BJP राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष की पार्षदों को सलाह- एक घंटे मोबाइल से दूर रहो, परिवार को समय दो

Sanjay Gupta | Aug 09, 2026, 22:26 IST
Share
राष्ट्रीय महामंत्री संतोष की पार्षदों को सलाह
राष्ट्रीय महामंत्री संतोष की पार्षदों को सलाह

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने रविवार को इंदौर दौरे पर पार्षदों की क्लास ली। उन्हें राजनीति को लेकर मंत्र दिए। इसमें सबसे अहम रहा कि परिवार को समय दो, एक घंटे मोबाइल को छोड़ दो।

Indore: बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने 9 अगस्त रविवार को इंदौर दौरे पर एक पेड़ मां के नाम अभियान में शिरकत की। इसके बाद वह बीजेपी दफ्तर पहुंचे और यहां पर पहले बीजेपी पार्षदों के साथ बैठक की। इसमें उन्हें राजनीति को लेकर मूलमंत्र दिए। फिर संभागीय जिलाध्यक्षों की बैठक लेकर आगे की चुनाव और संगठन की मजबूती, विस्तार पर बात की।

पार्षदों को यह बोले संतोष सर

बीएल संतोष ने पार्षदों की क्लास लेते हुए कई अहम बातें की। इसमें कहा गया कि पहले सभी अपने पांच अच्छे काम याद करो जो आपने पार्षद रहते हुए किए हैं। इसके बाद वह काम याद करो जो करना चाहते थे नहीं कर सके। इनसे आपको मैदान में रहकर और काम करने की प्रेरणा मिलेगी।

एक घंटे मोबाइल को दूर रख दो

संतोष ने कहा कि पार्षद का काम कठिन होता है। स्थानीय सभी लोग पार्षद से उम्मीद करते हैं कि वह उनकी मूलभूत समस्याओं को दूर करें। इन्हीं से राज्य सरकार और केंद्र सरकार तक की छवि बनती है।

इसलिए दिन भर मैदान और मोबाइल पर रहने के साथ ही परिवार के लिए पूरा समय निकालें। परिवार के साथ भोजन करें, जब घर जाएं तो एक घंटे मोबाइल को दूर रख दें। उन्हें समय दें। इससे पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम की चार साल के काम गिनाएं और परिषद को लेकर जानकारी दी।

हंसी-मजाक में बात शादी तक आई

बीएल संतोष ने कहा कि पत्नी से लगातार चर्चा करते रहें। इसी दौरान पार्षद सुरेश कुरवाड़ ने सवाल किया कि मोबाइल बंद किया तो लोग समझते हैं कि पार्षद तो समस्या सुन नहीं रहा। इसी बीच बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि इनकी तो शादी ही नहीं हुई।

कार्यकर्ता 18 से 25 साल के युवा को जोड़ें

इसके साथ ही बीएल संतोष, संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, सुमित मिश्रा, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा की उपस्थिति में इंदौर संभाग की महत्वपूर्ण बैठक भी हुई। इसमें संतोष ने कहा कि हम और हमारे जनप्रतिनिधि लगातार संगठन के लिए कार्य करते रहते हैं। कार्यकर्ताओं का फोकस 18 वर्ष से 25 वर्ष तक के युवाओं को जोड़ने का हो।

संभाग की बैठक के प्रारंभ में इंदौर संभाग के प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीरसिंह रावत ने भूमिका रखी, अतिथियों का स्वागत बीजेपी नगर सुमित मिश्रा एवं जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने किया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत खरे, किसान मोर्चा के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा सहित इंदौर संभाग के विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष महामंत्री, सभी मोर्चा के अध्यक्ष उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें...

विश्व आदिवासी दिवस पर एमपी में सड़कों पर उतरा समाज, इंदौर से जबलपुर तक जमकर थिरके लोग

इंदौर हाईकोर्ट में जमानत केस सुनवाई के लिए एक और जस्टिस का रोस्टर तय

इंदौर में पार्षद पति और कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रमुख शेख अलीम से 5 घंटे पूछताछ

जेन-जी बना नया वोट बैंक, 7 राज्यों की तख्तापलट करने का रखते हैं दम

Tags:
  • इंदौर
  • बीजेपी
  • बीएल संतोष
  • गौरव रणदिवे
  • बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा
  • जेन-जी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा