नेत्रहीन महिला से बदसलूकी मामले में भाजपा नगर उपाध्यक्ष अंजू भार्गव को कारण बताओ नोटिस

Neel Tiwari | Dec 24, 2025, 10:45 IST
Share
bjp-anjubharagav-notice-viral-video-blind-woman
bjp-anjubharagav-notice-viral-video-blind-woman

जबलपुर भाजपा नगर उपाध्यक्ष अंजू भार्गव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वे एक नेत्रहीन महिला से अशोभनीय भाषा में विवाद कर रही हैं। भाजपा ने अब इस मामले में अंजू भार्गव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Jabalpur. नेत्रहीन महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर कांग्रेस के जरिए लगातार विरोध किया जा रहा है। वहीं, इस विरोध को देखते हुए जबलपुर भाजपा संगठन ने डेमेज कंट्रोल शुरू कर दिया है।

भाजपा की नगर उपाध्यक्ष अंजू भार्गव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामले को लेकर कांग्रेस ने भी कड़ा विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग और न्यायालय जाने की बात कही थी।

वीडियो वायरल होने के बाद संगठन की कार्रवाई

भाजपा की जबलपुर नगर उपाध्यक्ष अंजू भार्गव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। इसमें वे एक नेत्रहीन महिला से विवाद करते हुए अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया में भी इसका जमकर विरोध हुआ है। अब भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने उपाध्यक्ष अंजू भार्गव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में वायरल वीडियो को ही आधार बताया गया है।
12bddbe6-b81
12bddbe6-b81


ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर में करोड़ों का घोटाला, पूर्व DPM विजय पांडे पर आरोप, दो साल की खरीदी का रिकॉर्ड गायब

7 दिनों में मांगा अंजू भार्गव से स्पष्टीकरण

कारण बताओ नोटिस में कहा गया कि वायरल वीडियो से जानकारी मिली है। वीडियो में अंजू भार्गव एक दृष्टिबाधित महिला से विवाद कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया था।

नोटिस में कहा गया कि आप भारतीय जनता पार्टी की जिम्मेदार पदाधिकारी हैं। ऐसा में इस तरह के व्यवहार की अपेक्षा नहीं की जा सकती। इसी आधार पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। नोटिस में उन्हें 7 दिन में इस घटना के संबंध में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर में 50 लाख का वेतन घोटाला: जनपद पंचायत के कर्मचारियों ने खुद ही बढ़ा लिया वेतन, अब होगी वसूली!

अगले जन्म में भी अंधी ही पैदा होगी- नगर उपाध्यक्ष

यह पूरा मामला गोरखपुर क्षेत्र स्थित एक चर्च में आयोजित क्रिसमस कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद से जुड़ा है। कार्यक्रम के दौरान धर्मांतरण के आरोपों को लेकर हंगामा हुआ था। इसी घटनाक्रम के दौरान अंजू भार्गव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें नेत्रहीन महिला से वह कहती हुई नजर आ रही हैं कि अगले जन्म में भी तू अंधी ही पैदा होगी। इसे लेकर ही विवाद खड़ा हो गया।

9b372620-810
9b372620-810


ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर रिश्वत कांड : जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर और इंस्पेक्टर की CBI को मिली रिमांड

कांग्रेस ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया में भी देखने मिला विरोध

वीडियो सामने आने के बाद एक ओर जहां सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश नजर आ रहा था। वहीं कांग्रेस ने इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया था। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर किया था। उन्होंने इस व्यवहार को अमानवीय बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

वहीं कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने इसे गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि यह दिव्यांग और नेत्रहीन महिलाओं के सम्मान से जुड़ा है। यदि जरूरत पड़ी, तो इसे न्यायालय तक ले जाया जाएगा।

हालांकि मामले को तूल पकड़ता देख भाजपा जबलपुर ने अब कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। वहीं, इस मामले में अब तक भाजपा नेत्री अंजू भार्गव का बयान या सफाई सामने नहीं आई है। वहीं, भाजपा के अंदरूनी सूत्र बता रहे हैं कि वे वीडियो को अधूरी वीडियो बताकर सफाई पेश करेंगी।

ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर में बड़ा नामांतरण घोटाला, लघु वेतन समिति सगड़ा ने सड़क और नाली तक को बेच दिया

Tags:
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार
  • भाजपा नेत्री अंजू भार्गव
  • नगर उपाध्यक्ष अंजू भार्गव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज