दतिया उपचुनाव: प्रचार में जुटे नरोत्तम को झटका, BJP ने आशुतोष तिवारी को दिया टिकट

Jitendra Shrivastava | Jul 10, 2026, 18:18 IST
Share
बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया
Photograph: (thesootr)

भाजपा ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी घोषित किया है। यह फैसला उन कयासों से अलग है, जिनमें नरोत्तम मिश्रा को दावेदार माना जा रहा था। राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्ति के बाद यह सीट खाली हुई थी। अब कांग्रेस की घोषणा का इंतजार है।

दतिया उपचुनाव :दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने लंबे मंथन के बाद यह नाम फाइनल किया। कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद यह सीट खाली हुई थी। अब सभी की नजरें कांग्रेस के प्रत्याशी पर टिकी हैं।

दतिया से आशुतोष तिवारी
दतिया से आशुतोष तिवारी

आशुतोष तिवारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रमुख नेता हैं। आशुतोष फिलहाल प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी हैं। वे भाजपा मप्र के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री और एमपी हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) भी रह चुके हैं।

नरोत्तम मिश्रा की चर्चा रही, टिकट किसी और को

इस सीट पर टिकट की चर्चा पिछले कई दिनों से चल रही थी। ज्यादातर कयासों में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा था। नरोत्तम साल 2008 से लगातार दतिया से विधायक रहे थे। वे 2023 का चुनाव राजेंद्र भारती से ही हार गए थे।

पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा ने भी हाल ही में उनके नाम को लेकर संकेत दिए थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी इस बारे में सतर्क जवाब दिया था। लेकिन आखिरकार पार्टी ने आशुतोष तिवारी के नाम पर भरोसा जताया है। यह फैसला राजनीतिक हलकों के लिए चौंकाने वाला माना जा रहा है।

नामांकन फॉर्म तक खरीद चुके थे नरोत्तम

नरोत्तम मिश्रा लंबे समय से दतिया सीट पर BJP का प्रमुख चेहरा रहे हैं। इस बार भी उन्होंने चुनावी तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने नामांकन फॉर्म तक खरीद लिया था और क्षेत्र में लगातार चुनावी सभाएं और जनसंपर्क कार्यक्रम कर रहे थे। दतिया में उनकी सक्रियता लगातार बढ़ रही थी। वे कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे थे और चुनावी रणनीति बनाने में जुटे थे। उनके समर्थकों को उम्मीद थी कि पार्टी एक बार फिर उन्हें उम्मीदवार बनाएगी। हालांकि BJP की अंतिम सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया गया। पार्टी ने नए चेहरे के रूप में आशुतोष तिवारी पर भरोसा जताया। आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद दतिया की राजनीतिक तस्वीर बदल गई है।

दतिया सीट पर नरोत्तम का रहा है दबदबा

दतिया विधानसभा सीट को लंबे समय तक नरोत्तम मिश्रा के प्रभाव वाले क्षेत्र के रूप में देखा जाता रहा है। वे कई बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं और मध्यप्रदेश सरकार में गृह मंत्री सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। उनकी राजनीतिक पकड़ को देखते हुए दतिया सीट पर BJP के उम्मीदवार चयन को काफी अहम माना जा रहा था। ऐसे में पार्टी का यह फैसला स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।

आगे की चुनावी प्रक्रिया

दतिया सीट पर नामांकन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 13 जुलाई तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। इसके बाद 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

16 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 30 जुलाई को होगा और नतीजे 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। पूरी चुनाव प्रक्रिया 4 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी। अब सभी की निगाहें दोनों प्रमुख दलों के बीच होने वाले असली मुकाबले पर टिकी हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

बैंक FD घोटाला: राजेंद्र भारती की याचिका खारिज, सजा बरकरार

दतिया उपचुनाव: राजेंद्र भारती का बड़ा बयान- छोड़ा टिकट का दावा

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को मिलेगा टिकट या फिर आएगा कोई चौंकाने वाला चेहरा!

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तंज, वो जीता नहीं था, मैं हारा था

Tags:
  • नरोत्तम मिश्रा
  • टिकट
  • नामांकन
  • विधानसभा सीट
  • भाजपा
  • राजेंद्र भारती
  • दतिया उपचुनाव
  • आशुतोष तिवारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती