बीजेपी ने जारी की राज्यसभा सूची: MP से तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल
Sandeep Kumar | Jun 04, 2026, 18:48 IST
bjp rajyasabha candidates
बीजेपी ने 4 जून को राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। मध्य प्रदेश की दो राज्यसभा सीटों से पार्टी ने तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को टिकट दिया है।
बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। केंद्रीय चुनाव समिति ने अन्य राज्यों से राज्यसभा भेजे जाने वाले उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है।
4 जून को भाजपा ने लिस्ट जारी की। मध्य प्रदेश की दो राज्यसभा सीटों से भाजपा ने तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल (Rajneesh Agarwal ) को उम्मीदवार बनाया है।
दोनों नामों की घोषणा के साथ ही राज्य की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। इसमें मध्य प्रदेश की तीन सीटें शामिल हैं।
![bjp]()
प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने राष्ट्रीय नेता तरुण चुग और वरिष्ठ नेता रजनीश अग्रवाल पर भरोसा जताया। दोनों अब राज्यसभा चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी होंगे।
तरुण चुग मूल रूप से पंजाब के अमृतसर से हैं। वे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं और पार्टी के शीर्ष संगठनात्मक नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना समेत कई राज्यों में प्रभारी का काम किया। वे चुनावी प्रबंधन में पार्टी की केंद्रीय टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं। 2023 में भाजपा ने उन्हें लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय महासचिव बनाए रखा। हाल ही में मणिपुर में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए भाजपा ने उन्हें केंद्रीय पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया।
![bjp]()
रजनीश अग्रवाल मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश सचिव हैं। संगठन में बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति के विशेषज्ञ माने जाते हैं। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल में बूथ प्रबंधन प्रभारी की भूमिका का उल्लेख है। लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय हैं और प्रदेश स्तर पर कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वे पर्दे के पीछे काम करने वाले संगठनात्मक नेताओं में गिने जाते हैं। उनकी पहचान चुनावी नेटवर्क और कार्यकर्ता तंत्र को मजबूत करने में है।
![bjp]()
भाजपा ने सतीश पूनियां व अलका गुर्जर को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, 18 जून को वोटिंग होगी
एमपी राज्यसभा चुनाव: दिल्ली में महामंथन, कांग्रेस कैंडिडेट का ऐलान अगले दो दिन में
MP राज्यसभा चुनाव : सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व से की मुलाकात
आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों पर हो सकती है चर्चा
4 जून को भाजपा ने लिस्ट जारी की। मध्य प्रदेश की दो राज्यसभा सीटों से भाजपा ने तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल (Rajneesh Agarwal ) को उम्मीदवार बनाया है।
दोनों नामों की घोषणा के साथ ही राज्य की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। इसमें मध्य प्रदेश की तीन सीटें शामिल हैं।
bjp
तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को टिकट
कौन हैं तरुण चुग ?
bjp
/https://img-cdn.publive.online/fit-in/580x348/filters:format(webp)/blob:https://web.whatsapp.com/79b2d398-73a5-4465-9d5e-3831d428ab5d)
कौन हैं रजनीश अग्रवाल ?
bjp
अन्य राज्यों से इनको टिकट
- राजस्थान से बीजेपी ने डॉ. अलका गुर्जर और डॉ. सतीश पूनियां को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। सतीश पूनिया का नाम घोषित होने के बाद राजस्थान की राजनीति में इसे महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है।
- अरुणाचल प्रदेश से भाजपा ने ताई तागाक को उम्मीदवार घोषित किया है। मणिपुर से ए. शारदा देवी को राज्यसभा चुनाव के लिए टिकट दिया गया है।
- गुजरात से भाजपा ने चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इनमें राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया शामिल हैं। राज्यसभा की चार सीटों के लिए इन नामों को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंजूरी दी है।
- राज्यसभा उपचुनाव 2026 के लिए भाजपा ने ओडिशा से देवाशीष सामंतराय को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी को उपचुनाव के लिए आधिकारिक स्वीकृति भी मिल गई है।
ये भी पढ़ें...
एमपी राज्यसभा चुनाव: दिल्ली में महामंथन, कांग्रेस कैंडिडेट का ऐलान अगले दो दिन में
MP राज्यसभा चुनाव : सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व से की मुलाकात
आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों पर हो सकती है चर्चा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari