भोपाल में जुदाई पार्ट 2, डेढ़ करोड़ लेकर पत्नी ने प्रेमिका को सौंपा पति, जानें पूरा मामला

Aman Vaishnav | Feb 13, 2026, 21:35 IST
Share
bhopal wife hands husband mistress divorce case
bhopal wife hands husband mistress divorce case

भोपाल के कुटुंब न्यायालय में एक अजीबो-गरीब समझौता हुआ है। पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका के हवाले कर दिया। बदले में उसने अपनी और बेटियों की आर्थिक सुरक्षा के लिए एक डुप्लेक्स मकान और 27 लाख रुपए की मांग की है।

भोपाल के कुटुंब न्यायालय से एक अजीबो-गरीब तलाक का मामला सामने आया है, जिसे देखकर कोई भी हैरान है। ये कहानी बॉलीवुड की फेमस फिल्म जुदाई जैसी ही है। जैसे जुदाई फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी के बीच के रिश्ते का मोड़ आया था। ठीक वैसे ही इस कहानी में भी एक पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका के हवाले कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल एक सरकारी ऑफिस में काम करने वाले 42 साल के शादीशुदा आदमी को अपनी ऑफिस की एक महिला साथी से प्यार हो गया था। यह महिला उम्र में उससे 10 साल बड़ी थी। जैसे-जैसे दोनों की नजदीकियां बढ़ीं, पति-पत्नी के बीच दूरियां भी बढ़ने लगीं।

इसका असर उनके परिवार और बच्चों पर भी पड़ने लगा। हर रोज झगड़े होने लगे थे। दंपती की दो बेटियां थीं। आखिरकार उनकी बड़ी बेटी ने इस मामले को लेकर कुटुंब न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद न्यायालय ने माता-पिता को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था।

पत्नी को तलाक देने का फैसला

काउंसलिंग के दौरान पति ने माना कि वह अपनी पत्नी से तलाक लेना चाहता है। अपनी प्रेमिका के साथ रहना चाहता है। पति ने कहा कि अब उसका मन घर जाने का भी नहीं करता है। पत्नी से रोज लड़ाई होती है।

पति ने यह भी कहा कि वह अपनी बेटियों से बहुत प्यार करता है लेकिन पत्नी के साथ अब नहीं रह सकता। काउंसलिंग करने वालों के मुताबिक यह मुद्दा पिछले पांच सालों से चल रहा था। दोनों के बीच फिर से विश्वास नहीं बन पाया जिससे समझौता करना मुश्किल हो गया। आखिरकार मामला तलाक तक पहुंच गया।

1 डुप्लेक्स और 27 लाख रुपए की मांग

अधिकारी की पत्नी ने कहा कि वह अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखना चाहती है। इसके लिए उसने अपनी बेटियों और खुद के लिए आर्थिक सुरक्षा का ध्यान रखते हुए 1 डुप्लेक्स और 27 लाख रुपए नगद की मांग की थी।

इस प्रस्ताव को पति की प्रेमिका ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच समझौता हुआ। प्रेमिका ने पत्नी को डुप्लेक्सऔर पैसा दे दिया है। यही कारण है कि ये मामला पूरे शहर में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये खबरें भी पढ़िए...

यूपी का अजब-गजब मामला, 3 दिन जुदाई तो 3 दिन मिलन, संडे को पति होगा फ्री

गर्लफ्रेंड को ब्लॉक करना पड़ा भारी, लड़की ने अपने ही बॉयफ्रेंड के दिल में मारा चाकू, मौत

फेयरवेल पार्टी में एक्शन करना पड़ा महंगा, पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर काटा चालान

एमपी न्यूज: भोपाल में 90 डिग्री ब्रिज के बाद दिखा एक और अजूबा, हाईटेंशन पोल के नीचे से निकली सड़क

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल
  • बॉलीवुड
  • अनिल कपूर
  • श्रीदेवी
  • कुटुंब न्यायालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती