बीजेपी का लक्ष्य 400+ लोकसभा सीटें जीतना, छिंदवाड़ा सीट जीतने के लिए क्या है रणनीति, जानिए पूरा गुणा-गणित

Pratibha Rana | Feb 19, 2024, 11:56 IST
Share
lhb
लोकसभा चुनाव

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड सीटें जीतने की रणनीति तैयार कर ली है। बीजेपी की रणनीति के हिसाब से इनके फोकस में दो तरह की सीटें हैं। पहली 161 ऐसी सीटें, जहां बीजेपी कभी जीती तो कभी हारी है।

BHOPAL. बीजेपी मोदी की गारंटी के नाम पर लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections 2024) में 400 सीट जीतने का दावा कर रही है। भारत के अलग-अलग राज्यों में समीकरण अलग-अलग हैं। बता दें, मध्य प्रदेश में कुल 29 सीटों में से बीजेपी के खाते में 28 से लेकर पूरी 29 सीटें आने की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए बीजेपी ने प्लान B (BJP plan B)तैयार कर लिया है। मप्र की छिंदवाड़ा सीट पर भाजपा को एक बार ही सफलता मिली है। इसलिए बीजेपी का फोक्स इस सीट पर है। छिंदवाड़ा की कमान पार्टी ने फायर ब्रांड नेता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को दी गई है।

ये खबर भी पढ़िए...नाथ के 'कमल' होने पर असमंजस, जानिए कैसे बदला मन

छिंदवाड़ा सीट जीतने के लिए BJP की रणनीति


बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड सीटें जीतने की रणनीति तैयार कर ली है। बीजेपी की रणनीति के हिसाब से इनके फोकस में दो तरह की सीटें हैं। पहली 161 ऐसी सीटें, जहां बीजेपी कभी जीती तो कभी हारी है। इसके बाद 141 ऐसी सीटें, जहां पार्टी का प्रदर्शन लगातार कमजोर रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और रणनीतिकार गृह मंत्री अमित शाह ने ऐसी सीटों को जीतने के लिए केंद्रीय मंत्रियों को दायित्व सौंपने का फैसला लिया था। इस वजह से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को कमलनाथ का गढ़ छिंदवाड़ा और छत्तीसगढ़ की कोरबा सीट जिताने की जिम्मेदारी दी गई है।

ये खबर भी पढ़िए...UP के संभल में बनेगा कल्कि धाम मंदिर, PM करेंगे आज करेंगे शिलान्यास

बीजेपी का लक्ष्य छिंदवाड़ा सीट पर


2024 में लोकसभा चुनाव में सफलता पाने के लिए बीजेपी ने छिंदवाड़ा में राष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ हिंदुत्व का तड़का लगाया और फायर ब्रांड हिंदूवादी नेता गिरिराज सिंह को जिम्मेदारी दी। गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से सांसद और केंद्र में मंत्री हैं। वे अगस्त 2022 में छिंदवाड़ा के तीन दिन के दौरे पर पहुंचे, तब उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ सौंसर में बैठक की। उनके साथ केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन भी थे। दोनों नेता प्रसिद्ध जामसांवली मंदिर भी गए।
इसके अलावा तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी काफी सक्रिय थे।

ये खबर भी पढ़िए...चयनित पटवारियों को एक मार्च को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, जिलों में 24 फरवरी को होगा दस्तावेजों का सत्यापन

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर के 79 गांवों में 26 महीने से अटका विकास काम, नगरीय मंत्री विजयवर्गीय ने किया आश्वस्त धारा 16 नियमों से जारी होंगी मंजूरी

2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कितनी सीटें जीतनी होगी


  • राज्य कुल सीट बीजेपी (2019) 2024 में जरूरी
  • उत्तर प्रदेश 80 62 72 (+10)
  • महाराष्ट्र 48 23 40 (+17)
  • बिहार 40 17 35 (+17)
  • आन्ध्र प्रदेश 25 0 (+10)
  • तमिल नाडु 39 0 (+10)
  • पश्चिम बंगाल 42 18 30 (+12)
  • मध्य प्रदेश 29 28 29 (+1)
  • कर्नाटक 28 25 22
  • गुजरात 26 26 26
  • राजस्थान 25 24 25 (+1)
  • उड़ीसा 21 8 15 (+7)
  • केरल 20 0 (+10)
  • तेलंगाना 17 4 8
  • असम 14 9 12(+3)
  • झारखण्ड 14 11 12 (+1)
  • पंजाब 13 2 2
  • छत्तीसगढ़ 11 9 11 (+2)
  • हरियाणा 10 10 10
  • दिल्ली 7 7 7
  • जम्मू और कश्मीर 5 3 3
  • उत्तराखण्ड 5 5 5
  • हिमाचल प्रदेश 4 4 4
  • अरुणाचल प्रदेश 2 2 2
  • गोवा 2 1 2 (+1)
  • त्रिपुरा 2 2 2
  • मणिपुर 2 1 1
  • मेघालय 2 0 1
  • अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह 1 0 0
  • चण्डीगढ़ 1 1 1
  • लद्दाख 1 1 1
  • दादर और नागर हवेली,दमन व दीव 2 1 1
  • नागालैण्ड 1 0 1
  • पॉण्डिचेरी 1 0 1
  • मिज़ोरम 1 0 1
  • लक्षद्वीप 1 0 1
  • सिक्किम 1 0 1
Tags:
  • Lok Sabha Elections 2024
  • BJP plan B
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई