प्रभात झा के बेटे ने खाली किया सरकारी बंगला, इन नेताओं का खत्म नहीं हो रहा मोह

Sourabh Bhatnagar | Jan 23, 2026, 11:32 IST
Share
bhopal prabhat jha son government bungalow
bhopal prabhat jha son government bungalow

एक ओर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. प्रभात झा के बेटे तुष्मुल ने अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव हारने और मंत्री पद गंवाने के बावजूद कुछ नेता अपने सरकारी बंगलों में जमे हुए हैं।

विधानसभा चुनाव हारने और मंत्री पद गंवाने के बाद भी कुछ नेता अपने सरकारी बंगलों में जमे हुए हैं। बंगले का मोह उनका पीछा ही नहीं छोड़ रहा है। इस मामले में अफसर भी पीछे नहीं हैं।

हालांकि, BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. प्रभात झा के बेटों ने अपने सरकारी बंगले खाली कर दिए हैं। उन्हें सरकार की ओर से यह बंगला खाली करने का नोटिस मिला था। इसी के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। उनके बेटे तुष्मुल झा ने सोशल मीडिया पर बताया कि अब उनका नया पता तुलसी टावर होगा।

तुष्मुल झा ने और क्या कहा

तुष्मुल झा ने लिखा कि उन्होंने बी-31, 74 बंगलों को खाली कर दिया है। यह पता उनका 2005 से था, लेकिन अब उनका नया पता तुलसी टावर होगा।

उन्होंने एमपी सरकार का धन्यवाद किया कि पिता के निधन के बाद उन्हें 18 महीने तक यहां रहने की अनुमति दी गई। बता दें कि हाल ही में संपदा संचालनालय ने उन्हें नोटिस भेजा था, जिसमें 13 जनवरी तक बंगला खाली करने का कहा गया था।

इनका बंगला मोह नहीं हो रहा भंग

  • इस घटना के बाद कुछ और नेताओं का नाम सामने आया है, जिन्होंने अभी तक सरकारी आवास खाली नहीं किया है।
  • इनमें पूर्व मंत्री रामपाल, पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, और अन्य मंत्री जैसे नरोत्तम मिश्रा और अरविंद भदौरिया शामिल हैं।
  • ये सभी नेता अभी भी सरकारी आवासों में रह रहे हैं, जबकि उन्हें भी नोटिस जारी किए गए थे।

6501f005-835
6501f005-835

बंगला खाली न करने पर उठे सवाल

रामपाल सिंह शिवाजी नगर के लिंक रोड नंबर एक स्थित बंगला नंबर सी-15 में रह रहे हैं। इन नेताओं और अधिकारियों के सरकारी आवासों का मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है, और आने वाले दिनों में इस पर कार्रवाई की संभावना है।

बंगला खाली करने के लिए सरकार दिखाएगी सख्ती

सरकार अब उन नेताओं और अधिकारियों से सख्ती से बंगले खाली करवाने के लिए तैयार है, जिनकी पात्रता खत्म हो चुकी है। इस सूची में पूर्व राजस्व मंत्री रामपाल सिंह, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (एमपी बीजेपी), पूर्व सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, और यशोधरा राजे सिंधिया जैसे नाम शामिल हैं।

d543b939-e93
d543b939-e93

बंगला खाली न करने पर वसूला जाएगा भारी किराया

सरकार ने साफ कर दिया है कि यदि इन नेताओं ने निर्धारित समय सीमा तक सरकारी बंगला खाली नहीं किया, तो भारी भरकम किराया वसूला जाएगा। पहले तीन महीने तक सामान्य किराया लिया जाएगा, लेकिन इसके बाद अगले तीन महीनों में 10 गुना किरायाऔर फिर 30 गुना किराया वसूला जाएगा। विधि विभाग ने इस वसूली को मंजूरी दे दी है।

4 IAS समेत सात अफसरों को भी नोटिस

संपदा संचालनालय ने भोपाल में चार IAS अधिकारियों समेत कुल सात अफसरों को भी नोटिस भेजे हैं। इनमें कुछ IPS और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। ये अफसर भी सरकारी बंगले में बिना पात्रता के रह रहे हैं।

बिना पात्रता के बंगलों में रहने वाले विधायक

अभी कई विधायक भी ऐसे सरकारी बंगलों में रह रहे हैं, जिनकी श्रेणी उनके पद के हिसाब से नहीं है। इनमें से कई विधायक पूर्व मंत्री रहे हैं। इन नेताओं के पास बी और सी श्रेणी के बंगलों के बजाय उच्च श्रेणी के बंगले आवंटित किए गए हैं।

पात्रता से ऊपर के बंगलों में रहने वाले विधायक

  • यादवेन्द्र सिंह - विधायक टीकमगढ़, पूर्व मंत्री, बी-23 (74 बंगले)
  • राजेश शुक्ला बब्लू - विधायक बिजावर, सी-20, शिवाजी नगर
  • कांग्रेस विधायक अजय सिंह- चुरहट, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, सी-19, शिवाजी नगर
  • विधायक संजय पाठक- विजयराघवगढ़, पूर्व मंत्री, सी-26, शिवाजी नगर
  • सुरेन्द्र पटवा - विधायक भोजपुर, पूर्व मंत्री, बी-3 (74 बंगले)
  • अर्चना चिटनीस - विधायक बुरहानपुर, पूर्व मंत्री, सी-28, शिवाजी नगर
  • विधायक विक्रांत भूरिया- विधायक झाबुआ, सी-1 (74 बंगला)
  • ओमप्रकाश सखलेचा - विधायक जावद, पूर्व मंत्री, सी-16, शिवाजी नगर
ये खबरें भी पढ़ें...

स्पीकर, नेता प्रतिपक्ष और प्रमुख सचिव के बनेंगे नए बंगले, होंगी स्विमिंग पूल, जिम और रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं

Tags:
  • एमपी सरकार
  • एमपी बीजेपी
  • नरोत्तम मिश्रा
  • तुष्मुल झा
  • प्रभात झा
  • सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर
  • सरकारी बंगला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि