24 घंटे डिजिटल अरेस्ट रहे प्रिंसिपल पति और पत्नी, जानें कैसे किया बचाव

Ravi Singh | Nov 18, 2024, 17:30 IST
Share
Bhopal Principal Digital arrested
Bhopal Principal Digital arrested

मध्‍य प्रदेश में भोपाल में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी को डिजिटल तरीके से गिरफ्तार कर ठगी करने की कोशिश की गई। जालसाजों ने फारूक के बैंक खाते की जानकारी मांगी, फिर ऐसा हुआ...

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी को डिजिटल तरीके से गिरफ्तार कर ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। जालसाज ने खुद को कोरियर कंपनी का प्रतिनिधि बताकर प्रिंसिपल को कॉल किया और पार्सल में नशीली दवाएं रखे होने की शिकायत की।

24 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट किया

जब प्रिंसिपल ने कहा कि उन्हें पार्सल के बारे में कोई जानकारी नहीं है तो जालसाज ने उन्हें झांसे में लेकर कहा कि कॉल दिल्ली साइबर क्राइम सेल के अफसरों से कनेक्ट हो जाएगी। इसके बाद फर्जी पुलिस अफसरों ने उन्हें 24 घंटे तक डिजिटल तरीके से गिरफ्तार करके रखा। 59 वर्षीय फारुख खान और उनकी पत्नी मारिया खान अपने परिवार के साथ कोहेफिजा में रहते हैं। फारुख कोहेफिजा स्थित एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल हैं। उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को डीएचएल कोरियर कंपनी का प्रतिनिधि बताया।

गलत जानकारी देकर ठगी से बचे

आरोपियों ने कहा था कि भेजे गए पार्सल में नशीला पदार्थ है। साथ ही फारूक की बात को समझते हुए उन्होंने कहा कि आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया होगा, इसकी शिकायत दिल्ली साइबर सेल में करें और सीधे पुलिस अधिकारियों को फोन करने को कहा। यहां ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर स्काइप पर वीडियो कॉल की और फारूक व उसकी पत्नी को घर से बाहर न निकलने का आदेश दिया। शाम को इन ठगों ने फारूक के बैंक खाते की डिटेल मांगी, लेकिन फारूक ने उन्हें गलत जानकारी दे दी। जिसके चलते ठग बैंक खातों से पैसे नहीं निकाल पाए। उन्होंने रविवार शाम 4 बजे तक ठगी करने का प्रयास किया। जब फारूक को शक हुआ तो उसने शौचालय जाने के बहाने अपनी पत्नी के मोबाइल पर डिजिटल गिरफ्तारी की खबर पढ़ी, जिसके बाद वापस लौटने पर उसने अपना इंटरनेट बंद कर दिया और साइबर क्राइम सेल पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़ें...

शादियों के सीजन में ई-कार्ड से ऑनलाइन ठगी, आप भी हो जाएं सावधान

आपको सिम चालू करवाना है तो 'एक दबाइए'... और उड़ गए खाते से पैसे

10 दिनों में तीसरा मामला

राजधानी में पिछले दस दिनों में डिजिटल गिरफ्तारी का यह तीसरा मामला है। गनीमत यह रही कि इनमें से किसी भी मामले में जालसाज पैसे ऐंठने में सफल नहीं हो पाए। इससे पहले 9 नवंबर को जालसाजों ने अरेरा कॉलोनी निवासी दुबई के कारोबारी विवेक ओबेरॉय को छह घंटे तक डिजिटली बंधक बनाकर उनसे तीन करोड़ रुपए ऐंठने की कोशिश की थी। मंगलवार को जालसाजों ने बजरिया निवासी टेलीकॉम इंजीनियर प्रमोद को छह घंटे तक डिजिटली बंधक बनाकर उनसे साढ़े तीन लाख रुपए की मांग की थी।

सवधान रहे...

सावधान रहें, कोई भी सरकारी जांच एजेंसी फोन या वीडियो कॉल पर पूछताछ नहीं करती, डिजिटल गिरफ्तारी पूरी तरह से धोखाधड़ी है। अनजान नंबर से फोन या वीडियो कॉल पर कोई भी व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा न करें। दबाव में आकर पैसे ट्रांसफर न करें। सरकारी एजेंसियां ​​कभी भी ऑनलाइन जुर्माना तुरंत भरने का दबाव नहीं बनाती हैं। बिना किसी डर के स्थानीय पुलिस स्टेशन, कंट्रोल रूम या साइबर पुलिस से संपर्क करें और उन्हें इस बारे में सूचित करें।

Thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • digital arrest
  • डिजिटल अरेस्ट
  • digital arrest alert
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि