बैतूल स्वागत रैली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचाया

Jitendra Shrivastava | Sept 13, 2025, 20:34 IST
Share
bjp-president
Photograph: (thesootr)

बैतूल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रोड शो के दौरान घायल हो गए। रैली के दौरान जीप का गेट अचानक गेट बंद होने से उनकी दो उंगलियां दरवाजे में फंस गईं। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

मध्यप्रदेश केबैतूल (Betul) जिले के आठनेर (Aathner) में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (Hemant Khandelwal) का भव्य स्वागत किया गया। यह उनका प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहला दौरा था। पूरे नगर में पुष्पवर्षा, तुलादान और स्वागत समारोहों का आयोजन किया गया। लेकिन इस खुशी के बीच एक हादसा हो गया जिसने माहौल को गंभीर बना दिया।

हादसा कैसे हुआ?

जिला भाजपा उपाध्यक्ष कृष्णा गायकी (Krishna Gayaki) ने बताया कि रैली के दौरान हेमंत खंडेलवाल जीप पर चढ़ रहे थे। अचानक गेट बंद हो गया और उनकी दो उंगलियां दरवाजे में फंस गईं। इससे तेज दर्द और खून निकलने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई और चक्कर आने लगे।कार्यकर्ताओं ने तुरंत डीजे बंद किया और उन्हें पास के निजी अस्पताल पहुंचाया।

ये खबरें भी पढ़ें..

एमपी पुलिस भर्ती 2025 : सिपाही के 7500 पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी, SI का अगले सप्ताह

LNCT के चौकसे परिवार के घोटाले की रिपोर्ट इनकम टैक्स को गई, ED के भी राडार पर, EPF और ESIC में भी खेल

डॉक्टर की रिपोर्ट

डॉ. देवेंद्र चढ़ोकर (Dr. Devendra Chadhokar) ने बताया कि यह चोट गंभीर नहीं थी। उंगलियों में दबाव और दर्द की वजह से ही चक्कर आए। एक्सरे में कोई हड्डी की समस्या नहीं मिली। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

रोड शो फिर से शुरू

अस्पताल से लौटने के बाद भी हेमंत खंडेलवाल ने रोड शो जारी रखा। वे सभी स्वागत समारोहों में शामिल हुए और जनता का आभार व्यक्त किया। यह देखकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह और बढ़ गया।

ये खबरें भी पढ़ें..

ओबीसी आरक्षण पर भोपाल में अहम बैठक, सुप्रीम कोर्ट में सरकार की पैरवी को लेकर सहमति बनाने की कोशिश जारी

मेडिकल कॉलेज के लेबर रूम में लेडी डॉक्टरों के बीच चले लात-घूंसे, अस्पताल बना जंग का मैदान

प्राथमिक उपचार के बाद हुए स्वस्थ

भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने बताया कि रोड शो के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की उंगली जीप के गेट में दब गई। इस कारण उन्हें तेज दर्द हुआ और उमस के प्रभाव से उनकी तबीयत बिगड़ गई।

उन्हें जल्द ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य हो गई। इसके बाद, उन्होंने रोड शो में फिर से हिस्सा लिया और तुलादान तथा स्वागत समारोह में शामिल होकर जनता से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया।

निजी अस्पताल के डॉ. देवेंद्र चढ़ोकर ने बताया कि खंडेलवाल की उंगली में चोट के कारण तेज दर्द हुआ, जिसके चलते उन्हें चक्कर आया। बाद में उनकी स्थिति पूरी तरह से सामान्य पाई गई और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

यह उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद, हेमंत खंडेलवाल पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र बैतूल के आठनेर में आयोजित रोड शो और स्वागत समारोह में भाग लेने पहुंचे थे।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • भाजपा
  • बैतूल
  • रोड शो
  • Hemant Khandelwal
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा