भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दौड़ी कार और स्कूटी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Sandeep Kumar | Updated:
Share
bhopal-railway-platform
bhopal-railway-platform

भोपाल रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक युवक तेज गति से कार लेकर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गया। एक अन्य युवक स्कूटी चलाता हुआ प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर दिखाई दिया। इन घटनाओं के वीडियो तेजी के सात सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।

MP के भोपाल रेलवे स्टेशन के दो अलग-अलग प्लटेफॉर्म पर हैरान कर देने वाली घटना घटी। प्लटेफॉर्म नंबर 6 पर एक युवक कार लेकर सीधे चढ़ गया। युवक तेज गति से कार चलाता हुआ बढ़ा और ट्रैक के किनारे काफी दूर तक कार लेकर चला गया।

यह घटना उस समय हुई जब वहां कोई ट्रेन नहीं थी, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर एक अन्य युवक स्कूटी दौड़ाता हुआ नजर आया।

ये खबर भी पड़िए...दूध में थूक मिलाकर देता था मोहम्मद शरीफ, हिंदू महासभा ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

वीडियो वायरल, मचा हंगामा

इस घटना के दौरान यात्रियों ने दोनों घटनाओं को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया। इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। वीडियो में दोनों युवक प्लेटफॉर्म पर वाहन लेकर घुसते हुए दिख रहे हैं। इससे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं।

ये खबर भी पड़िए...पाक नेता बिलावल भुट्टो का बड़ा बयान-हाफिज सईद-मसूद अजहर को सौंपने को तैयार

सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक

जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर 6 की ओर पार्सल कार्यालय के सामने एक रास्ता है। इस रास्ते से कोई भी वाहन बिना रोक-टोक के प्लेटफॉर्म नंबर 6, 5 और 4 तक जा सकता है। यहां न तो कोई बैरिकेड है और न ही स्थायी सुरक्षा जांच व्यवस्था। इस कारण लोग और वाहन बिना किसी मुश्किल के प्लेटफॉर्म तक पहुंच सकते हैं, जो सुरक्षा के लिहाज से बड़ी चूक है।

ये खबर भी पड़िए...नीरव मोदी के भाई नेहाल मोदी की गिरफ्तारी के बाद प्रत्यर्पण की कार्रवाई शुरू

आरपीएफ की जांच

दोनों घटनाओं के वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) भोपाल पोस्ट के प्रभारी मनीष शर्मा ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमें दोनों वीडियो मिले हैं और इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
ये खबर भी पड़िए...मौसम पूर्वानुमान (6 जुलाई) : देशभर में भारी बारिश का अलर्ट, एमपी में कुछ हिस्सों में होंगे बाढ़ के हालात

सुरक्षा में सुधार की आवश्यकता

इस घटना ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरी को उजागर किया है। यह घटना दर्शाती है कि प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा उपायों को मजबूत किया जाना चाहिए। यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच और बैरिकेडिंग को ठीक से लागू किया जाए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • भोपाल
  • भोपाल रेलवे स्टेशन
  • रेलवे स्टेशन
  • कार
  • स्कूटी
  • प्लेटफॉर्म
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित

By Neel Tiwari

एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक

By Mukesh Sharma

हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी

By VINAY VERMA

9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर

By Sandeep Kumar

MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर, 18 नवंबर को जारी हुआ पूरा टाइम टेबल

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर, 18 नवंबर को जारी हुआ पूरा टाइम टेबल