भोपाल के कई इलाकों का पानी जहरीला, महापौर मालती राय बोली-लोगों को RO की जरूरत नहीं
Aman Vaishnav | May 27, 2026, 11:07 IST
bhopal water e coli bacteria detected
भोपाल में पानी की शुद्धता के दावों के बीच बड़ा खुलासा हुआ है। नगर निगम की जांच में 4 बड़े इलाकों के पानी में खतरनाक ई-कोलाई बैक्टीरिया पाया गया है, जो सीवेज मिक्सिंग की तरफ इशारा करता है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- भोपाल नगर निगम शहर के अलग-अलग हिस्सों से पानी के 20 हजार 236 सैंपल जांचे हैं।
- सैंपलों में से लगभग आधे यानी नौ हजार 311 पानी के नमूने झुग्गीबस्ती वाले इलाकों से लिए गए थे।
- शहर के चार बड़े और प्रमुख इलाकों के पानी में खतरनाक ई-कोलाई बैक्टीरिया मिला है।
- इस दौरान पांच हजार 573 पाइप लाइनों के लीकेज को सुधारने का काम किया है।
- मई महीने में ही सीएम और मेयर हेल्पलाइन पर गंदे पानी की 83 शिकायतें आई हैं।
भोपाल के लोगों को RO की जरूरत नहीं
मालती राय ने कहा कि यहां पर बड़ा तालाब से रॉ वाटर आता है। इसे शुद्ध करके कई इलाकों में सप्लाई करते हैं। फिर भी शिकायत थी कि बड़ा तालाब से आधी आबादी को पानी पिलाता है, जो गंदा होता है।
इसलिए आज पूरा सिस्टम देखा। इसके बाद कह सकती हूं कि जिन इलाकों में बड़ा तालाब का पानी मिल रहा है, वहां रहने वाले लोगों को RO लगाने की जरूरत नहीं है। यहां से शुद्ध पानी दिया जा रहा है।
68203b23-17b
लैब रिपोर्ट ने खोली इन दावों की पोल
भोपाल नगर निगम की टेस्टिंग लैब में शहर के अलग-अलग इलाकों से पानी के कुल 20 हजार 236 सैंपल लेकर जांच की गई थी। इस जांच की जो रिपोर्ट आई है, उसने अधिकारियों से लेकर आम जनता तक के होश उड़ा दिए हैं।
15e46d62-238
झुग्गी बस्तियों में हालात सबसे ज्यादा खराब
इन झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोग लंबे समय से गंदे पानी की शिकायतें कर रहे थे। लैब की रिपोर्ट ने भी यह साबित कर दिया है कि यहां पानी की शुद्धता को लेकर स्थिति बहुत ज्यादा गंभीर बनी हुई है।
लीकेज सुधारे गए, लेकिन नहीं थमी गंदगी
इसके बावजूद लोगों के घरों तक पहुंचने वाले पानी में गंदगी का घुलना बंद नहीं हुआ है। पानी में मिली यह गंदगी सीधे तौर पर लोगों की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ कर रही है।
सिर्फ मई महीने की बात करें, तो सीएम हेल्पलाइन और मेयर हेल्पलाइन पर दूषित पानी की कुल 83 शिकायतें दर्ज करवाई गई थीं। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने इनमें से 74 शिकायतों का निराकरण यानी समाधान कर दिया है।
84482f17-c22
इन 4 बड़े इलाकों की रिपोर्ट ने उड़ाए होश
पानी में इसका मिलना साफ तौर पर इस बात का सबूत है कि, पीने के पानी की लाइन में सीवेज यानी गंदे नाले का पानी मिक्स हो रहा है।
d880690c-db5
1. वाजपेयी नगर
2. अवधपुरी
3. खानूंगांव
इसके अलावा, टोटल हार्डनेस ऐज CaCO3 (Total Hardness as CaCO3) की मात्रा भी 145 मिलीग्राम प्रति लीटर पाई गई है।
4. अर्जुन नगर
जलस्रोतों का घटता जलस्तर
कोलार डैम की बात करें तो वहां अभी पानी का जलस्तर फुल टैंक लेवल के मुकाबले 9 मीटर कम हो चुका है। यानी डैम अभी सिर्फ 48 फीसदी तक ही भरा हुआ है। पिछले एक महीने के अंदर ही कोलार डैम का जलस्तर एक मीटर तक नीचे चला गया है।
इसी तरह भोपाल की लाइफलाइन कहे जाने वाले बड़े तालाब का सामान्य जलस्तर वैसे तो 1666.80 फीट होता है। मौजूदा समय में यह घटकर 1659.70 फीट पर पहुंच गया है। जलस्तर कम होने से भी कई बार पानी की क्वालिटी पर असर पड़ता है।
पीलिया और टाइफाइड का खतरा
इसका सीधा और साफ मतलब यह होता है कि सीवेज का गंदा पानी किसी न किस जगह से पीने वाली पानी की लाइन में मिल रहा है। ऐसा दूषित पानी पीने से लोगों को पीलिया, टाइफाइड और पेट के कई तरह के गंभीर संक्रमण हो सकते हैं, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक हैं।
FAQ
- भोपाल के किन प्रमुख इलाकों के पानी में ई-कोलाई बैक्टीरिया मिला है?
भोपाल नगर निगम की लैब जांच में शहर के चार प्रमुख इलाकों- वाजपेयी नगर, अवधपुरी, खानूंगांव और अर्जुन नगर के पीने के पानी में खतरनाक ई-कोलाई बैक्टीरिया मिला है। - पानी में ई-कोलाई बैक्टीरिया मिलने का क्या मतलब होता है?
ई-कोलाई बैक्टीरिया इंसानों और जानवरों के मल में पाया जाता है। पानी में इसका मिलना यह दिखाता है कि पीने के पानी की लाइन में सीवेज यानी गंदे नाले का पानी मिल रहा है। डॉक्टर के मुताबिक, ऐसा पानी पीने से पीलिया, टाइफाइड और पेट के गंभीर रोग हो सकते हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- इंदौर का 90 फीसदी पानी जहरीला
शिकायतों का अंबार, पर समाधान शून्य; बीजापुर के ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर
क्यों भड़की है पानी पर जंग? पांचना बांध को लेकर कमांड और डूब वाले गांव आमने-सामने
भोपाल का भोज वेटलैंड संकट में; गंदा पानी, कचरा और कब्जों ने बिगाड़ी झील की सेहत
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari