भोपाल में हटाई जा रही 70 साल पुरानी बस्ती, विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेस नेता

Anjali Dwivedi | May 02, 2026, 15:21 IST
Share
bhopal-old-settlement-removal
bhopal-old-settlement-removal

भोपाल के मानस भवन के पास 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती को हटाया जा रहा है। पुलिस ने पूरी घेराबंदी कर रखी है। कांग्रेस नेता धरना दे रहे हैं और 27 परिवारों को भौंरी, कलखेड़ा और मालीखेड़ी में शिफ्ट किया जाना है।

भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास से बस्ती को हटाया जा रहा है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और बैरिकेडिंग कर दी है, जिससे लोगों की आवाजाही बंद है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी और आसिफ जकी समेत कई नेता मौके पर पहुंचे और आदिवासी बस्तीहटाने का विरोध किया। वे धरने पर बैठ गए। एक युवक टावर पर चढ़ गया, जिसे पुलिस ने समझाकर नीचे उतार लिया।

जैसे-जैसे हंगामा बढ़ा, पुलिस एक्शन में आ गई और हल्का लाठी चार्ज किया। लेकिन जब कांग्रेसी नहीं हटे, तो पुलिस ने शबिस्ता जकी, आसिफ जकी और कुछ अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

असल में, 27 परिवारों को इस बस्ती से हटाकर भौंरी, कलखेड़ा और मालीखेड़ी में शिफ्ट किया जाना है। करीब 70 साल पुरानी इस बस्ती को हटाने के लिए 95 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

507ebd55-e6b
507ebd55-e6b

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता और विधासभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आदिवासियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया जा रहा है। उनके शहर से हटाकर भौंरी, कलखेड़ा और मालीखेड़ी जैसे दूरदराज के क्षेत्रों में शिफ्ट कर रहे हैं।

रहवासियों की परेशानी

इस दौरान कई परिवारों ने अपने घरों में ताला लगाकर सामान की सुरक्षा पुलिस को सौंप दी। लोग परेशान हैं क्योंकि उन्हें पर्याप्त समय नहीं मिला और जरूरी सामान और दस्तावेज घरों में ही रह गए। एक छात्रा ने रोते हुए बताया कि उसकी नीट परीक्षा के दस्तावेज घर में रह गए हैं, अब वह क्या करेगी?

स्थानीय लोग परेशान हैं क्योंकि उन्होंने सालों की मेहनत से अपने घर और सामान तैयार किया था। अचानक इस कार्रवाई से उनका रोजगार, बच्चों की पढ़ाई और रोज़मर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। कई परिवारों को चिंता है कि दूर जाने के बाद उनकी जिंदगी और भी मुश्किल हो जाएगी।

मानस भवन इलाके में हटाई जा रही बस्ती: कांग्रेस ने किया विरोध, लाठीचार्ज कर  पुलिस ने संभाला मोर्चा - Haribhoomi
मानस भवन इलाके में हटाई जा रही बस्ती: कांग्रेस ने किया विरोध, लाठीचार्ज कर पुलिस ने संभाला मोर्चा - Haribhoomi

पुनर्वास पर उठे सवाल

कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने प्रशासन पर सवाल उठाए और कहा कि सिर्फ बस्ती हटाना समाधान नहीं है। प्रभावित परिवारों के लिए सम्मानजनक पुनर्वास जरूरी है। उन्होंने यह भी पूछा कि नए स्थानों पर रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं कैसे दी जाएंगी।

प्रशासन की कार्रवाई जारी

प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई (बुल्डोजर से घर गिराया) न्यायालय के आदेशों के तहत की जा रही है और प्रभावित परिवारों को नए स्थान पर बसाया जाएगा। हालांकि, इस कार्रवाई ने शहर में पुनर्वास नीति और मानवीय मुद्दों पर नई बहस शुरू कर दी है।

ये खबरें भी पढ़ें....

MP में इंजीनियरिंग एडमिशन की नई गाइडलाइन तैयार, जानें कैसे मिलेगी एंट्री

बरगी डैम हादसा: पर्यटकों की जान बचाने वालों को 51-51 हजार देगी सरकार

महंगी गाड़ियों के दिखाए नकली एक्सीडेंट, करोड़ों का घोटाला उजागर

इंदौर में रहकर पीएससी, ईएसबी की तैयारी करना महंगा, गैस सिलेंडर लेकर छात्रों का प्रदर्शन

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • भोपाल
  • पूर्व मंत्री पीसी शर्मा
  • बुल्डोजर से घर गिराया
  • कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • आदिवासी बस्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती