2027 तक तैयार होगा भोपाल-रामगंजमंडी रेल लाइन रूट, इन पांच जिलों की बदलेगी किस्मत

Aman Vaishnav | Apr 21, 2026, 12:43 IST
Share
bhopal ramganjmandi new railway line update
bhopal ramganjmandi new railway line update

भोपाल और रामगंजमंडी के बीच नई रेल लाइन का काम तेजी से चल रहा है। यह 276 किलोमीटर लंबी लाइन 2027 तक पूरी हो जाएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे पांच बड़े जिलों की कनेक्टिविटी होगी।

भोपाल और रामगंजमंडी को जोड़ने वाली 'भोपाल रामगंजमंडी नई रेल लाइन' 2027 तक तैयार हो जाएगी। ये नई रेलवे लाइन 276 किलोमीटर लंबी होगी। इस परियोजना से इलाके की कनेक्टिविटी, उद्योग और यात्री सेवाओं में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।

27 नए रेलवे स्टेशन बनेंगे

जानकारी के अनुसार इस परियोजना की लागत लगभग तीन करोड़ 35 लाख रुपए होगी। इस परियोजना के तहत इसमें 27 स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके अलावा इसमें चार सुरंगें, चार बड़े पुल, 34 मुख्य पुल और 171 अंडरपास भी होंगे।

2639dd2a-784
2639dd2a-784

रेलवे लाइन से पांच बड़े जिलों का कनेक्शन

यह रेलवे लाइन राजस्थान के रामगंजमंडी और जुल्मी से शुरू होकर मध्य प्रदेश के कई शहरों तक जाएगी।

इन शहरों के नाम: झालावार, झालापाटन, जुनाखेड़ा, अमेठा, अकलेरा, पचोला, घटोली, नयागांव, भोजपुर, देवपुरा, खिलचिपुर, राजगढ़, नरसिंहपुर, बियौरा, पिपलखेड़ा, सोनकच, नरसिंहगढ़, जमुनियागंज, कुरावर, श्यामपुर, दुराहा, जारखेड़ा, मुगालियाहाट, संत हिरदाराम नगर और निशातपुरा डी कैबिन हैं।

इस रेलवे लाइन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इससे पांच बड़े जिलों – कोटा, झालावार, राजगढ़, सीहोर और भोपाल का कनेक्शन होगा।

9a9b67c1-956
9a9b67c1-956

187 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका

फिलहाल इस परियोजना का अब तक 187 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। भोपाल डिवीजन में निशातपुरा डी कैबिन से श्यामपुर तक 42 किलोमीटर का ट्रैक बनकर तैयार हो चुका है।

कोटा डिवीजन में रामगंज मंडी से राजगढ़ तक 145 किलोमीटर का काम पूरा हो गया है। बाकी 89 किलोमीटर कुरावर, श्यामपुर, सोनकच-नरसिंहगढ़, और बियौरा-सोनकच 2026-27 तक पूरा होने का प्लान है।

इस रेलवे लाइन का सबसे बड़ा फायदा

इस परियोजना से यात्रा की दूरी में काफी कमी आएगी। झालावार के कालिसिंध थर्मल पावर प्लांट तक कोयला लाने का रास्ता 215 किलोमीटर से घटकर 173 किलोमीटर हो जाएगा।

वहीं जयपुर से दक्षिण भारत जाने वाली मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को नए 257 किलोमीटर के रूट रुथियाई-कोटा-रामगंज मंडी-झालावार से 115 किलोमीटर और तीन घंटे की बचत होगी। फिलहाल यह रास्ता 372 किलोमीटर लंबा है।

abec7ba7-49f
abec7ba7-49f

रोजगारऔर यात्री सेवाओं में बढ़ोतरी होगी

यह परियोजना सामाजिक और आर्थिक सुधार के लिए एक नई राह खोलेगी। इससे मध्य प्रदेश के दूर-दराज के जिलों जैसे शाजापुर, राजगढ़ और गुना को सीधे भोपाल से जोड़ दिया जाएगा। इससे रोजगार, उद्योग और यात्री सेवाओं में बढ़ोतरी होगी।

वरिष्ठ डीसीएम सौरभ कटारिया ने कहा कि यह रेल लाइन कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी। माल ढुलाई को आसान करेगी और इलाके में रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी। साथ ही यह रेल नेटवर्क दोनों राज्यों को जोड़ते हुए सतत विकास की दिशा में एक नया कदम साबित होगा।

FAQ

  1. भोपाल-रामगंजमंडी रेल लाइन कब तक शुरू होगी?
    रेलवे के अनुसार यह प्रोजेक्ट 2027 तक पूरा होगा। अभी 187 किलोमीटर का काम पूरा कर लिया गया है। बाकी बचे हिस्से पर काम तेजी से चल रहा है। 2027 में इस पर ट्रेनें चलने की उम्मीद है।
ये खबरें भी पढ़िए...

भारतीय रेलवे चलाएगा 900 स्पेशल ट्रेनें, यात्रा होगी आसान

एमपी में रेलवे का बड़ा विस्तार! 11 नई रेल लाइनों के सर्वे को मंजूरी

रेलवे का तोहफा; स्लीपर कोच में भी मिलेगा वीआईपी बेडरोल

भोपाल रेलवे स्टेशन पर अब मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं! जल्द होगा रिडवलपमेंट

Tags:
  • राजस्थान
  • भोपाल
  • भोपाल रामगंजमंडी नई रेल लाइन
  • मध्य प्रदेश
  • कोटा
  • नई रेलवे लाइन
  • रामगंजमंडी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती