageshwar prasad

फर्जी ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से 12 करोड़ की ठगी, असम निवासी आरोपी विशाखापट्टनम से गिरफ्तार
रायपुर जिला अस्पताल में बदला साहब, डॉ संजय कुमार को सिविल सर्जन की कमान, डॉ भेनुज सिन्हा को संचालनालय भेजा

By VINAY VERMA

रायपुर जिला अस्पताल में बदला साहब, डॉ संजय कुमार को सिविल सर्जन की कमान, डॉ भेनुज सिन्हा को संचालनालय भेजा