हैदराबाद के BJP विधायक टी राजा सिंह के बयान पर इंदौर में गरमाई सियासत

Sanjay Gupta | Nov 29, 2024, 22:26 IST
Share
Ujjain Mahakal Temple
Ujjain Mahakal Temple

महाकाल मंदिर के बाहर दुकानों के सर्वे को लेकर दिए गए बयान पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस जहां बीजेपी विधायक राजा के खिलाफ एफआईआर की मांग कर रही है, वहीं महू विधायक उषा ठाकुर ने इस मुद्दे पर राजा का समर्थन करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है।

Indore : हैदराबाद के बीजेपी विधायक टी. राजा के महाकाल मंदिर के बाहर की दुकानों के सर्वे को लेकर दिए गए बयान पर इंदौर में राजनीति गरमा गई है। इसे लेकर कांग्रेस जहां बीजेपी विधायक पर एफआईआर की मांग कर रही है, तो वहीं इस मुद्दे पर राजा का समर्थन करते हुए महू विधायक उषा ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला किया है।

यह दिया था राजा ने बयान

गुरुवार को महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद राजा ने कहा कि- मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं कि वह महाकाल मंदिर के आसपास को होटल है उनका सर्वे कराएं, इनमे क्या पक रहा है और क्या बेचा जा रहा है इसकी जांच हो, क्योंकि यदि हिंदू अपवित्र होकर मंदिर आएंगे तो पूजा स्वीकार नहीं होगी। साथ ही कहा था कि पीएम मोदी के लिए प्रार्थना की है कि उन्हें इतनी शक्ति मिले कि वह भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने, गो हत्या, लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण पर प्रतिबंध लगे। सनातनी सुरक्षित रहें, यही प्रार्थना की है। संभल में मस्जिद के सर्वे पर भी कहा था कि जो संभल मस्जिद का सर्वे रोक रहे हैं, कहीं तुम्हें डर तो नहीं है कि सचमुच में शंकर का मंदिर बाहर आ जाएगा। संभल मस्जिद का सर्वे तो होकर रहेगा।

पूर्व मंत्री विधायक ठाकुर यह बोली

वहीं बीजेपी बैठक के बाद ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि धार्मिक स्थलों के पास की दुकानों में ष़डयंत्र दिखता है, आप वास्तविक नाम छिपाकर काम कर रहे हैं। कहने को महाकाल भगवान और देवी जी का फोटो लगा लिया लेकिन संचालन कोई और करता है, इससे धार्मिक भावनाएं आहत होती है।

राजा नहीं कांग्रेसी पर हो एफआईआर

टी राजा के बयान पर कांग्रेस के पूर्व महासचिव राकेश यादव ने धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में केस दर्ज करने की मांग की थी। इस पर टाकुर ने कहा कि राजा और पंडित धीरेंद्र शास्त्री दोनों के बयान से मैं सहमत हीं, जिनकी मंदिर और सिंहस्थ में आस्था नहीं उन्हें वहां रोजगार के अवसर नहीं मिले। रही बात एफआईआर की तो वह तो हर कांग्रेसी पर होना चाहिए, क्योंकि इन्हों 65 साल तक तुष्टीकरण की राजनीति की और धर्मांतरण जैसी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • Usha Thakur
  • ऊषा ठाकुर
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • टी.राजा सिंह
  • t raja singh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई