BJP ने मालवा-निमाड़ में 4 सांसद टिकट रिपीट किए, मंत्री नागर की पत्नी को रतलाम से टिकट

BP shrivastava | Mar 02, 2024, 23:05 IST
Share
Malawa Nimad
बीजेपी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश के 24 उम्मीदवारों की घोषणा की। जिसमें मालवा-निमाड़ से चार सांसदों के टिकट रिपीट किए गए हैं।

बीजेपी ( BJP ) ने मध्य प्रदेश की लोकसभा सीटों की पहली सूची में 29 में से 24 टिकट घोषित किए हैं। इसमें मालवा-निमाड़ की आठ सीटों में से पांच टिकट घोषित हुए हैं। वहीं इंदौर, धार और उज्जैन सीट को होल्ड कर दिया है।

संजय गुप्ता, INDORE. BJP ने मध्य प्रदेश की लोकसभा सीटों की पहली सूची में 29 में से 24 टिकट घोषित किए हैं। इसमें मालवा-निमाड़ की आठ सीटों में से पांच टिकट घोषित हुए हैं। वहीं इंदौर, धार और उज्जैन सीट को होल्ड कर दिया है। घोषित पांच सीट में चार टिकट देवास, मंदसौर, खरगोन व खंडवा रिपीट हुए हैं और वहीं रतलाम-झाबुआ में सिटिंग सांसद गुमान सिंह डामोर का टिकट कट गया है। कुल मिलाकर आदिवासी क्षेत्र में पार्टी बदलाव के मूड में है। रतलाम की तरह धार में भी बदलाव हो सकता है। वह मिशन 370 को लेकर एक-एक सीट पर संजीदा है और किसी को हल्के में नहीं ले रही है।

रतलाम-झाबुआ में मंत्री की पत्नी को टिकट


परिवारवाद की विरोधी रही बीजेपी ने इस बार रतलाम-झाबुआ एसटी सीट से मप्र सरकार में मंत्री व अलीराजपुर विधायक नागर सिंह चौहान की पत्नी अनित नागर सिंह चौहान को टिकट दिया है। मौजूदा सांसद गुमान सिंह डामोर का टिकट काट दिया गया है। इसकी बड़ी वजह बताई जा रही है कि इस एसटी सीट पर इस बार पार्टी को डामोर कमजोर लग रहे थे, यदि कांग्रेस से कांतिलाल भूरिया आते हैं तो डामोर के लिए मुश्किल आ जाती। यहां की आठ विधानसभा सीट में से कांग्रेस के पास तीन सीट, एक सैलाना सीट भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) के पास है बाकी चार सीट बीजेपी के पास है। आदिवासी बेल्ट होने से बीजेपी यहां किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती थी। अनिता चौहान 15 साल से जिला पंचायत अध्यक्ष है और उनकी खुद की राजनीतिक पकड़ मजबूत है, वहीं पति के मंत्री होने का लाभ भी क्षेत्र से मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें... Madhya Pradesh BJP: पांच वर्तमान सांसदों के टिकट कटने के पीछे की कहानी

इन सीटों पर वहीं चेहरे


बीजेपी ने देवास एससी सीट से मौजूदा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को ही टिकट दिया है, उन्हें अब लगातार दूसरी बार टिकट मिला है। खरगोन एसटी सीट से सांसद गजेंद्र पटेल लगातार दूसरी बार मैदान में होंगे, मंदसौर से दो बार के सांसद सुधीर गुप्ता ( 2014 व 2019 ) को फिर टिकट दिया गया है। उधर खंडवा में बीजेपी सांसद नंदकुमार चौहान के निधन के बाद 2021 उपचुनाव में सांसद बने ज्ञानेशवर पाटिल को फिर बीजेपी ने मौका दिया है।

ये खबर भी पढ़ें... इंदौर सांसद टिकट पर लालवानी का क्या होगा? पहली सूची में इंदौर होल्ड, फिर नजरें महिला और युवा दावेदारों पर

धार, उज्जैन, इंदौर में अब क्या होने वाला है ?


धार- मौजूदा सांसद छतरसिंह दरबार है, जिनका अब टिक्कट दिक्कत में आ गया है। धार लोकसभा सीट में शामिल आठ विधानसभा में से बीजेपी के पास तीन सीट है, बाकी आदिवासी बेल्ट में बीजेपी मुश्किल में हैं। यहां से रंजना बघेल, शिवराम कन्नौज, सावित्री ठाकुर जैसे दावेदारों के नाम है।
उज्जैन- यहां से सांसद अनिल फिरोजिया है जो अभी होल्ड हो गए हैं। सीएम का यह गृह जिला है, ऐसे में अब नया प्रत्याशी कौन हो सकता है यह देखना रोचक होगा। वैसे दावेदारों में अभी भी फिरोजिया ही मजबूत है, इसके बाद सुरेश गिरी, प्रभुलाल जाटवा के भी नाम दावेदारों में है। यह एससी सीट है। फिरोजिया के पहले 2014 में बीजेपी के चिंतामण मालवीय सांसद थे। इसके पहले 2009 में कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्‌डु जीते थे।
इंदौर- यहां से अभी सांसद शंकर लालवानी है। यह सीट लगातार नौ बार से यानि 35 साल से बीजेपी के पास है। यहां कोई भी प्रयोग बीजेपी भविष्य की राजनीति के हिसाब से ही करेगी। संभावना महिला उम्मीदवार की अधिक बन रही है।

Tags:
  • BJP
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा