राखी के पहले रेलवे ने दिया झटका, 16 ट्रेनें रद्द, 48 का बदला रूट, देखें लिस्ट

Jitendra Shrivastava | Aug 18, 2026, 17:17 IST
Share
बीना यार्ड में काम के चलते 16 ट्रेनें रद्द
Photograph: (THESOOTR)

BHOPAL. बीना स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के कारण सितंबर-अक्टूबर में मध्य प्रदेश की 16 ट्रेनें रद रहेंगी। 48 ट्रेनों का रूट भी बदला गया है, यात्रा से पहले शेड्यूल जरूर जांचें।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • बीना यार्ड निर्माण से 16 ट्रेनें रद्द, तुरंत चेक करें लिस्ट।
  • सितंबर-अक्टूबर में रेल यात्रा से पहले जरूर देखें बदलाव।
  • 48 ट्रेनों का बदला रूट, स्टेशन पहुंचने से पहले जानें।
  • भोपाल-ग्वालियर सहित कई ट्रेनें रहेंगी बंद, यहां पूरी सूची।
  • तीसरी लाइन का काम, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी।
बीना स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन और यार्ड का निर्माण हो रहा है। इस वजह से सितंबर और अक्टूबर में कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे ने कुल 16 ट्रेनें रद कर दी हैं। साथ ही 48 ट्रेनों का रूट भी बदला गया है। यात्रियों को सफर से पहले नया शेड्यूल जांचने की सलाह दी गई है।

मध्य प्रदेश में रेल यात्रियों के लिए आने वाले हफ्ते मुश्किल भरे रह सकते हैं। बीना स्टेशन पर आगासौद-बीना तीसरी रेल लाइन जोड़ने का काम चल रहा है। इसके साथ यार्ड से जुड़ा निर्माण भी हो रहा है।

इस काम के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद रहेंगी। कुछ का रूट बदला गया है। कुछ ट्रेनों के शुरुआती और अंतिम स्टेशन भी बदले गए हैं।

20 सितंबर से 16 अक्टूबर तक असर

रेलवे के मुताबिक यह असर 20 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच अलग-अलग तारीखों में रहेगा। इस दौरान 16 ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी। वहीं 48 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

भोपाल, रानी कमलापति और बीना से गुजरने वाली कई गाड़ियों के टर्मिनेटिंग पॉइंट भी बदले गए हैं। यानी ये ट्रेनें अपने तय स्टेशन तक नहीं पहुंचेंगी।

कौन सी ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे की सूची के अनुसार कई प्रमुख ट्रेनें अलग-अलग दिन रद्द रहेंगी। भोपाल-ग्वालियर और ग्वालियर-भोपाल एक्सप्रेस 1 से 15 अक्टूबर तक नहीं चलेगी। ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु ट्रेन 2 और 9 अक्टूबर को रद रहेगी। वापसी वाली ट्रेन 4 और 11 अक्टूबर को नहीं चलेगी।

ललितपुर-बीना और बीना-ललितपुर ट्रेन 20 से 26 सितंबर तक बंद रहेगी। बीना-रुठियाई सेक्शन की पैसेंजर ट्रेनें 30 सितंबर से 16 अक्टूबर तक रद रहेंगी।

बीना-कटनी मुड़वारा ट्रेन 21 सितंबर को और फिर 28 सितंबर से 15 अक्टूबर तक नहीं चलेगी। रानी कमलापति-संतरागाछी ट्रेन 14 अक्टूबर को रद रहेगी। भोपाल-दमोह ट्रेन 9 से 15 अक्टूबर तक बंद रहेगी।

बीना यार्ड में काम के चलते 16 ट्रेनें रद्द
बीना यार्ड में काम के चलते 16 ट्रेनें रद्द

इन ट्रेनों का बदला रूट

तीसरी लाइन के काम से लंबी दूरी की कई ट्रेनों को दूसरे रास्तों से निकाला जाएगा। रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस 8 से 14 अक्टूबर तक इटारसी-जबलपुर-कटनी होकर जाएगी।

भोपाल-धनबाद और भोपाल-सिंगरौली ट्रेनें भी अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में बदले हुए रूट से चलेंगी। भोपाल-जोधपुर और जोधपुर-भोपाल ट्रेन 1 से 15 अक्टूबर तक संत हिरदाराम नगर-मक्सी-नागदा-कोटा के रास्ते चलेगी।

हावड़ा-भोपाल ट्रेन 12 और 14 अक्टूबर को बदले रूट से चलेगी। भोपाल-चोपन ट्रेन भी 11 और 12 अक्टूबर को नया रास्ता अपनाएगी।

कुछ ट्रेनें बीच में ही होंगी खत्म

कुछ ट्रेनों के गंतव्य स्टेशन भी बदले गए हैं। बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर ट्रेन 6 से 14 अक्टूबर तक भोपाल की जगह मालखेड़ी स्टेशन पर ही समाप्त होगी।

भोपाल-बीना ट्रेन 7 से 15 अक्टूबर तक बीना की जगह मंडीबामोरा स्टेशन पर खत्म होगी। इसी तरह इससे जुड़ी वापसी ट्रेनों के स्टेशन में भी बदलाव किया गया है।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

रेलवे के इस बड़े ब्लॉक का असर अलग-अलग तारीखों पर अलग-अलग ट्रेनों पर पड़ेगा। ऐसे में यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का नया शेड्यूल जरूर जांचें। रूट और स्टेशन में बदलाव की जानकारी पहले से लेना जरूरी है। इससे स्टेशन पहुंचने के बाद परेशानी से बचा जा सकता है।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर-बुधनी प्रोजेक्ट से जुड़ेंगे मुंबई, और बेंगलुरु, जबलपुर के बीच दूरी होगी कम

मासूम अनिका के इलाज का मामला उलझा, हाईकोर्ट ने दिए बेंच बदलने के आदेश

रक्षाबंधन पर बहनों के लिए खुशखबरी: भोपाल-रीवा के बीच चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें

50 नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें लाएगा रेलवे, डेढ़ गुना बढ़ेगी क्षमता, और आरामदायक होगा सफर

Tags:
  • भोपाल
  • ट्रेनें रद्द
  • बीना स्टेशन
  • रानी कमलापति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि