भोपाल के साइंस हाउस ने चार साल में कर दी 12 करोड़ जांचें, 943 करोड़ का घोटाला उजागर

Amresh Kushwaha | Dec 05, 2025, 13:14 IST
Share
bhopal-science-house-scam-943-crore-12-crore-tests-mp-assembly
bhopal-science-house-scam-943-crore-12-crore-tests-mp-assembly

मध्यप्रदेश में सरकारी अस्पतालों में पैथोलॉजी जांचों में घोटाला उजागर हुआ है। साइंस हाउस कंपनी को 12.38 करोड़ जांचों का भुगतान किया गया, जिसके बदले 943 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में पैथोलॉजी जांचों में अनियमितताएं सामने आई हैं। भोपाल साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड की कंपनी को 12.38 करोड़ जांचों के लिए 943 करोड़ रुपए दिए गए। इस दौरान मरीजों ने जांच दरों में अंतर, फर्जी बिलिंग और अनावश्यक टेस्ट की शिकायत की है।

लोग अधिक वसूली के बारे में भी शिकायतें कर रहे हैं। अब यह मामला विधानसभा में चर्चा का विषय बन गया है। वहीं इस घोटाले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सहमति भी जताई है।

विधानसभा में 68 हजार पन्नों का आया जवाब

इसको लेकर कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने विधानसभा में सवाल उठाए थे। इसका जवाब देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 68 हजार पन्ने पेश किए हैं। इस दस्तावेज में बताया गया है कि साइंस हाउस को चार साल में 12 करोड़ से ज्यादा जांचों का भुगतान हुआ है।
इन जांचों पर कुल 943 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। विधानसभा में यह भी बताया गया कि एक ही जांच के लिए अलग-अलग अस्पतालों में अलग-अलग दरें ली गई थीं।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



एमपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन, गूंजेगा लाखों पेड़ों की कटाई का मामला, उठेगा RGPV घोटाले का मुद्दा

पेन ड्राइव में मिली चौंकाने वाली जानकारी

जयवर्धन सिंह के सवाल पर एमपी स्वास्थ्य विभाग ने पेन ड्राइव के जरिए जानकारी दी। दस्तावेज में साफ किया गया है कि स्वास्थ्य सेवाओं पर जीएसटी (GST) नहीं लगनी चाहिए। इसके बावजूद कई जगहों पर मरीजों से जीएसटी वसूला गया था। इसके अलावा, कई जांचें अनावश्यक थीं और मरीजों से बढ़े हुए बिल लिए गए थे। कुछ मामलों में तो जांच दर से 25 प्रतिशत अधिक वसूली भी की गई थी।

ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश विधानसभा: सत्र के बीच चोरी का नाइट ऑपरेशन, काट डाला चंदन का पेड़

5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला

  • मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने विधानसभा में स्वीकार किया कि साइंस हाउस को 12.38 करोड़ जांचों के लिए 943 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था।
  • मरीजों की लगातार शिकायतें रही हैं, जिसमें जांच दरों में अंतर, गलत बिलिंग और अनावश्यक टेस्ट शामिल हैं।
  • विधानसभा में कांग्रेस विधायक जयवर्द्धन सिंह के सवाल के जवाब में 68 हजार पन्नों का दस्तावेज़ पेश किया गया।
  • ईओडब्ल्यू की जांच में 1800 जांचें बिना रिपोर्ट के पाई गईं, जबकि अस्पतालों ने इन्हें अपनी जांचें दिखाया।
  • जयवर्धन सिंह ने सरकार से सीबीआई जांच की मांग की, यह आरोप लगाते हुए कि सत्ता पक्ष के लोग इस घोटाले में शामिल हैं।

टेस्ट के नाम पर मरीजों का शोषण

दस्तावेजों से पता चला कि कई अस्पतालों में अनावश्यक टेस्ट किए गए थे। डॉक्टर ने जिन टेस्ट की जरूरत नहीं बताई, वो मरीजों से कराए गए थे। एक ही मरीज के खून का सैंपल बार-बार लिया गया था। कई बार एक ही दिन में 3-4 टेस्ट किए गए थे। कुछ रिपोर्टों में भी गड़बड़ी मिली है। मरीजों ने सोशल मीडिया पर गलत रिपोर्ट और बढ़े हुए बिल की शिकायत की थी।

ये खबर भी पढ़िए...खुद के ही चार विधायक से घिरी सरकार, थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर विधानसभा में उठाए सवाल

1800 जांचें बिना रिपोर्ट के- ईओडब्ल्यू

ईओडब्ल्यू की मार्च 2024 में की गई जांच में 1800 जांचें मिलीं, जिनकी रिपोर्ट नहीं थी। अस्पतालों ने कहा कि मशीनें बंद थीं, इसलिए जांचें बाहर कराई गईं थीं। वहीं, बिलों में इन्हें अस्पताल की जांच बताया गया था। इससे भुगतान बढ़ गया था।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: बंदर बनकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, विधायक ने ऐसा क्यों किया, जानें यहां

क्या अब इस घोटाले पर होगी कड़ी कार्रवाई?

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने एमपी विधानसभा में कहा कि यह घोटाला सिर्फ पैथोलॉजी जांचों तक सीमित नहीं है। कंपनी पर ईडी (ED) की रेड भी हो चुकी है। इसके बावजूद उसे एक साल का एक्सटेंशन दिया गया है। उनका कहना था कि इस घोटाले में सत्ता पक्ष और स्वास्थ्य मंत्रालय के कुछ लोग शामिल हैं। उनका दावा है कि यह घोटाला 943 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का है।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी विधानसभा
  • एमपी स्वास्थ्य विभाग
  • साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड
  • कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह
  • भोपाल साइंस हाउस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज