आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों पर हो सकती है चर्चा

Amresh Kushwaha | Published:
Share
mp rajyasabha chunav mohan yadav delhi visit
mp rajyasabha chunav mohan yadav delhi visit

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। राज्यसभा की 3 सीटों पर 18 जून को मतदान होना है। वहीं, सीएम भाजपा के उम्मीदवारों के नाम को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी 03 जून को दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। यहां वे भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरे में राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों पर बड़ा फैसला हो सकता है।

मध्य प्रदेश सरकार के कामकाज और संगठन के आगामी रोडमैप पर भी गंभीर चर्चा होने की उम्मीद है। राज्य की सियासत के लिहाज से यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।

किस पार्टी को कितनी सीटें?

तीन सीटों में से भाजपा दो सीटें जीतने की स्थिति में है और कांग्रेस एक सीट पर दावा करती है। विधानसभा में सदस्य संख्या के आधार पर यह समीकरण बनता है। लेकिन असली दिलचस्पी उम्मीदवारों के नामों को लेकर है। दोनों दलों में टिकट पाने की होड़ मची हुई है।

भाजपा के दावेदार कौन-कौन?

भाजपा में कई बड़े नामों की चर्चा है। इनमें लाल सिंह आर्य, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, कैलाश विजयवर्गीय, अरविंद भदौरिया, डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और रंजना बघेल के नाम सबसे आगे हैं। इनमें से कई नेता पिछले कुछ दिनों में दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय नेतृत्व से मिल चुके हैं। संगठन पदाधिकारियों और प्रभावशाली नेताओं से मुलाकात का दौर जारी है।

राज्यसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल

मध्य प्रदेश में 21 जून को रिक्त होने वाली राज्यसभा की तीन सीटों के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। नामांकन की आखिरी तारीख 8 जून है। नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को और नाम वापसी 11 जून तक होगी।

मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना भी होगी। यानी 18 जून की शाम तक यह साफ हो जाएगा कि मध्य प्रदेश से राज्यसभा कौन जाएगा।

2028 का समीकरण भी असर डालेगा

भाजपा नेतृत्व सिर्फ अभी की राजनीति नहीं देख रहा। नगरीय निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव और 2028 के विधानसभा चुनाव में कौन सा चेहरा ज्यादा फायदा दे सकता है, इस पर भी मंथन हो रहा है। जातीय, क्षेत्रीय, सामाजिक और संगठनात्मक समीकरण उम्मीदवार चुनने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। यही वजह है कि पार्टी अंतिम समय तक किसी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं करना चाहती।

सरप्राइज नाम का दांव भी संभव

राजनीतिक जानकार मानते हैं कि भाजपा और कांग्रेस दोनों अंतिम वक्त में किसी अप्रत्याशित नाम पर दांव लगा सकती हैं। ऐसा पहले भी हो चुका है जब चर्चित नामों की जगह किसी अनजान चेहरे को टिकट मिला हो। इसलिए दिल्ली में जो बैठकें हो रही हैं, उनका नतीजा ही असली तस्वीर साफ करेगा।

ये खबरें भी पढ़िए...

अफसरों की संपत्ति: ससुराल हो या ननिहाल, रिश्तेदारों के लाड़ले बने MP के ये अफसर

अफसरों की संपत्ति: ससुराल से मिली प्रॉपर्टी कैसे बना रही अफसरों को अमीर?

मध्‍य प्रदेश पूर्व आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के फ्लैट पर लोकायुक्त छापा

शाजापुर कलेक्टर आईएएस ऋजु बाफना का आबकारी विभाग से पहले भी विवाद

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • भारतीय जनता पार्टी
  • राज्यसभा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर