छत्तीसगढ़ में विजयादशमी पर बीजेपी का पोस्ट, रावण के 10 सिर को घोटालों का दिया नाम, सीएम बघेल ने किया रिप्लाई

Pratibha Rana | Oct 24, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ में विजयादशमी पर बीजेपी का पोस्ट, रावण के 10 सिर को घोटालों का दिया नाम, सीएम बघेल ने किया रिप्लाई
छत्तीसगढ़ में विजयादशमी पर बीजेपी का पोस्ट, रावण के 10 सिर को घोटालों का दिया नाम, सीएम बघेल ने किया रिप्लाई

छत्तीसगढ़ में विजयादशमी पर्व की बधाईयों के साथ सियासी वार पलटवार भी देखने मिल रहा है। बीजेपी ने एक्स (ट्विटर) पोस्ट कर अलग तरीके से विजयदशमी की शुभकामनाएं दी है।

शिवम दुबे@ RAIPUR.

छत्तीसगढ़ में विजयादशमी पर्व की बधाईयों के साथ सियासी वार पलटवार भी देखने मिल रहा है। बीजेपी ने एक्स (ट्विटर) पोस्ट कर अलग तरीके से विजयदशमी की शुभकामनाएं दी है। इस पोस्ट में बीजेपी ने रावण को ठगेश का नाम दिया है और उसके दसों सिर का नामकरण घोटालों से किया है। अब इस जमकर प्रतिक्रिया आ रही है और इन्हीं में सीएम भूपेश बघेल का रिप्लाई भी शामिल है।

सीएम भूपेश बघेल का रिप्लाई

विजयादशमी के मौके पर सीएम बघेल ने शुभकामनाएं देने के साथ साथ बीजेपी के पोस्ट का रिप्लाई देते हुए लिखा है कि जाने दीजिए! पिछड़ों, आदिवासियों, दलितों को गाली देना ठाकुर रमन सिंह और उनकी पार्टी की परंपरा रही है. पहले “छोटा आदमी”, “कुत्ता”, “बिल्ली” और न जाने क्या क्या कहा है.. आज पिछड़ों को रावण दिखाकर उनका वध करने का भाजपा द्वारा पोस्टर जारी करने के बाद आप सबकी प्रतिक्रिया मुझे लगातार मिल रही है। मैं आपसे कहना चाहूँगा कि विजयदशमी के पर्व को ख़ुशी से मनाइए, मैं आपके प्रति जवाबदेह हूँ, उनके कुकृत्यों से फर्क नहीं पड़ता। मेरे लिए- कमीशनखोरी, अशिक्षा, कुपोषण, किसानों की बदहाली, नक्सलवाद ही रावण का स्वरूप हैं। हम सबको मिलकर इन पर विजय पाना है, हम धीरे-धीरे कुछ कार्यों में कामयाब हुए हैं, बचे हुए पर हम फिर से मिलकर साथ काम करेंगे। बुराई हारेगी.. सच जीतेगा.. छत्तीसगढ़िया एक बार फिर जीतेंगे।

बीजेपी ने किया पोस्ट

बीजेपी ने पोस्ट करते हुए रावण को ठगेश का नाम दिया है और उसके दसों सिर का नामकरण घोटालों से किया है। इस फोटो में छत्तीगढ़िया रावण का विनाश करते हुए दिख रहा है, इसके साथ ही कैप्शन में बीजेपी ने लिखा है कि इस बार होगा भ्रष्टाचार के रावण का दहन...

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Vijayadashami festival in Chhattisgarh
  • BJP post on Vijayadashami
  • 10 heads of Ravana named as scams
  • छत्तीसगढ़ में विजयादशमी पर्व
  • विजयादशमी पर बीजेपी का पोस्ट
  • रावण के 10 सिर को घोटालों का दिया नाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं