विधायक जी की खास डीजे के लिए भिड़ गईं SDM अर्चना शर्मा से, और फिर जो हुआ...

Sourabh Bhatnagar | Feb 02, 2025, 11:05 IST
Share
thesootr
thesootr

भोपाल में बीजेपी महिला नेत्री के घर आयोजित मेहंदी रस्म के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर एसडीएम अर्चना शर्मा ने कार्रवाई की। शिकायत मिलने पर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नेहरू नगर पहाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बीजेपी महिला नेत्री के घर मेहंदी रस्म का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान तेज आवाज में 'नशे में झूम ले, मजे में झूम ले' गाना बजाया जा रहा था। लोग डीजे की धुन पर नाच-गाना कर रहे थे।

एसडीएम अर्चना शर्मा ने मौके पर की सख्त कार्रवाई

कार्यक्रम के दौरान तेज आवाज की शिकायत मिलने पर एसडीएम अर्चना शर्मा मौके पर पहुंचीं। उनके आते ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। एसडीएम ने डीजे बंद करवाकर उसे जब्त कर लिया। इस पूरी कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है।

मैं विधायक जी की कार्यकर्ता...

मौके पर एसडीएम अर्चना शर्मा और महिला बीजेपी नेत्री आशा वाल्मिकी के बीच तीखी बातचीत हुई। आशा वाल्मिकी ने कहा कि वे विधायक भगवानदास सबनानी की कार्यकर्ता और मंडल महामंत्री हैं। इस पर एसडीएम ने सख्ती से जवाब देते हुए पूछा कि अगर आपको नियमों का पता था तो डीजे 10 बजे के बाद क्यों बज रहा था?

कलेक्टर के निर्देशों का किया गया पालन

एसडीएम अर्चना शर्मा ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशों के अनुसार रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे बजाना प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने पर डीजे को जब्त कर लिया गया। अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

वीडियो वायरल, लोगों में चर्चा

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों में इस घटना को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग प्रशासन की कार्रवाई को सही ठहरा रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि यह मामला बातचीत से भी सुलझाया जा सकता था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • भोपाल समाचार
  • BJP
  • Political News
  • मध्य प्रदेश
  • भगवानदास सबनानी
  • डीजे पर बवाल
  • SDM Archana Sharma
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती