SUV की टेस्ट ड्राइव लेने के बहाने गाड़ी लेकर फरार हुआ कॉन्ट्रेक्टर, शोरूम में हड़कंप
Rohit Sahu | Jun 07, 2025, 14:33 IST
SUV test drive case
भोपाल में एक कांट्रेक्टर ने कार शोरूम से SUV की टेस्ट ड्राइव लेकर 70 KM दूर बुदनी तक पहुंच गया। शोरूम मैनेजर से विवाद के बावजूद वह जबरन गाड़ी लेकर चला गया।
भोपाल के मिसरोद इलाके में एक कार शोरूम को टेस्ट ड्राइव देना भारी पड़ गया। दरअसल एक व्यक्ति टेस्ट ड्राइब के लिए SUV लेकर चला गया। कई घंटों तक वह नहीं लौटा तो शोरूम में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सिविल कांट्रेक्टर ने मैनेजर से विवाद के बाद जबरन SUV कार लेकर टेस्ट ड्राइव पर लेकर निकल गया था।
शुरुआत में शोरूम कर्मचारियों ने कुछ देर इंतजार किया। लेकिन जब रात गहराने लगी और हरीश वापस नहीं आया, तो मैनेजर ने मिसरोद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए SUV में लगे GPS से उसकी लोकेशन ट्रैक की।
यह भी पढ़ें...इंदौर में 369 करोड़ के फर्जी बिल बनाकर 16.77 करोड़ की GST चोरी में केवल 18 लाख का टैक्स दिया
SUV की लोकेशन भोपाल से करीब 70 किलोमीटर दूर बुदनी में मिली। पुलिस ने शुक्रवार सुबह वहां दबिश देकर हरीश खान को हिरासत में लिया और SUV को जब्त कर लिया। जांच के बाद आरोपी को नोटिस देकर छोड़ दिया गया।
यह भी पढ़ें...7 माह की गर्भवती रेप पीड़िता के केस में एमपी हाई कोर्ट सख्त, सरकार से पूछा- जानकारी क्यों नहीं दी?
हरीश खान पेशे से सिविल कांट्रेक्टर है और हरदा जिले का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल मामला चोरी की धाराओं में दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
बिना इजाजत ले गया SUV
मामला गुरुवार रात का है। मिसरोद के कार शोरूम मैनेजर साहब कुरैशी के अनुसार, हरदा निवासी हरीश खान कार शोरूम में आया था। उसने SUV की टेस्ट ड्राइव की मांग की। लेकिन शोरूम का नियम है कि शाम 7 बजे के बाद टेस्ट ड्राइव नहीं दी जाती इसलिए उसे मना कर दिया गया।
इसके बाद वह विवाद करने लगा। बाद में उसने अपनी निजी कार शोरूम में ही पार्क की और चुपचाप SUV स्टार्ट कर शोरूम से बाहर ले गया। उस समय मैनेजर को लगा कि वह सिर्फ टेस्ट ड्राइव के लिए गया है।
देर रात तक वापस नहीं आया तो थाने में की शिकायत
यह भी पढ़ें...इंदौर में 369 करोड़ के फर्जी बिल बनाकर 16.77 करोड़ की GST चोरी में केवल 18 लाख का टैक्स दिया
GPS से ट्रैक कर बुदनी से की गिरफ्तारी
यह भी पढ़ें...7 माह की गर्भवती रेप पीड़िता के केस में एमपी हाई कोर्ट सख्त, सरकार से पूछा- जानकारी क्यों नहीं दी?
आरोपी हरदा का निवासी, कर रहा था सिविल कांट्रेक्टिंग
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari