इंदौर की देपालपुर सीट के प्रत्याशी मनोज पटेल का विरोध शुरू, पुतला जलाया, मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी रहे चौधरी के लिए मांग रहे टिकट

The Sootr | Published:
Share
इंदौर की देपालपुर सीट के प्रत्याशी मनोज पटेल का विरोध शुरू, पुतला जलाया, मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी रहे चौधरी के लिए मांग रहे टिकट
इंदौर की देपालपुर सीट के प्रत्याशी मनोज पटेल का विरोध शुरू, पुतला जलाया, मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी रहे चौधरी के लिए मांग रहे टिकट

मनोज पटेल के प्रत्याशी घोषित होने पर विरोध में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने देपालपुर के साथ ही इस विधानसभा के गौतमपुरा, हातोद, बेटमा में भी जगह-जगह रैली निकाली और पुतला जलाया

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर जिले की देपालपुर विधानसभा सीट के लिए बीजेपी ने एक बार फिर मनोज पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है। इसके बाद से ही उनका विरोध शुरू हो गया। बुधवार को पटेल के विरोध में आमजन के साथ ही बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने देपालपुर के साथ ही इस विधानसभा के गौतमपुरा, हातोद, बेटमा में भी जगह-जगह पटेल के विरोध में रैली निकाली और पुतला जलाया। लोग यहां से राजेंद्र चौधरी का समर्थन करते हुए उनके टिकट की मांग कर रहे हैं। यह मालेगांव ब्लास्ट सहित अन्य मामलों में आरोपी रहे हैं और हिंदुत्व संगठनों से जुड़े हुए हैं। देपालपुर विधानसभा पूरे जिले में सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत वाली सीट है। यहां बीते चुनाव में 82.62 फीसदी वोटिंग हुई थी।

तख्तियों पर स्थानीय प्रत्याशी की मांग-

लोगों ने हाथों में मनोट पटेल हटाओ, बीजेपी बचाओ, स्थानीय प्रत्याशी की मांग जैसे नारे लिखे हुए थे। जगह-जगह रैली निकालने के बाद लोगों ने अलग-अलग चौराहों पर पटेल का पुतला जलाया। इनका कहना था कि वह बीता चुनाव हार चुके हैं और अब नए को मौका मिलना चाहिए, खासकर स्थानीय को। बीजेपी को पटेल हो या कांग्रेस के विशाल पटेल दोनों ही बाहरी प्रत्याशी हैं और यह केवल चुनाव के समय ही देपालपुर में आते हैं। स्थानीय प्रत्याशी होने पर वह लोगों के बीच रहेगा और कम से कम यहां के लोगों के काम आएगा।

पटेल साल 2003 से लड़ रहे चुनाव-

बीजेपी यहां से परंपरागत तौर पर मनोज पटेल परिवार को ही टिकट देती आई है। उनके पहले यहां के धाकड़ नेता रहे उनके पिता निर्भय सिंह पटेल को लगातार टिकट मिला। बाद में साल 2003 में मनोज पटेल को टिकट मिला। मनोज का रिकार्ड एक बार जीत और एक बार हार का है। वह 2003 में कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल से जीते, फिर 2008 में उन्हीं से हार गए थे, फिर 2013 में वापस उनसे चुनाव जीते लेकिन साल 2018 में कांग्रेस के विशाल पटेल से नौ हजार से अधिक मतों से चुनाव हार गए थे। अब पांचवी बार उन्हें यहां से बीजेपी ने टिकट दिया है।

चौधरी बोले पार्टी तक अपनी बात पहुंचा दी है-

चौधरी ने द सूत्र से कहा कि मैं आरोपों से मुक्त होने के बाद ही देपालपुर में सक्रिय हूं। लोग यहां से स्थानीय प्रत्याशी चाहते हैं और इसके लिए मेरे नाम को आगे बढ़ा रहे हैं। मैंने पार्टी तक अपनी बात पहुंचा दी है। अब आगे पार्टी को तय करना है। देपालपुर में 200 गांव आते हैं मैं हर गांव जाकर पहले लोगों से मिलूंगा, फिर आगे का फैसला लूंगा।

कौन है राजेंद्र चौधरी-

चौधरी मूल रूप से देपालपुर के ही है, यहीं उनका जन्म हुआ। एमपी पीएससी 2009 में वह मेंस क्लीयर कर चुके थे। वह हिंदुत्व संगठनों में सक्रिय हो गए राष्ट्र जागरण अभियान में विस्तारक, हिंदू संगठन में विस्तारक, हिंदू संगम में विस्तारक, संघ भाग कार्यवाह, खंड कार्यवाह जैसी भूमिका में रहे। 15 दिसंबर 2012 में उन्हें नागदा के पास गिरफ्तार किया गया और बम ब्लास्ट के केस लगे। उन पर समझौता एक्सप्रेस बम ब्लास्ट, मालेगांव बम ब्लास्ट, निनमा हत्याकांड कांड, मक्का मस्जिद हैदराबाद बम ब्लास्ट सहित कई केस लग गए और इन आरोपों में वह आठ साल जेल में भी रहे। मार्च 2020 में आरोपों से मुक्त होने के बाद फिर देपालपुर फिर आए। यहां जबरेशवर महादेव मंदिर संघर्ष समिति बनाई और देपालपुर में ही मैदान में सक्रिय हो गए।

Tags:
  • Indore assembly elections
  • protest against Manoj Patel begins
  • protest against Depalpur seat candidate Manoj Patel
  • effigies of Manoj Patel burnt
  • BJP burnt effigies of Manoj Patel
  • इंदौर विधानसभा चुनाव
  • मनोज पटेल का विरोध शुरू
  • देपालपुर सीट के प्रत्याशी मनोज पटेल का विरोध
  • मनोज पटेल के पुतले जलाए
  • बीजेपी ने मनोज पटेल के पुतले जलाए
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर