भोपाल दुष्कर्म मामला: महिला आयोग ने पूछे सवाल- संगठित अपराध की धाराएं क्यों नहीं लगाई गईं

Sandeep Kumar | May 04, 2025, 23:56 IST
Share
bhopal-rape-blackmail
bhopal-rape-blackmail

भोपाल में हिंदू छात्राओं से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने पुलिस की कार्रवाई में गंभीर लापरवाही पाई। जांच में संगठित अपराध की धाराएं जोड़ने और फंडिंग की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

भोपाल में हिंदू छात्राओं के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आयोग की टीम ने इस मामले में पुलिस द्वारा संगठित अपराध की धाराएं न जोड़ने, वित्तीय मदद की जांच और क्लब की भूमिका पर गौर करने के निर्देश दिए हैं।

महिला आयोग की टीम ने की जांच

झारखंड की पूर्व डीजीपी निर्मल कौर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय महिला आयोग की टीम रविवार को भोपाल पहुंची। इस मामले की जांच शुरू की। टीम ने पुलिस अधिकारियों से इस मामले में अब तक की एफआईआर और जांच की स्थिति जानी और एक पीड़ित छात्रा से मुलाकात कर उसके बयान दर्ज किए। टीम ने पाया कि हिंदू युवतियों को सुनियोजित तरीके से फंसाया गया। आरोपियों ने उनका दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और बाद में उन्हें ब्लैकमेल किया। इसके बाद टीम ने पुलिस अधिकारियों से पूछा कि जब गिरोह का खुलासा हुआ, तो संगठित अपराध की धाराएं क्यों नहीं लगाई गईं?

ये खबर भी पढ़िए... स्पीकर नरेन्द्र सिंह तोमर के बेटे के रिसेप्शन में जुटे नेता और फिल्मी हस्तियां

फंडिंग की जांच करने के निर्देश

आयोग की टीम ने मामले की जांच करते हुए यह पाया कि आरोपियों की पृष्ठभूमि आर्थिक रूप से कमजोर है। फिर भी उनके पास महंगी बाइक, कार, किराए पर कमरे और क्लब में जाने के लिए पैसे कहां से आए? टीम ने पुलिस को निर्देश दिए कि वे आरोपियों को आर्थिक रूप से सहयोग देने वालों की जांच करें और उन पर भी कार्रवाई की जाए।

ये खबर भी पढ़िए... बृजमोहन अग्रवाल की सीएम को चिट्ठी, सरकारी अस्पताल में हार्ट सर्जरी बंद, निजी अस्पतालों की लूट में फंसे गरीब

सोमवार को तीन पीड़िताओं के बयान

सोमवार को महिला आयोग की टीम तीन पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज करेगी। टीआइटी कॉलेज और क्लब 90 में जाकर जांच करेगी। जहां आरोपियों ने छात्रों को निशाना बनाया था। टीम ने बागसेवनिया और अशोका गार्डन थाना प्रभारी को भी बुलाया और उनसे तथ्य समझने के बाद टीआइटी कॉलेज की जांच करने की सलाह दी। टीम ने यह भी निर्देश दिए कि यह देखा जाए कि कॉलेज में महिला सुरक्षा से संबंधित गाइडलाइनों का पालन किया गया या नहीं।

ये खबर भी पढ़िए... 1984 सिख विरोधी दंगों पर राहुल गांधी ने कांग्रेस की गलतियों को माना, बीजेपी ने उठाया सवाल

ये खबर भी पढ़िए... कानपुर में 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भेजा नोटिस

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। आयोग ने बताया कि तीन पीड़ित लड़कियों ने आयोग से संपर्क किया है। इसके आधार पर आयोग ने भोपाल पुलिस को नोटिस भेजा है और दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने यह भी कहा कि पीड़िताओं की संख्या बढ़ सकती है और जल्द ही आयोग की टीम भोपाल जाकर मामले की गहराई से जांच करेगी।

मध्य प्रदेश, एमपी हिंदी न्यूज, MP NEWS

Tags:
  • MP News
  • भोपाल
  • राष्ट्रीय महिला आयोग
  • मध्य प्रदेश
  • दुष्कर्म
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • महिला आयोग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा