बीजेपी नेता नाजिया बोलीं- वक्फ बोर्ड लैंड माफिया,संशोधन नहीं खत्म करें
Sandeep Kumar | Nov 30, 2024, 19:10 IST
BJP leader Nazia
खंडवा में बीजेपी नेता नाजिया इलाही खान ने अजमेर की ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह को लेकर एक बयान दिया है। बयान के विरोध में मुस्लिम समाज ने ज्ञापन देकर नाजिया इलाही खान (Nazia Ilahi Khan ) पर कार्रवाई की मांग की है।
मध्य प्रदेश के खंडवा में पहुंची बीजेपी नेता नाजिया इलाही खान ( Nazia Ilahi Khan ) ने वक्फ बोर्ड के खिलाफ जमकर निशाना साधा है। नाजिया खान ने कहा, वक्फ बोर्ड एक लैंड माफिया है, उसमें संशोधन नहीं, बल्कि उसको खत्म कर देना चाहिए। नाजिया ने आगे कहा, वक्फ बोर्ड का जिक्र ना ही कुरान में है और ना ही भारतीय संविधान में है। मैं पिछले चार साल से बोल रही हूं कि वक्फ बोर्ड एक कंप्लीट लैंड माफिया है। वहीं नाजिया के इस बयान का मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध किया है।
मुसलमान समाज के सदस्यों ने नाजिया खान के बयान को लेकर एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा है। इसमें नाजिया इलाही खान दिल्ली द्वारा मुस्लिमों की धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले बयान पर उनके खिलाफ FIR करने की मांग की गई है। ज्ञापन में नाजिया द्वारा हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज अजमेर का अपमान करने का आरोप लगाया है।
बीजेपी नेता नाजिया इलाही खान एक कार्यक्रम में शामिल होने खंडवा पहुंची थी। जिसमें उन्होंने हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज अजमेर की दरगाह को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था अल कुरान की आयतों के बाबा की मज़ार परस्ती गुनाह है। जो कोई मजार परस्ती करेंगा उसे जानत में नहीं जाने दिया जाएगा। तो ऐसे भी हथोड़ा मार देना चाहिए। अभी जो याचिका दाखिल की गई है जांच में सब सामने आ जाएगा।
नाजिया खान ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, सनातन बोर्ड का कल भी मैं समर्थन कर रही थी और आज भी मेरा पूरा समर्थन है। जैसे चर्च पादरी चला रहे हैं, गुरुद्वारा सिख चला रहे हैं, मजार, मदरसे, मस्जिद, इमामबाड़े, दरगाह मुसलमान चला रहे हैं। इसी तरह सनातन बोर्ड का गठन हो, जो देश के मंदिरों और धार्मिक स्थल का ध्यान दे।
मुस्लिम समाज जताया विरोध
क्या कहा था नाजिया खान ने
बीजेपी नेता नाजिया इलाही खान एक कार्यक्रम में शामिल होने खंडवा पहुंची थी। जिसमें उन्होंने हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज अजमेर की दरगाह को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था अल कुरान की आयतों के बाबा की मज़ार परस्ती गुनाह है। जो कोई मजार परस्ती करेंगा उसे जानत में नहीं जाने दिया जाएगा। तो ऐसे भी हथोड़ा मार देना चाहिए। अभी जो याचिका दाखिल की गई है जांच में सब सामने आ जाएगा।
क्या कहा था नाजिया खान ने
ये भी बोलीं नाजिया
खबर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
- नाजिया इलाही खान ने क्या विवादित बयान दिया है ?
नाजिया इलाही खान ने अजमेर की ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह और वक्फ बोर्ड पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने वक्फ बोर्ड को 'लैंड माफिया' बताया और उसे खत्म करने की मांग की। - इस बयान पर मुस्लिम समाज की प्रतिक्रिया क्या रही है ?
मुस्लिम समाज ने नाजिया इलाही खान के बयान का विरोध किया है और एसपी के नाम ज्ञापन देकर नाजिया खान के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। उनका आरोप है कि नाजिया ने हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज का अपमान किया है। - नाजिया खान ने अपने बयान में क्या कहा था?
नाजिया खान ने कहा कि अल कुरान की आयतों के तहत मज़ार परस्ती गुनाह है और जो इसे करेगा, उसे जन्नत में नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वक्फ बोर्ड का कोई उल्लेख कुरान या भारतीय संविधान में नहीं है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari