भाजपा विधायक की बेटी ने युवक को जूतों से पीटा, कांग्रेस नेता ने बीजेपी के संस्कारों पर उठाए सवाल
Aman Vaishnav | Apr 14, 2026, 15:18 IST
bjp mla daughter priyanka pateria beats men shoes sagar
सागर के देवरी विधायक की बेटी पर युवक की पिटाई का आरोप लगे हैं। पीड़ित का कहना है कि प्रियंका पटेरिया ने कहा कि तुम मेरे पापा के खिलाफ काम कर रहे हो।
रिपोर्टर नीलेश कुमार @ सागर
मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक विधायक की बेटी ने एक युवक पर जमकर जूते बरसाए। ये पूरी घटना एक बैंक के बाहर हुई थी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में प्रियंका पर युवक को जूते मारते हुए दिखाई दे रही है। वहीं कांग्रेस नेता ने इस घटना की निंदा की है। साथ ही कहा कि यह घटना भारतीय जनता पार्टी के संस्कार को दर्शाती है।
![f5e33aae-6e3]()
पीड़ित ने बताया कि वह जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया (विधायक के भाई) के साथ रहता है। सोमवार, 13 अप्रैल को वह गौरझामर क्षेत्र में स्थित एक बैंक में गया था। बैंक में एक व्यक्ति ने उसे बताया कि विधायक की बेटी प्रियंका पटेरिया उसे बाहर बुला रही है।
पीड़ित के मुताबिक जैसे ही वह बैंक से बाहर निकला तो सफेद रंग की स्कॉर्पियो में बैठी प्रियंका पटेरिया ने उसे रोक लिया। इसके बाद प्रियंका ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद अचानक ही जूता निकालकर उसे पीटना शुरू कर दिया।
आसपास के लोग बीच-बचाव करने आए लेकिन तब तक प्रियंका ने उसे कई बार जूते मार दिए थे। राजेश शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रियंका पटेरिया ने कहा कि तुम मेरे पापा के खिलाफ काम कर रहे हो।
यह पूरा घटनाक्रम बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वहीं प्रियंका पटेरिया ने खुद पर लगे आरोपों को लेकर सफाई दी है। उनका कहना है कि वह युवक उनकी गाड़ी का पीछा कर रहा था। इससे उन्हें खतरा महसूस हुआ। इसी वजह से गुस्से में आकर उन्होंने ऐसा कदम उठाया।
![5ac3370a-3d2]()
वहीं मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस जिला शहर अध्यक्ष महेश जाटव ने मंगलवार, 14 अप्रैल की दोपहर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह घटना भारतीय जनता पार्टी के संस्कार को दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि देवरी बीजेपी विधायक बृजबिहारी पटेरिया मालक के नाम से प्रचलित है जो आज भी सामंतशाही में जी रहे हैं।
आज उनके बच्चे भी सामंतशाही में जीने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी में शुरु होगा टेंपल मैनेजमेंट कोर्स, विपक्ष ने उठाए सवाल, कहा-धार्मिक एजेंडे पर चल रही सरकार
अतीक अहमद मरा है गैंग नहीं, एमपी के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी, 10 लाख मांगे
स्कूलों में बर्थ डे कल्चर से नाराज विधायक, अब नहीं मनेंगे स्कूलों में जन्मदिन
बेटी के सामने पत्नी ने करवा दी पति की हत्या, मामला जानकर हो जाएंगे हैरान
News In Short
- देवरी विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी प्रियंका पटेरिया विवादों में घिर गई हैं।
- प्रियंका पर एक युवक को जूतों से बुरी तरह पीटने का गंभीर आरोप लगा है।
- पीड़ित राजेश शर्मा जनपद अध्यक्ष का करीबी साथी बताया जा रहा है।
- घटना गौरझामर क्षेत्र के एक बैंक के बाहर घटित हुई है।
- मारपीट का पूरा वाकया बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
News In Detail
वीडियो में प्रियंका पर युवक को जूते मारते हुए दिखाई दे रही है। वहीं कांग्रेस नेता ने इस घटना की निंदा की है। साथ ही कहा कि यह घटना भारतीय जनता पार्टी के संस्कार को दर्शाती है।
f5e33aae-6e3
क्या है पूरा मामला?
युवक पर किया जूतों से हमला
आसपास के लोग बीच-बचाव करने आए लेकिन तब तक प्रियंका ने उसे कई बार जूते मार दिए थे। राजेश शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रियंका पटेरिया ने कहा कि तुम मेरे पापा के खिलाफ काम कर रहे हो।
यह पूरा घटनाक्रम बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
590d9e4b-12b
प्रियंका पटेरिया ने दी सफाई
5ac3370a-3d2
कांग्रेस नेता ने लगाए आरोप
आज उनके बच्चे भी सामंतशाही में जीने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी में शुरु होगा टेंपल मैनेजमेंट कोर्स, विपक्ष ने उठाए सवाल, कहा-धार्मिक एजेंडे पर चल रही सरकार
अतीक अहमद मरा है गैंग नहीं, एमपी के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी, 10 लाख मांगे
स्कूलों में बर्थ डे कल्चर से नाराज विधायक, अब नहीं मनेंगे स्कूलों में जन्मदिन
बेटी के सामने पत्नी ने करवा दी पति की हत्या, मामला जानकर हो जाएंगे हैरान
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari