बीजेपी की रणनीति : परिसीमन के बाद से ही जहां हार रही BJP, वहां बागी नेताओं के भरोसे बूथ जीतने की उम्मीद

Sandeep Kumar | Apr 22, 2024, 11:52 IST
Share
PIC
PIC

मध्य प्रदेश के 7 हजार 526 पोलिंग बूथ ऐसे हैं, जहां बीजेपी पिछले 16 साल से लगातार हार रही है। 2008 में हुए परिसीमन के बाद प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा के 7 चुनाव हुए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे आंकड़े बताएंगे जिन्हे जानकार आप हैरान रहे जाएंगे...

BHOPAL. मध्य प्रदेश की 29 में 6 लोकसभा सीटों ( Lok Sabha seats ) पर मतदान हो चुका है । पहले चरण के बाद जमीन से मिल रहे संकेतों से पार्टी के अंदर चिंता है। इसलिए बाकी बची सीटों को जीतने के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। उसने अपना जांचा, परखा फार्मूला लागू कर दिया है। यानी बूथ जीते तो चुनाव जीते... इसीलिए बीजेपी खासतौर से उन लोकसभा सीटों की पोलिंग बूथों ( booths ) को जीतने की तैयारी में जुट गई है, जिसमें पार्टी पिछले 16 साल से लगातार हारती चली आ रही है। प्रदेश के 7 हजार 526 पोलिंग बूथ ऐसे हैं, जहां बीजेपी पिछले 16 साल से लगातार हार रही है। बता दें कि 2008 में हुए परिसीमन के बाद मध्य प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा के 7 चुनाव हुए हैं। जिसमें प्रदेश की 7 हजार 526 बूथ ऐसे है, जहां पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। इन बूथों को जीतने के लिए पार्टी ने उन बागी नेताओं पर भरोसा जताया है जो हाल ही में बीजेपी का दामन थाम चुके हैं।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष से हटाई गई साक्षी शुक्ला बोली- BJP में जाने के सवाल पर अभी जवाब नहीं दूंगी

दिग्गज नेताओं के बूथों पर भी मिली हार


एमपी में बीजेपी को विधानसभा और लोकसभा चुनावों में जिन बूथों पर हार का सामना करना पड़ा है उसमें पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल है । इनमें सीएम डॉ. मोहन यादव की उज्जैन दक्षिण सीट के 16 बूथ, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की बुधनी के 6 बूथ, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के 23 बूथ और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की दिमनी सीट के 44 बूथ भी शामिल हैं। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी का कहना है कि ऐसे बूथों पर माइक्रो लेवल पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है। हर बूथ पर अर्ध पन्ना प्रभारी बनाए गए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...बिंदास मनेंगी छुट्टियां, भोपाल से गोवा के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मई से

हर बूथ पर 370 वोटिंग का टारगेट अब गंभीरता से लागू होगा


दरअसल प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट जीतने के लिए बीजेपी ने हर बूथ पर 370 वोटिंग का टारगेट तय किया है। 8 लोकसभा सीटों की 7 हजार 526 बूथों को जीतने की जिम्मेदारी बीजेपी हाईकमान ने बागी नेताओं को सौंपी है।

ये खबर भी पढ़िए...24 अप्रैल को मध्य प्रदेश में पीएम मोदी की तीन सभाएं, जानें कहां-कहां आएंगे प्रधानमंत्री

आदिवासी सीटों पर बीजेपी का सबसे बुरा हाल


चार विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां आधे से ज्यादा बूथों पर बीजेपी पिछले 4 - 5 चुनावों से हारते आ रही है। बीजेपी सूत्रों की मानें तो ये बूथ ऐसे हैं जहां 2008 के परिसीमन के बाद बीजेपी जीत ही नहीं सकी।

लखनादौन- सिवनी जिले की लखनादौन विधानसभा में करीब 396 मतदान केंद्र हैं। इस विधानसभा में 169 पोलिंग बूथ ऐसे हैं, जहां बीजेपी पिछले 5 चुनावों में कभी नहीं जीत सकी। लखनादौन विधानसभा में 2013 से लगातार कांग्रेस के योगेंद्र सिंह बाबा विधायक चुने जा रहे हैं।

कुक्षी- धार जिले की कुक्षी विधानसभा में करीब 270 मतदान केंद्र हैं। इस विधानसभा में 160 पोलिंग बूथ ऐसे हैं जो बीजेपी पिछले 4 - 5 चुनावों में कभी नहीं जीत सकी। इस सीट पर कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह हनी बघेल 2013 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं।

डिंडोरी- विधानसभा क्षेत्र में 300 से ज्यादा मतदान केन्द्र हैं। बीजेपी पिछले 4 - 5 चुनावों में इस विधानसभा क्षेत्र के 144 बूथ नहीं जीत सकी। इस सीट पर कांग्रेस के ओमकार सिंह मरकाम लगातार चार बार से चुनाव जीत रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...150 यूनिट बिजली की सब्सिडी लेने अब एक ही घर में लग सकते हैं दो मीटर, जानें कैसे ले सकेंगे इसका फायदा

मंत्रियों की सीट वाली बूथों पर भी मिली हार


मध्य प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा सीहोर जिले की इछावर सीट से 7वीं बार के विधायक हैं। इछावर विधानसभा में करीब 275 मतदान केंद्र हैं। 2008 में हुए परिसीमन के बाद बीजेपी इस विधानसभा क्षेत्र के 35 पोलिंग बूथों पर कभी जीत दर्ज नहीं कर सकी। ऐसे ही सरकार के एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप, रतलाम सिटी से तीसरी बार के विधायक हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में 259 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 22 पोलिंग बूथों पर बीजेपी चुनाव नहीं जीत पाई।

Tags:
  • शिवराज सिंह चौहान
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • बीजेपी
  • Lok Sabha seats
  • booths
  • करण सिंह वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज