भोपाल के युवक को झालावाड़ में बनाया बंधक, जबरन पिलाई पेशाब, पुलिस ने कराया मुक्त

Aman Vaishnav | Jan 19, 2026, 15:26 IST
Share
bhopal youth held hostage jhalawar rajasthan
bhopal youth held hostage jhalawar rajasthan

भोपाल के कोलार निवासी युवक को राजस्थान के झालावाड़ में बंधक बनाया गया। प्रेमिका के परिजनों ने उसके साथ बहुत बर्बरता की है। एमपी पुलिस के इनपुट पर राजस्थान पुलिस ने कार्रवाई की। रविवार रात को युवक को सुरक्षित मुक्त करा लिया गया।

News In Short

  • कोलार में रहने वाला सोनू राजस्थान के झालावाड़ में बंधक बनाया गया था।
  • प्रेमिका के परिजनों पर प्रताड़ना के आरोप है।
  • मध्य प्रदेश पुलिस और राजस्थान पुलिस ने इस मामले की संयुक्त कार्रवाई की।
  • युवक का मेडिकल कराने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे।
  • परिजनों का दावा है कि उसे पेशाब पिलाई गई।
84dce88f-fbb
84dce88f-fbb

News In Detail

प्रेम प्रसंग का मामला

सोनू नाम का युवक भोपाल के कोलार इलाके का रहने वाला है। उसकी उम्र 18 साल बताई गई है। उसका झालावाड़ की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती पुलोरो गांव की रहने वाली बताई जा रही है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है वह 15 दिन पहले सोनू के पास आई थी।

परिजन की समझाइश

युवती सोनू के साथ भोपाल में रहने लगी थी। दस दिन पहले उसके परिजन भोपाल पहुंच गए थे। उन्होंने युवती को बहुत प्यार से समझाया था। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ चली गई।

युवक को बुलाया गांव

तीन दिन पहले युवती ने सोनू को कॉल किया। उसने सोनू को अपने गांव आने को कहा था। युवती ने उसे अपने साथ ले जाने की बात कही थी। सोनू उसे लेने झालावाड़ के गांव पहुंच गया। वहां युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया।

बीयर की बोतल से पेशाब पिलाया

अपनी प्रेमिका के बुलावे पर सोनू राजस्थान गया था, लेकिन वहां लड़की के घरवालों और ग्रामीणों ने उसे पकड़कर बंधक बना लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। सोनू के परिवार वालों का कहना है कि लड़की के रिश्तेदारों ने उन्हें एक वीडियो भी भेजा है जिसमें उसे बुरी तरह पीटा जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह गंभीर आरोप भी लगाया कि सोनू को जबरन बीयर की बोतल में पेशाब भरकर पिलाया गया।

bf9927a2-a13
bf9927a2-a13

पुलिस की कार्रवाई

सोनू के परिजन रविवार को कोलार थाने पहुंचे। भोपाल पुलिस ने तुरंत इसके बारे में राजस्थान पुलिस को सूचना दी। राजस्थान पुलिस ने रात में ही उसे छुड़ाया। अभी युवक का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। जल्द ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

परिजन पहुंचे झालावाड़

सोनू के परिजन रविवार रात झालावाड़ रवाना हुए। पुलिस उसके बयानों को आधार बनाकर केस लड़ेगी। सभी आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। युवक अभी पुलिस की सुरक्षा में रखा गया है।

ये खबरें भी पढ़िए...

क्राइम न्यूज: पकौड़े खाकर सोया परिवार, तिजोरी खाली कर फरार हो गई MP की लुटेरी दुल्हन

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • क्राइम न्यूज
  • राजस्थान पुलिस
  • मध्य प्रदेश पुलिस
  • कोलार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती