बीजेपी नेता कमल रघुवंशी ने की डांसर को चूमने की कोशिश, बाद में बोले- मेरा मन तो पवित्र

Rohit Sahu | May 01, 2025, 08:59 IST
Share
kamal raghuvansi
kamal raghuvansi

सिवनी मालवा में शादी समारोह के दौरान महिला डांसर के साथ आपत्तिजनक हरकतों से BJP नेता कमल रघुवंशी फंस गए हैं। वीडियो वायरल होने पर बोले उन्होंंने अजीब दलील दे डाली।

MP News: सिवनी मालवा (Seoni-Malwa) के भाजपा नेता कमल रघुवंशी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। बुधवार को उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे मंगलवार को हुए एक शादी समारोह में महिला डांसर के साथ आपत्तिजनक हरकतें करते हुए कैमरे में कैद हो गए। इतना ही नहीं बाद में नेता जी सफाई देते हुए ये भी बोले की मेरा मन तो पवित्र था।

शादी समारोह में मंच पर दिखी शर्मनाक हरकत

खुलेआम महिला डांसर से अशोभनीय व्यवहार करते कमल रघुवंशी का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर पहुंचा, लोगों की तीखी प्रतिक्रिया शुरू हो गई। समारोह में रघुवंशी समाज समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे, जो नेता की अश्लील हरकत से नाराज होकर बीच कार्यक्रम से उठकर चले गए।

BJP पार्षद बोले- पार्टी की छवि को हो रहा नुकसान

नगर पालिका परिषद के भाजपा पार्षद दीपक बाथव ने इस घटनाक्रम की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे नेताओं (BJP Leader) की वजह से पार्टी की छवि खराब हो रही है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर पार्टी से मांग की कि कमल रघुवंशी की सदस्यता तुरंत रद्द की जाए।

वहीं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि फिलहाल वे इस वीडियो की जांच करेंगे। जांच के बाद ही पार्टी स्तर पर कोई निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन इस प्रकार की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करता।

सफाई में बोले रघुवंशी- मेरा मन पवित्र है

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता कमल रघुवंशी ने कहा, “वो तो मेरे घर की बिटिया है। किसी को अच्छा नहीं लगा तो कुछ भी कह देगा। मेरा मन पवित्र है, कहीं कोई गलत भावना नहीं थी।” हालांकि यह बयान सोशल मीडिया पर और भी ज्यादा आलोचना का कारण बन गया है।

कांग्रेस से शुरू की थी राजनीतिक पारी

कमल रघुवंशी का राजनीतिक सफर कांग्रेस से शुरू हुआ था। वे कांग्रेस में प्रदेश महासचिव समेत कई जिम्मेदार पदों पर रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2023 में उन्होंने कांग्रेस से सिवनी मालवा सीट से टिकट मांगा था, लेकिन टिकट न मिलने पर बाद में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। हालांकि भाजपा में अभी उनके पास कोई आधिकारिक पद नहीं है।

यह भी पढ़ें...पाकिस्तान के साथ कांग्रेस नेता... बोले - भारत की हार निश्चित

किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भी रह चुके

कमल रघुवंशी एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हजारीलाल रघुवंशी के कार्यकाल में कांग्रेस से जुड़े थे और किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें...इंदौर में बीजेपी नेताओं के नाम से धमकाकर सराफा व्यापारी ने की 51 लाख की धोखाधड़ी

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • BJP Leader
  • बीजेपी नेता
  • Seoni-Malwa
  • अश्लील हरकत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा