बीजेपी विधायक ने पूछा प्रदेश में कितने अतिथि विद्वान, कब आएगी हरियाणा पॉलिसी पर रिपोर्ट

Sanjay Sharma | Feb 04, 2026, 19:28 IST
Share
MLA Neeraj Singh Thakur
MLA Neeraj Singh Thakur

मध्य प्रदेश विधानसभा में अतिथि विद्वानों के मुद्दे पर सवाल उठाया गया है। विधायक नीरज सिंह ठाकुर ने गेस्ट फैकल्टी की संख्या, योग्यता और हरियाणा पॉलिसी पर रिपोर्ट के बारे में पूछा।

News in Short

  • विधायक नीरज सिंह ठाकुर ने अतिथि विद्वानों की संख्या पर सवाल उठाए।
  • गेस्ट फैकल्टी की योग्यता और उनकी नियुक्ति पर सवाल किया गया।
  • उच्च शिक्षा विभाग को 24 फरवरी तक जवाब देना है।
  • हरियाणा पॉलिसी के आधार पर गेस्ट फैकल्टी की समस्याओं को हल करने की उम्मीद है।
  • रिपोर्ट की देरी और गेस्ट फैकल्टी को कोई जवाब नहीं मिल रहा है।

News in detail

BHOPAL. सरकारी कॉलेजों में शैक्षणिक व्यवस्था का भार संभाल रहे अतिथि विद्वानों का मामला मध्यप्रदेश विधानसभा पहुंचा है। जबलपुर जिले के बरगी विधायक नीरज सिंह ठाकुर ने उच्च शिक्षा से प्रदेश के कॉलेजों में पढ़ा रहे अतिथि विद्वानों की संख्या पूछी है। विधानसभा में विधायक के अतारंकित प्रश्न पर उच्च शिक्षा विभाग को 24 फरवरी को जवाब देना है।

कर्मचारियों की नाराजगी बनी चुनौती

मध्य प्रदेश में साल 2026 की शुरूआत से ही कर्मचारी संगठन सरकार की चुनौती बने हुए हैं। ऐसे में स्कूलों में पढ़ाने वाले अतिथि शिक्षक, कॉलेजों में अध्यापन करा रहे अतिथि विद्वानों के प्रदर्शन भी तेज हो गए हैं।

शिक्षक संवर्ग और सहायक प्राध्यापक भर्ती में ज्यादा मौकों की मांग को लेकर ये कर्मचारी आवाज उठा रहे हैं। प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। 6 मार्च तक चलने वाले सत्र के लिए प्रदेश भर से विधायक विभिन्न विषयों को लेकर अपने प्रश्न लगा रहे हैं।

MLA Neeraj Singh Thakur
MLA Neeraj Singh Thakur


इन्फ्लुएंसर जतिन शुक्ला ने इंदौर सांसद शंकर लालवानी से मांगी माफी, FIR के बाद ठंडे पड़े तेवर

कर्मचारी मामलों से गरमाया रहेगा सत्र

सरकारी योजनाओं, आमजन, किसानों और कर्मचारियों से जुड़े मामलों के अलावा विधानसभा का बजट सत्र गरमा सकता है। प्रदेश के अतिथि विद्वानों की लगातार उठ रही मांग को देखते हुए जबलपुर के बरगी से विधायक नीरज सिंह ठाकुर ने विधानसभा प्रश्न पूछा है।

बीजेपी विधायक ठाकुर ने प्रदेश में खाली सहायक प्राध्यकों के पदों के खिलाफ कार्यरत गेस्ट फैकल्टी की संख्या जाननी चाही है। उनका सवाल है कि प्रदेश में कितने अतिथि विद्वान हैं जो यूजीसी द्वारा तय न्यूनतम योग्यता रखते हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि कितने अतिथि विद्वान 1000 दिन से ज्यादा कॉलेजों में अध्यापन करा चुके हैं।

विजय पांडे फर्जी मार्कशीट मामला: झूठी शिकायत करने वाले सुभाष चंद्रा पर दर्ज हुई FIR

विधायक ने पूछा कब तक आएगी रिपोर्ट

बरगी विधायक ने उच्च शिक्षा विभाग से हरियाणा पॉलिसी पर भी सवाल किया है। उन्होंने पूछा है कि गेस्ट फैकल्टी के लिए क्या विभाग ने हरियाणा पॉलिसी से संबंधित कोई समिति गठित की है। इस समिति द्वारा विभाग को कौन सी रिपोर्ट सौंपी है और नहीं सौंपी गई तो क्यों नहीं।

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग ने 2 फरवरी को हरियाणा पॉलिसी के अध्ययन के लिए समिति गठित की थी। जिसे तीसरे दिन ही बदलते हुए नई समिति बना दी गई। इस समिति को 7 जनवरी तक अपनी अध्ययन रिपोर्ट उच्च शिक्षा आयुक्त को सौंपनी थी।

विश्वेन्द्र सिंह की बढ़ती भगवा निकटता, क्या बदलने वाले हैं राजस्थान के सियासी समीकरण?

भारत-अमेरिका ट्रेड राजस्थान के लिए होगा गेम चेंजर, देश अब आर्थिक शक्ति के रूप में बना रहा है पहचान - भजन लाल शर्मा

हरियाणा पॉलिसी पर रिपोर्ट का इंतजार

प्रदेश के हजारों अतिथि विद्वान हरियाणा पॉलिसी के आधार पर अपनी समस्याओं के समाधान की आस लगाए हैं। उन्हें हरियाणा की तर्ज पर मध्य प्रदेश में गेस्ट फैकल्टी को नियमित और निर्धारित वेतन मिलने और बार- बार फॉलेन आउट की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।

इसी को लेकर वे हरियाणा पॉलिसी पर उच्च शिक्षा विभाग की समिति की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। हांलाकि रिपोर्ट सात जनवरी तक जमा होनी थी, लेकिन 27 दिन बाद भी समिति रिपोर्ट पेश नहीं कर पाई है। गेस्ट फैकल्टी को भी इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश विधानसभा
  • बीजेपी विधायक
  • उच्च शिक्षा विभाग
  • कर्मचारी संगठन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा