BJP-RSS की बैठक, अरुण बोले- भाजपाई बने कांग्रेसियों को सिखाएं पार्टी के रंग- ढंग

Pratibha ranaa | Published:
Share
BJP-RSS की बैठक
BJP-RSS की बैठक

BJP-RSS की बैठक में एबीवीपी, मजदूर संघ, विद्या भारती सहित अन्य संगठनों के 70 से ज्यादा पदाधिकारी शामिल हुए। अरुण कुमार ने हर संगठन से उनके पिछले कार्यक्रमों की जानकारी लेने के साथ अगले तीन महीने के प्रस्तावित कार्यक्रमों के बारे में भी पूछा।

भोपाल में 20 जुलाई को आरएसएस और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक रखी गई थी। इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल शामिल हुए थे।

बैठक में अरुण कुमार ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से कहा कि संगठन की सक्रियता में कमी नहीं आने देना है। कांग्रेस से आए नेताओं को भाजपा की कार्यशैली समझाना चाहिए।

एक- एक करके हर संगठन से बात की

दरअसल संघ की इस समन्वय बैठक में एबीवीपी, मजदूर संघ, विद्या भारती सहित अन्य संगठनों के 70 से ज्यादा पदाधिकारी शामिल हुए थे। इस बैठक में अरुण ने हर संगठन से उनके आने वाले महीनों की प्लानिंग और कार्यक्रमों के बारे में पूछा।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उनके हिसाब से जहां कहीं भी कमियां आई थी, उन कमियों का कारण पता कर और दूर करें। लगभग 20 फीसदी बूथ पर हम पिछड़े हैं। इन पर अब पूरी तरह से फोकस किया जाएं। आने वाले समय में यहां कोई कमियों ना आएं। अरुण कुमार ने भाजपा सहित सभी संगठनों को कहा कि समाज के हर वर्ग को जोड़ने के लिए कार्यक्रम करें।

23 जुलाई को मनाया जाएगा भारतीय मजदूर संघ

बता दें, भारतीय मजदूर संघ अपना 70वां स्थापना दिवस 23 जुलाई को मनाएंगे। इस दिन होने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी बातचीत हुई। भारतीय मजदूर संघ के दिन राजधानी भोपाल में बड़ा कार्यक्रम होगा। सरकार्यवाह दत्तात्रय होसबाले मुख्य गेस्ट होंगे।

भारतीय मजदूर संघ के बारे में जानिए...

भारतीय मजदूर संघ (BMS) भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय श्रमिक संगठन है। इसकी स्थापना 23 जुलाई 1955 को भोपाल में हुई थी। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से संबद्ध है।

BMS के मुख्य उद्देश्य

  • श्रमिकों के अधिकारों और हितों की रक्षा करना।
  • श्रमिकों के बीच सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा देना।
  • मजबूत और स्वतंत्र श्रमिक यूनियनों का निर्माण करना।
  • औद्योगिक शांति और सद्भाव को बढ़ावा देना।
  • आर्थिक विकास और राष्ट्रीय समृद्धि में योगदान देना।
pratibha rana
pratibha rana


thesootr links


द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें






Tags:
  • आरएसएस
  • भारतीय मजदूर संघ
  • BJP-RSS Sangh Meeting MP
  • BMS
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर