बीजेपी सांसद कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें ! किसान संघर्ष समिति ने भेजा इस मामले में मानहानि का नोटिस

Sandeep Kumar | Published:
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-31T204440.075
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-31T204440.075

ग्वालियर में किसान संघर्ष समिति के नेताओं ने अधिवक्ता के माध्यम से बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को मानहानि का नोटिस भेजा है। साथ ही सात दिन के अंदर जवाब मांगा है...

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) का किसानों को लेकर दिया गया विवादित बयान उनकों मुश्किल में डाल सकता है। बताया जा रहा है कि ग्वालियर के किसान संघर्ष समिति ( Kisan Sangharsh Samiti ) ने अपने अधिवक्ता के जरिए बीजेपी मध्य प्रदेश के किसानों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में ग्वालियर के किसान संघर्ष समिति ने उन्हें मानहानि का नोटिस दिया है। इसमें अधिवक्ता ने नोटिस देकर चेतावनी दी है, कि वे किसानों से माफी मांगे या दो करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति जमा करें।

अधिवक्ता ने दी ये चेतावनी

किसानों को लेकर की गई कंगना रनौत ( MP Kangana Ranaut ) की अभद्र टिप्पणी का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। ग्वालियर के किसान नेताओं ने कंगना को मानहानि का नोटिस (defamation notice ) भेजा है। इसमें कहा गया है कि अगर सात दिन में उन्होंने माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई (legal action ) की जाएगी।

किसान आंदोलन देश की धरोहर का विषय : अधिवक्ता

नोटिस भेजने वाले एडवोकेट विश्वजीत रतौनिया ( Advocate Vishwajeet Rataunia ) का कहना है कि किसान आंदोलन (farmers movement ) देश की धरोहर का विषय रहा है। इन किसानों के संघर्ष और शहादत की वजह से ही देश की सरकार को झुकना पड़ा और बिल वापस लेने पड़े थे। ये दुर्भाग्य का विषय है कि इस सरकार का हिस्सा बीजेपी सांसद (BJP MP ) किसान आंदोलन को लेकर को लेकर ऐसा विवादित बयान दे रही हैं।

ये बोलीं थीं कंगना रनौत

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू ( Interview ) में कहा था कि किसान आंदोलन के दौरान क्या हुआ। प्रदर्शन के नाम पर हिंसा फैलाई गई। वहां बलात्कार हो रहे थे और लोगों को मारकर लटकाया जा रहा था।

कंगना के बयान से पार्टी किया था किनारा

वहीं इस पूरे मामले में पंजाब के बीजेपी नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ( Harjeet Singh Grewal ) ने इसे कंगना का निजी बयान बताया था। उन्होंने कहा, किसानों पर बोलना कंगना का विभाग नहीं है। यह कंगना का निजी बयान है। PM मोदी और बीजेपी किसान हितैषी ( BJP farmer friendly ) हैं। कंगना को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। उन्हें ऐसे बयानों से दूरी बनानी चाहिए। हालांकि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व कई बार कंगना रनौत पर विवादित बयान ना देने की बात कह चुका हैं लेकिन कंगना है कि मानती हीं नहीं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Kangana Ranaut
  • BJP MP Kangana Ranaut
  • Advocate Vishwajeet Rataunia
  • Kisan Sangharsh Samiti
  • Harjeet Singh Grewal
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर