रामनिवास रावत की एंट्री से बीजेपी में थम नहीं रहा असंतोष, सीनियर नेताओं में नाराजगी, अब अजय विश्नोई हुए मुखर

Vikram Jain | Jul 25, 2024, 13:33 IST
Share
MLA Ajay Vishnoi the sootr
MLA Ajay Vishnoi the sootr

कांग्रेस से आए रामनिवास रावत को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के अब दूसरे सीनियर नेताओं की नाराजगी सामने आने लगी है। रावत को लेकर बीजेपी के अंदर राजनीतिक तूफान थमता नहीं दिख रहा है।

BHOPAL. कांग्रेस से बीजेपी में आए रामनिवास रावत को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के अब दूसरे सीनियर नेताओं की नाराजगी सामने आने लगी है। विधायक रामनिवास रावत को लेकर बीजेपी के अंदर राजनीतिक तूफान थमता नहीं दिख रहा है। अब पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक अजय विश्नोई मुखर हुए हैं। उन्होंने कहा कि दल बदलकर भी मंत्री बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है और हम वंचित हैं, यह हमारा दुर्भाग्य है। बीजेपी में इतने साल सेवा करने के बाद भी हमारे जैसे वरिष्ठ नेताओं की कोई सुनने वाला नहीं है।

नागर सिंह के पक्ष में उतरे अजय विश्नोई

मंत्री नागर सिंह चौहान के बयान पर बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने कहा कि सोच समझकर ही कदम उठाया होगा। यह सीएम और मंत्री के बीच का मामला है, हम कुछ नहीं कह सकते। मंत्री रखना या हटाना सीएम का अधिकार है, इसलिए हमारी ओर से जवाब दिया जाना उचित नहीं है।

बस सच कहता हूं....

विधायक अजय विश्नोई ने आगे कहा कि सच बात कहते हैं, जो भी बात कहना होती है तो जनमानस और संगठन के सामने रख देता हूं, आईना दिखाने की हमारी हैसियत है, बस सच कहता हूं।

यह खबर भी पढ़ें... भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट इस सर्वे में फेल , नंबर 1 से 43वें स्थान पर पहुंचा , 3.7 अंक मिले

बीजेपी के पास हर संकट का समाधान

उन्होंने कहा कि नागर सिंह का मंत्रालय छिना है, कांग्रेस से आए नेता जो पहले अपनी पार्टी में मंत्री रह चुके हैं वह विभाग उन्हें देने से उत्पन्न होने वाले संकट के बारे में पार्टी को पता रहा होगा। बीजेपी के पास हर संकट का समाधान पहले से ही होता है। उम्मीद है इस संकट से निपट लिया जाएगा। सोच समझकर ही निर्णय लिया गया होगा। बता दें कि कांग्रेस से बीजेपी में आने वाले नेताओं और खुद को मंत्री नहीं बनाए जाने को लेकर अजय विश्नोई पहले से ही मुखर रहे हैं। उन्होंने कई बार पार्टी को ही कठघरे में खड़ा किया।

अजय बिश्नोई ऐसे अकेले नेता नहीं

रामनिवास रावत व अन्य कांग्रेसी नेताओं के बीजेपी में आने से नाराज होने अजय बिश्नोई ऐसे अकेले नेता नहीं हैं। इससे पहले गोपाल भार्गव भी इसे लेकर पूर्व में नाराजगी जता चुके हैं। लंबे समय से विधायक रहने के बाद भी इस बार उनको कैबिनेट में जगह नहीं दी गई जबकि विधानसभा चुनाव से पहले गोपाल भार्गव को सीएम पद का दावेदार तक बताया जा रहा था। लेकिन अब वे रहली विधानसभा क्षेत्र से सिर्फ विधायक मात्र हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • बीजेपी विधायक अजय विश्नोई
  • नागर सिंह चौहान
  • रामनिवास रावत को लेकर नाराजगी
  • कांग्रेस नेताओं की एंट्री से असंतोष
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा

By

राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा