भोपाल में बनेगा 6 रेलवे ट्रैक को पार करने वाला देश का पहला ROB
Madhav Singh | Oct 24, 2024, 14:52 IST
minister vishwas sarang rob
भोपाल वासियों के लिए एक और नई सौगात मिलने वाली है। निशातपुरा कोच फैक्ट्री के पास 90 करोड़ की लागत से बनने वाले आरओबी से करीब 15 लाख रहवासियों के लिए आवागमन सुगम हो जाएगा। इसके साथ ही गाड़ियों का 15 किमी का चक्कर भी बचेगा।
BHOPAL.भोपाल वासियों के लिए अब एक और सौगात मिलने जा रही है। इस सौगात के रूप में 610 मीटर लंबा आरओबी बनने जा रहा है। बताया गया है कि यह 90 करोड़ की लागत से बनेगा। यह 6 रेलवे ट्रैक को पार करने वाला देश का पहला रेलवे ओवर ब्रिज भी होगा। इसके बनने से भोपाल स्टेशन सहित करोंद, विदिशा और नए भोपाल की कनेक्टिविटी भी सुधरेगी।
ये भी पढ़ें...नर्सिंग घोटाले के व्हिसल ब्लोअर का वीडियो वायरल, क्या विश्वास सारंग राजनीति का शिकार हुए?
नरेला विधानसभा अंतर्गत प्रस्तावित निशातपुरा कोच फैक्ट्री के पास आरओबी के निर्माण स्थल का आज, गुरुवार को मंत्री विश्वास सारंग ने निरीक्षण किया। यह आरओबी भोपाल प्लेटफॉर्म 1 से छोला तक बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आरओबी के बनने से यह देश के लिए इंजीनियरिंग का अनूठा उदाहरण होगा। निरीक्षण के दौरान रेलवे, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बताया गया कि निशातपुरा कोच फैक्ट्री के पास बनने वाले आरओबी का निर्माण लगभग 90 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। 610 मीटर लंबा निशातपुरा आरओबी देश के लिए इंजीनियरिंग का अनूठा उदाहरण बनेगा। साथ ही यह 6 रेलवे ट्रैक को पार करने वाला देश का पहला आरओबी भी होगा।
उज्जैन-गरोठ फोरलेन हाईवे बनने से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, जनता को मिलेंगी ये सुविधाएं
इस रेलवे ओवर ब्रिज के बनने से भोपाल स्टेशन समेत करोंद, विदिशा और नए भोपाल की कनेक्टिविटी भी सुधरेगी। इसके अलावा लगभग 15 लाख रहवासियों का आवागमन भी सुगम होगा। आवागमन में उन्हें परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही गाड़ियों का 15 किमी का चक्कर भी बचेगा। यह ब्रिज भोपाल स्टेशन प्लेटफार्म 1 द्वारिका नगर से खेड़ापति हनुमान मंदिर छोला तक पहुंचेगा।
ये भी पढ़ें...नर्सिंग घोटाले के व्हिसल ब्लोअर का वीडियो वायरल, क्या विश्वास सारंग राजनीति का शिकार हुए?
मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण
90 करोड़ की लागत से बनेगा आरओबी
उज्जैन-गरोठ फोरलेन हाईवे बनने से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, जनता को मिलेंगी ये सुविधाएं
आरओबी से आवागमन होगा सुगम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari