रचना टावर लूट कांड, पूर्व मुनीम ने यूपी के बदमाशों से कराई वारदात, तीन अरेस्ट

Amresh Kushwaha | Aug 12, 2024, 10:28 IST
Share
नौकरी से निकाला तो करवाई लूट
नौकरी से निकाला तो करवाई लूट

भोपाल में शराब कंपनी के दफ्तर में 12 लाख रुपए की लूट, पुलिस ने पूर्व मुनीम और दो बदमाशों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, पूर्व मुनीम ने बदला लेने के इरादे से यह साजिश रची थी।

भोपाल में शराब कंपनी ( Liquor Company ) के दफ्तर में 12 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने कंपनी के पूर्व मुनीम मदन को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, मदन ने बदला लेने के इरादे से यह साजिश रची थी। मदन को कंपनी से गबन के आरोप में निकाल दिया गया था, जिसके चलते उसने यह योजना बनाई।

ये खबर भी पढ़िए...एकलव्य अवार्डी घुड़सवार राजू सिंह का फर्जीवाड़ा उजागर, दस्तावेजों में हेरफेर कर प्रतियोगिताओं में हुआ शामिल

फर्जी दस्तावेज और बाहरी अपराधी

मदन ने उत्तर प्रदेश से भाड़े पर दो अपराधियों ( Hired Criminals ) को बुलाया। उन्होंने इन बदमाशों के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए और भोपाल में उनके ठहरने की व्यवस्था की। इसके साथ ही, रचना टॉवर की रेकी कराई और उन्हें फ्लैट में प्रवेश और निकास के मार्ग की जानकारी दी।

7 अगस्त को हुई थी लूट

7 अगस्त की सुबह रचना टॉवर के एक फ्लैट में शराब कंपनी के दफ्तर में घुसकर दो बदमाशों ने मैनेजर श्याम सुंदर जायसवाल को कट्टा दिखाया और 12 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में आज तिरंगा यात्रा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, ओलिंपियन विवेक सागर और ऐश्वर्य प्रताप सिंह होंगे शामिल

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारियां

मदन ने अपराधियों को विश्वास दिलाया था कि दफ्तर में 40-50 लाख रुपए कैश रखा रहता है। मैनेजर श्याम सुंदर सुबह सबसे पहले उठते थे और वे सबसे बुजुर्ग भी थे, इसलिए उन्हें निशाना बनाया गया। पुलिस ने मदन की निशानदेही पर उत्तर प्रदेश से दो युवकों को भोपाल लाया है।

लूट की घटना का विवरण

गोविंदपुरा पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त को सुबह 8:30 बजे बदमाश शराब कंपनी के ऑफिस पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर, उन्होंने कंपनी के कर्मचारी वीरेंद्र गुप्ता का नाम लिया।

मैनेजर श्याम सुंदर जायसवाल ने दरवाजा खोला और बदमाशों को ऑफिस के अंदर बैठाया। बदमाशों ने पानी की मांग की और जैसे ही मैनेजर किचन की ओर बढ़े, उन्होंने कट्टा निकालकर मैनेजर की पीठ पर अड़ा दिया और कैश के बारे में पूछने लगे। जान से मारने की धमकी भी दी, ऐसे में मैनेजर ने उन्हें बताया कि पैसे फर्स्ट फ्लोर पर रखे हैं। बदमाशों ने वहां से कैश का बैग लिया और नीचे आकर मैनेजर को धक्का देकर भाग गए।

ये खबर भी पढ़िए...तो लाड़ली बहना कमाएगी 15 हजार महीना, सीएम मोहन यादव कर रहे ये खास तैयारी

घटना के दौरान थे चार कर्मचारी

लूट के दौरान फ्लैट में मैनेजर सहित चार कर्मचारी मौजूद थे। बदमाश 15 मिनट 23 सेकंड तक फ्लैट में रहे और सो रहे युवकों के कमरों को लॉक कर दिया। घटना के बाद, मैनेजर ने शोर मचाया, और फिर पुलिस को सूचित किया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • CCTV footage surfaced
  • सीसीटीवी फुटेज आए सामने
  • CCTV footage
  • सीसीटीवी फुटेज
  • robbery
  • लूट
  • liquor company
  • शराब कंपनी
  • भाड़े पर बदमाश
  • Hired Criminals
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग