BJP सांसद विवेक शेजवलकर का X अकाउंट हैक, हैकर ने डाले Spa और बॉडी मसाज के वीडियो

Sandeep Kumar | Mar 13, 2024, 13:46 IST
Share
BJP SANSAD SEJVELKAR
सांसद विवेक नारायण शेजवलकर का एक्स अकाउंट हैक

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सांसद विवेक नारायण शेजवलकर (Vivek Narayan Shejwalkar ) का 'एक्स' (पहले ट्विटर) अकाउंट बुधवार को हैक कर लिया गया। हैकर्स ने अरबी भाषा में बीजेपी सांसद के X हैंडल से तमाम तरह के अश्लील पोस्ट डाल दिए

BHOPAL. मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ( Vivek Narayan Shejwalkar ) का 'एक्स' (पहले ट्विटर) अकाउंट बुधवार को हैक कर लिया गया। हैकर्स ने अरबी भाषा में बीजेपी सांसद के X हैंडल से तमाम पोस्ट भी डाल दिए। फिलहाल अकाउंट को दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साइबर विशेषज्ञ सांसद के अकाउंट को हैकर से वापस रिकवर करने की कोशिश में जुटे हैं। इसके साथ ये पता लगाया जा रहा कि इसे कहां से हैक किया गया है। हैरानी की बात यह है कि X अकाउंट हैक होने के बाद ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के पुराने पोस्ट नहीं दिख रहे। सिर्फ हैकर्स के ही शेयर किए गए वीडियो और फोटोज नजर आ रहे हैं। हैकर ने सांसद के अकाउंट को हैक करने के बाद अश्लील कंटेंट शेयर कर दिया है। इसमें स्पा और बॉडी मसाज के कंटेंट डाला गया है। माना जा रहा है कि सऊदी अरब के किसी हैकर ने सांसद का ऑफिशियल एक्स हैंडल अकाउंट हैक किया है।

ये खबर भी पढ़िए...हरदा ब्लास्ट: औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रभारी संचालक सस्पेंड, पहले से निलंबित निरीक्षक नवीन के खिलाफ चार्जशीट पेश

पुलिस ले रही साइबर एक्सपर्ट की मदद


वहीं शिकायत के बाद पुलिस सांसद विवेक का अकाउंट रिकवर करने की कोशिश करने में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों की माने तो एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। इसके साथ ही अकाउंट हैक करने वाले का जल्द पता लगा लिया जाएगा। ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह यादव का कहना है कि सोशल मीडिया से मामले के बारे में पता चला है। सांसद जी के 'X' अकाउंट हैक की जानकारी सायबर टीम चेक कर रही है। फॉर्मल कंप्लेंट नहीं मिली है। जांच के बाद लीगल कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...उम्मीदवारों ने की उच्च माध्यमिक शिक्षक वर्ग 1 में पद बढ़ाने की मांग, स्कूल शिक्षा मंत्री बोले जलपान करके जाना

हाल ही में बीजेपी ने काटा टिकट


बता दें कि इस बार ग्वालियर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने बड़ा दांव खेला है। यहां मौजूदा सांसद विवेक शेजवलकर का टिकट काटकर यहां से भारत सिंह कुशवाह को चुनावी मैदान में उतारा है। ग्वालियर लोकसभा सीट से बीजेपी ने भारत सिंह कुशवाहा को टिकट दिया है। वहीं विवेक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( RSS ) की पृष्ठभूमि से आते हैं, जो 2019 में पहली बार सांसद चुने गए थे।

ये खबर भी पढ़िए..चुंबन वाले डॉक्टर की तरह दागी आबकारी सहायक आयुक्त संजीव दुबे की पोस्टिंग की तैयारी

पहले भी कई नेताओं के ट्विटर हो चुके हैं हैक


आपको बताते चले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का ट्विटर (अब X) अकाउंट भी हैक हो चुका है। हैकर्स ने अरबी भाषा में कलराज मिश्र के ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी पोस्ट कर डाले थे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक हो चुका है।

ये खबर भी पढ़िए...टीचरों की चेतावनी : सीएम के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे छात्र तो परीक्षा में कम मिलेंगे नंबर

Tags:
  • सांसद विवेक नारायण शेजवलकर
  • Vivek Narayan Shejwalkar
  • X अकाउंट हैक
ग्वालियर सड़क जांच में तकनीकी टीम पर दबाव पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने PWD चीफ इंजीनियर को पद छोड़ने का दिया आदेश

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर सड़क जांच में तकनीकी टीम पर दबाव पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने PWD चीफ इंजीनियर को पद छोड़ने का दिया आदेश
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM मोहन यादव से मुलाकात के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

By Sandeep Kumar

भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM मोहन यादव से मुलाकात के बाद काम पर लौटे कर्मचारी
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... शिक्षक की नौकरी 5 साल से ज्यादा बाकी तो TET परीक्षा पास करना जरूरी

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... शिक्षक की नौकरी 5 साल से ज्यादा बाकी तो TET परीक्षा पास करना जरूरी
ओम बिरला के OSD को धमकी मामले में हाई कोर्ट सख्त, कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी और रिपोर्ट मांगी

By Mukesh Sharma

ओम बिरला के OSD को धमकी मामले में हाई कोर्ट सख्त, कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी और रिपोर्ट मांगी
Rajasthan TopNews: कन्हैयालाल हत्याकांड में हाई कोर्ट से आरोपियों को झटका, UAPA के तहत ट्रायल जारी रहेगा

By

Rajasthan TopNews: कन्हैयालाल हत्याकांड में हाई कोर्ट से आरोपियों को झटका, UAPA के तहत ट्रायल जारी रहेगा
इंदौर–देवास बायपास की बदहाली पर हाईकोर्ट ने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को किया तलब

By Sanjay Gupta

इंदौर–देवास बायपास की बदहाली पर हाईकोर्ट ने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को किया तलब
गहलोत बोले- मैं नहीं सीएम भजनलाल तिलमिला गए हैं, तिलमिलाहट में मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाए

By Mukesh Sharma

गहलोत बोले- मैं नहीं सीएम भजनलाल तिलमिला गए हैं, तिलमिलाहट में मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाए