शौक पूरा करने के लिए चोर बने इंजीनियरिंग के छात्र , ऐसे हुआ भंडाफोड़

Siddhi Tamrakar | Dec 18, 2024, 11:08 IST
Share
vidisha engineering students
vidisha engineering students

भोपाल के पिपलानी थाना पुलिस ने एक बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस गिरोह में शामिल युवक पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग के छात्र थे।

भोपाल के पिपलानी थाना पुलिस ने एक बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस गिरोह में शामिल युवक पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग के छात्र थे। ये छात्र अपनी महंगी इच्छाओं को पूरा करने के लिए बाइक चोरी करते थे और उन्हें कम कीमत पर दूसरे जिलों में बेच देते थे।

ऐसे हुआ भंडाफोड़

मामले का खुलासा तब हुआ, जब एक व्यक्ति ने पिपलानी थाने में अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की जानकारी के आधार पर एक छात्र को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद पूरी गैंग का पर्दाफाश हुआ।

इंजीनियरिंग के छात्र बने चोर

सभी गिरफ्तार छात्र विदिशा के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते हैं, जो अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए चोर बन गए। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 7 दोपहिया गाड़ियां बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 13 लाख रुपए है। डीसीपी संजय अग्रवाल ने घटना को लेकर कहा कि ये छात्र भोपाल में गाड़ियां चोरी कर अन्य जिलों में बेचते थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

चोरी किए गए वाहन

पुलिस ने इन छात्रों से बरामद वाहनों की सूची जारी की है:

  • Yamaha R15 (MP38ND8755)
  • HF Deluxe (MP04QP2150)
  • Yamaha R15 (MP04ZW9460)
  • Royal Enfield (MP04QR0103)
  • TVS Apache (MP33MV3602)
  • TVS Rider (MP04ZQ4370)
  • Hero Splendor (MP04VM4190)
  • Activa (MP40ZA0217)
  • Bullet (MP40MK7575)

पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान इस प्रकार है:

  1. प्रवीण शुक्ला (उम्र 20)
  2. अथर्व त्यागी (उम्र 19)
  3. संस्कार मिश्रा (उम्र 19)
  4. अभिषेक सिंह बघेल (उम्र 19)

पुलिस जांच जारी

आरोपियों ने पिपलानी थाना, गोविंदपुरा और विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से गाड़ियां चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने इनसे पूछताछ जारी रखी है और अन्य वारदातों में उनकी भागीदारी की जानकारी जुटाई जा रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • विदिशा
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • latest news
  • engineering students
  • बाइक चोरी
Kota Maternal Death: टीकाराम जूली ने सरकार को घेरा, कहा- प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर

By Jageshwar prasad

Kota Maternal Death: टीकाराम जूली ने सरकार को घेरा, कहा- प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर
फलोदी में बोरवेल में गिरने से 9 साल के बच्चे भोमाराम की मौत, 39 घंटे से चल रहा था रेस्क्यू ऑपरेशन

By Ashish Bhardwaj

फलोदी में बोरवेल में गिरने से 9 साल के बच्चे भोमाराम की मौत, 39 घंटे से चल रहा था रेस्क्यू ऑपरेशन
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव हुए घायल, सिम्स अस्पताल में इलाज, सभी कार्यक्रम निरस्त

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव हुए घायल, सिम्स अस्पताल में इलाज, सभी कार्यक्रम निरस्त
इंदौर में तीन कोशिशों के बाद भी नहीं उतरा इंडिगो का विमान, भोपाल करना पड़ा डायवर्ट, पायलट ने बचाई 195 जिंदगियां

By Sourabh Bhatnagar

इंदौर में तीन कोशिशों के बाद भी नहीं उतरा इंडिगो का विमान, भोपाल करना पड़ा डायवर्ट, पायलट ने बचाई 195 जिंदगियां
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फिर 8 मौतें, डेढ़ साल में 100 से ज्यादा जानें गईं; अकेले दौसा में 57 सड़क हादसे

By Saurabh Mishra

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फिर 8 मौतें, डेढ़ साल में 100 से ज्यादा जानें गईं; अकेले दौसा में 57 सड़क हादसे
झुंझुनूं जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने राजनीतिक परिवारों को दी तरजीह, पूर्व सांसदों की बहुओं को टिकट

By Jageshwar prasad

झुंझुनूं जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने राजनीतिक परिवारों को दी तरजीह, पूर्व सांसदों की बहुओं को टिकट
रितु बराला मामले में राहुल गांधी का डोटासरा को फोन, राजस्थान में महिला पुलिसकर्मी पर FIR के निर्देश

By Ashish Bhardwaj

रितु बराला मामले में राहुल गांधी का डोटासरा को फोन, राजस्थान में महिला पुलिसकर्मी पर FIR के निर्देश