भोपाल में झुग्गियों को हटाया जाएगा,पूर्व मंत्री PC शर्मा ने किया विरोध
Sandeep Kumar | Published:
PC SHARMA
भोपाल में झुग्गी मुक्त अभियान फिर शुरू होने जा रहा है। इस अभियान के तहत 1800 एकड़ में फैली 388 झुग्गियां हटाया जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि झुग्गी हटाने से पहले सरकार गरीबों को पक्के मकान दे।
भोपाल में झुग्गी मुक्त अभियान एक बार फिर शुरू हो गया है। 1800 एकड़ में फैली 388 झुग्गियों को हटाने का काम किया जा रहा है। पहले चरण में वल्लभ भवन के आसपास की झुग्गियों को हटाया जाएगा। इसके लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है। हालांकि, इस अभियान को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। कांग्रेस का कहना है कि झुग्गी हटाने से पहले सरकार गरीबों को पक्के मकान दे।
पहले फेस में
भोपाल में झुग्गी मुक्त अभियान के तहत वल्लभ भवन के आसपास की झुग्गियों को पहले हटाया जाएगा। इस क्षेत्र का सर्वे पूरा हो चुका है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस बार झुग्गी हटाने के लिए विस्तृत योजना बनाई गई है। सरकार का कहना है कि झुग्गियों को हटाने के साथ-साथ लोगों को पुनर्वास का विकल्प भी दिया जाएगा।
इससे पहले, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के आदेश पर प्रशासन ने भदभदा बस्ती की 384 झुग्गियां हटाई थीं। 4 दिनों तक चली इस कार्रवाई के दौरान राजनीतिक हंगामा भी हुआ था। हालांकि, प्रशासन ने कार्रवाई पूरी कर ली थी। लेकिन शहर में अभी भी हजारों झुग्गियां सरकारी जमीन पर बनी हुई हैं। पिछले 4 वर्षों में करीब 20 नई बस्तियां विकसित हो गईं हैं।
भोपाल की 388 झुग्गियां शहर के प्राइम लोकेशन पर स्थित हैं। इन बस्तियों में वल्लभ नगर, रोशनपुरा, बाणगंगा, भीम नगर और विश्वकर्मा नगर जैसे पॉश इलाकों के आसपास की बस्तियां शामिल हैं। इनमें से कई इलाकों में जमीन की कीमत करोड़ों रुपए प्रति एकड़ है। इसके अलावा, राहुल नगर, अर्जुन नगर, पंचशील, बाबा नगर, दामखेड़ा और उड़िया बस्ती जैसी कई झुग्गियां भी इस अभियान का हिस्सा बनेंगी।
पहले फेस में वल्लभ भवन की झुग्गियां हटेंगी
कांग्रेस ने जताया विरोध
कांग्रेस ने इस अभियान का कड़ा विरोध किया है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि सरकार का यह कदम गरीबों के आवास का अधिकार छीनने जैसा है। उन्होंने कहा, "झुग्गी मुक्त के नाम पर आवास मुक्त करना गलत है।" कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पार्षद और झुग्गी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने ऐलान किया कि सड़क से लेकर सदन तक गरीबों के अधिकार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
पहले हटाई जा चुकी हैं 384 झुग्गियां
भोपाल की प्राइम लोकेशन पर 388 झुग्गियां
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj