BJP नेता सुरेश पिंगले पर 3.50 करोड़ की जालसाजी का केस, गुम चेक से जमीन सौदे तक-क्राइम ब्रांच की FIR ने खोले कई राज

Rahul Dave | Dec 21, 2025, 19:23 IST
Share
CRIME BRANCH LUNCH FIR AGAINS BJP LEADER
Photograph: (the sootr)

इंदौर के बीजेपी नेता सुरेश पिंगले के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने 3.50 करोड़ रुपए की जालसाजी का केस दर्ज किया है। यह मामला फर्जी चेक, जमीन सौदे और गुम दस्तावेजों से जुड़ा हुआ है, जिसमें कई लोग शामिल हैं।

INDORE. बीजेपी नेता और गौसेवा भारती संस्था के अध्यक्ष सुरेश पिंगले अब गंभीर आपराधिक आरोपों में घिर गए हैं। क्राइम ब्रांच इंदौर ने उनके खिलाफ 3 करोड़ 50 लाख रुपए की जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया है। यह कार्रवाई कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बाद की गई है।

मामला भोपाल–रायसेन रोड की एक नामी लॉजिस्टिक कंपनी के गुम चेक से जुड़े फर्जीवाड़े का है। इस मामले में बैंकिंग सिस्टम, जमीन का एग्रीमेंट और कथित फर्जी हस्ताक्षरों की पूरी चेन सामने आई है।



गुम चेक से 3.50 करोड़ की वसूली का प्रयास

क्राइम ब्रांच ने कनाड़िया थाना क्षेत्र निवासी रमन अरोरा की शिकायत पर यह केस दर्ज किया है। आरोप है कि सुरेश पिंगले ने फर्जी तरीके से कंपनी का गुम चेक प्रस्तुत कर 3.50 करोड़ रुपए निकालने का प्रयास किया। इस प्रकरण में नरेश नरवानी और शरद दुबे की भूमिका भी संदेह के घेरे में है, जिनकी जांच जारी है।

यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में रहेगा सीएम मोहन यादव का दौरा, स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल, धार में रहेंगे उमंग सिंघार

इंदौर नगर निगम का कुत्तों की नसबंदी में भी घोटाला, हाईकोर्ट की फटकार, कहा न्यायिक जांच बैठा देंगे

कंपनी, बंद खाता और अचानक कोर्ट नोटिस

शिकायतकर्ता रमन अरोरा की भोपाल–रायसेन रोड पर स्थित सर्च स्मार्ट लॉजिस्टिक नामक कंपनी है। इस कंपनी में उनकी पत्नी संगीता अरोरा निदेशक हैं। कंपनी के खाते से HDFC Bank से 50 चेक जारी किए गए थे, जिनमें से 38 का उपयोग पहले ही हो चुका था। जून 2022 में कंपनी का बैंक खाता बंद कर दिया गया था।

इसके बावजूद कुछ समय बाद रमन अरोरा के घर कोर्ट से नोटिस पहुंचा। इस नोटिस में 3.50 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं होने पर चेक अनादर का उल्लेख था। यहीं से पूरा मामला संदिग्ध हो गया।

जमीन का एग्रीमेंट और फर्जी हस्ताक्षरों का शक

कोर्ट रिकॉर्ड की पड़ताल में सामने आया कि ग्राम पिपल्याहाना की एक बेशकीमती जमीन को लेकर संगीता अरोरा के नाम से एग्रीमेंट तैयार किया गया था। इस एग्रीमेंट में सुरेश पिंगले के साथ नरेश नरवानी और शरद दुबे के नाम दर्ज थे। एग्रीमेंट में जमीन सौदे की रकम 3.50 करोड़ रुपए दर्शाई गई थी।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह एग्रीमेंट पूरी तरह फर्जी है। दस्तावेजों पर किए गए हस्ताक्षर भी असली नहीं हैं। इसी आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत और फिर कोर्ट में याचिका दायर की गई।

फॉरेंसिक जांच के बाद FIR

मामले की गंभीरता को देखते हुए दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कोर्ट ने 1 दिसंबर को क्राइम ब्रांच इंदौर को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। आदेश के पालन में शनिवार को प्रकरण दर्ज कर लिया गया।

यह खबरें भी पढ़ें...

विवादों में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धर्मेंद्र बिलोटिया, दुबई की सड़कें दिखाकर देश की सड़कों पर उठाया सवाल

धर्मांतरण के आरोपों के चलते चर्च में लगे जय श्री राम के नारे, हुई तोड़फोड़ और पत्थरबाजी

क्राइम ब्रांच का बयान

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि बीजेपी नेता सुरेश पिंगले के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है। वहीं दो अन्य व्यक्तियों की भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Tags:
  • एफआईआर
  • जालसाजी
  • डीसीपी राजेश दंडोतिया
  • बीजेपी नेता सुरेश पिंगले
  • क्राइम ब्रांच इंदौर
  • HDFC Bank
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई