बंदर बनकर एमपी विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, विधायक ने ऐसा क्यों किया, जानें यहां

Anjali Dwivedi | Dec 04, 2025, 17:53 IST
Share
MLA
MLA

शीतकालीन सत्र के चौथे दिन एमपी विधानसभा में हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक सुनील उईके बंदर का मास्क पहनकर सदन पहुंचे। उन्होंने सरकार की नीतियों का अनोखे ढंग से विरोध किया। सदन में 13,476 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर चर्चा।

BHOPAL. मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। सदन की कार्यवाही के दौरान एक अनोखी घटना घटी। उस घटना को देखकर विधानसभा परिसर में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। जब सदन में कांग्रेस विधायक बंदर बनकर विधानसभा परिसर में आए। कुछ लोग उन्हें देखकर हंस रहे थे तो कुछ लोग उनके संदेश की गंभीरता भांप रहे थे। सदन में बंदर का रूप धारण करने वाले ये विधायक छिंदवाड़ा जिले की जुन्नारदेव सीट से सुनील उईके हैं।

अनोखा विरोध चेहरे पर मास्क, हाथ में उस्तरा

कांग्रेस विधायक सुनील उईके चेहरे पर बंदर का मास्क लगाए थे। हाथ में एक पोस्टर और नकली उस्तरा (razor) भी लिए थे। इस तरह से वे सरकार की जनविरोधी नीतियों का सदन में विरोध कर रहे थे। यह प्रदर्शन सदन की कार्यवाही से पहले हुआ। यह प्रदर्शन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। विपक्ष ने इस माध्यम से सरकार को घेरा है। विपक्ष ने खाद की कमी, किसानों की बदहाली पर सवाल उठाए। उनका जनता की अनदेखी के खिलाफ यह अनोखा प्रदर्शन था। विपक्षी विधायक 'बंदर के हाथमें उस्तरा' जैसी कहावत के नारे लगाए।

ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी में नहीं रुक रहे बाल विवाह, दमोह और राजगढ़ हॉटस्पॉट जिले, चौकाने वाले आंकड़े आए सामने

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, विधायक अजय सिंह समेत 3 को MP MLA Court का नोटिस, ये है वजह

सरकार हर वर्ग के हक पर उस्तरा चला रही है

विधायक सुनील उईके ने खुद अपना संदेश समझाया। उन्होंने बंदर का वेश धारण कर इशारा किया है कि, सरकार जनता को 'बंदर' बना रही है। सुनील उईके ने आरोप लगाया कि किसानों को खाद और बिजली नहीं मिल रही है, किसान मर रहा है।

विधायक ने आगे कहा कि सरकार हर वर्ग के हक पर उस्तरा चला रही है। कांग्रेस ने इस प्रदर्शन को 'जनता की पुकार' बताया। दूसरी ओर, सत्ता पक्ष ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे सदन की गरिमा का अपमान बताया है।

सदन में 13 हजार 476 करोड़ के अनुपूरक बजट पर चर्चा

आज विधानसभा में एक और बड़ा काम होना है। आज 13 हजार 476.94 करोड़ रुपए के दूसरे अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मंगलवार को यह बजट पेश किया था।

इस बजट में सबसे बड़ी राशि ग्रामीण विकास को मिली है। पीएम आवास के लिए 4 हजार करोड़ रुपए रखे गए हैं। लाड़ली बहना योजना के लिए 1,794 करोड़ रुपए का प्रावधान है।

किसानों के लिए भी बड़ी राशि रखी गई है। समर्थन मूल्य भुगतान के लिए 2,001 करोड़ रुपए मिले हैं। आपदा राहत के लिए 77.20 करोड़ रुपए का प्रावधान है। भावांतर योजना के लिए 500 करोड़ रुपए रखे गए हैं।

अन्य प्रमुख प्रावधान

  • नर्मदा घाटी विकास: 600 करोड़ रुपए
  • बरगी डायवर्सन: 200 करोड़ रुपए
  • अमृत 2.0 योजना: कुल 365 करोड़ रुपए
  • नए जेट विमान खरीदी: 5.40 करोड़ रुपए
आज विधानसभा की कार्यवाही में यह बजट पारित होगा। साढ़े तीन घंटे की चर्चा के बाद इसे पारित किया जाएगा। विपक्ष ने पहले से ही हमलावर रुख अपनाया है। सरकार को घेरने की विपक्ष की कोशिश जारी रहेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि कार्यवाही किस दिशा में जाती है।

ये खबरें भी पढ़ें...

रायसेन पुल हादसे के बाद एक्शन में एमपी सरकार, MP के 45 खराब पुलों की होगी तत्काल मरम्मत

कफ सिरप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन की 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

Tags:
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • कांग्रेस विधायक
  • मध्य प्रदेश
  • वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा
  • मध्य प्रदेश विधानसभा
  • विधायक सुनील उईके
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच