भोपाल में रायशुमारी के बाद दिल्ली में अटकी BJP जिलाध्यक्षों की घोषणा

Sanjay Sharma | Jan 03, 2025, 22:55 IST
Share
bjp district president selection madhya pradesh
मध्य प्रदेश बीजेपी। Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश में बीजेपी जिलाध्यक्षों के चयन को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पार्टी के अंदर विभिन्न गुटों के बीच घमासान बढ़ गया है, और यह माना जा रहा है कि हर गुट अपने खेमे से जिलाध्यक्ष के नाम की ताजपोशी की कोशिशों में जुटा है।

BHOPAL. जिलाध्यक्षों के चयन के अध्यक्ष को लेकर मध्य प्रदेश बीजेपी में हलचल बढ़ गई है। प्रदेश बीजेपी के छत्रपों में अपने खेमे से जिलाध्यक्ष की ताजपोशी की कोशिशों के घमासान को देखते हुए शुक्रवार को भी सूची जारी नहीं हो सकी। भोपाल में गुरुवार देर रात तक चली रायशुमारी और लिस्ट दिल्ली पहुंचने के बाद शुक्रवार शाम तक पहली सूची आने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन सहमति के बावजूद भी कई जिलों के लिए भी घोषणा फिलहाल टाल दी गई है। अब शनिवार को प्रदेश के आधे जिलों के अध्यक्षों की पहली सूची आने की उम्मीद है। हालांकि पांच से आठ जिलों पर निर्णय में अभी भी पेंच फंसने की चर्चा है। जिससे इन जिलों में अध्यक्षों के नाम की घोषणा में दो दिन लग सकते हैं।

दिल्ली दरबार में दिनभर जुटते रहे नेता

प्रदेश बीजेपी संगठन की चुनावी प्रक्रिया लगातार लंबी होती जा रही है। जिला अध्यक्षों के चयन को लेकर दिग्गज नेताओं में सहमति न बनने से घोषणा टल रही है। जिला स्तर पर रायशुमारी के बाद भोपाल पहुंचे तीन-तीन नामों के पैनल पर बुधवार को दिनभर रायशुमारी जारी रही थी। प्रदेश कार्यालय में संगठन चुनाव प्रभारी सरोज पांडे, राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में करीब 11.30 घंटे तक बंद कमरे में चर्चा हुई थी। प्रमुख नेताओं के बीच सहमति बनाने के प्रयासों के बाद देर रात सूची दिल्ली पहुंच गई थी। इसी वजह से निर्विवाद जिलों की घोषणा शुक्रवार शाम तक होना तय माना जा रहा था, हालांकि ऐसा नहीं हो सका। शुक्रवार को भी दिनभर प्रदेश कार्यालय में नेताओं की आवाजाही बनी रही। वहीं इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, सागर सहित कुछ अन्य जिलों के दिग्गज नेताओं ने अपने गुट से जिलाध्यक्ष बनाने दिल्ली में भी लाबिंग करते रहे।

चंबल, बुंदेलखंड, मालवा में भी खींचतान

शुक्रवार को केंद्रीय संगठन के कई पदाधिकारियों से भी प्रदेश के बड़े नेताओं के मेल-मुलाकात का दौर जारी रहा। भोपाल में रायशुमारी के बाद दिल्ली पहुंची सूची के आधार पर ज्यादातर जिलों के नए अध्यक्षों की ताजपोशी लगभग तय मानी जा रही है। लेकिन कुछ जिलों में प्रदेश स्तर पर हुई रायशुमारी के बाद भी नेताओं में सहमति नहीं बनी है। बताया जा रहा है ग्वालियर सहित अंचल के जिलों में अपने खेमे के व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के अलावा अन्य नेताओं में एक राय नहीं बनी है। इंदौर में भी नेता दूसरे गुट द्वारा प्रस्तावित नाम पर असहमत हैं। इस बीच सक्रिय कार्यकर्ता दिव्या गुप्ता का नाम शुक्रवार को इंदौर जिला अध्यक्ष के रूप में चर्चा में रहा। वहीं भोपाल के लिए वंदना जाचक के नाम पर भी चर्चा होती रही।

महिलाओं की सक्रियता से दिग्गज पिछड़े

प्रदेश की शहरी आबादी वाले 12 से 15 जिलों में महिलाओं को जिला अध्यक्ष बनाकर नया संदेश देने की तैयारी में है। महिला कार्यकर्ताओं की सक्रियता वाले जिलों में धाकड़ नेताओं की दावेदारी कमजोर पड़ती नजर आ रही है। इसके चलते सागर में पूर्व और वर्तमान मंत्रियों के अलावा नगर विधायक के दखल ने जिलाध्यक्ष के चयन को कठिन बना दिया है। इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और सांसद शंकर लालवानी के खेमे भी भोपाल के बाद अब दिल्ली में लामबंदी कर रहे हैं। टीकमगढ‍़ में केंद्रीय मंत्री के दखल की वजह से जिलों के अध्यक्ष के चयन में देरी हो रही है और स्थानीय नेता खेमों के बंट गए हैं। महाकौशल अंचल में जबलपुर में मंत्री राकेश सिंह के खेमे की दावेदारी के सामने पूर्व मंत्री अजय बिश्नोई और कुछ विधायकों का विरोध है।

शनिवार को खत्म हो सकता है इंतजार

गुरुवार को प्रदेश में रायशुमारी के बाद शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय पदाधिकारियों के सामने भी नेताओं की खेमेबाजी का दौर चलता रहा। इसके कारण प्रदेश के ज्यादातर जिलों के लिए नाम तय होने के बावजूद घोषणा टाल दी गई है। हालांकि अभी भी देर रात तक पहली सूची जारी होने की उम्मीद नेता लगा रहे हैं। वहीं शनिवार को निर्विवाद 25 से 35 जिलों की सूची जारी होना तय माना जा रहा है। दिग्गज और प्रभावशाली नेताओं के विरोध को कम करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दो से तीन सूची के जरिए जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा करने की भी चर्चा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • एमपी में बीजेपी जिलाध्यक्ष नियुक्त
  • BJP
  • वीडी शर्मा
  • एमपी बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • बीजेपी जिलाध्यक्ष
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच