BJP ने जारी की प्रवक्ताओं की सूची, इंदौर से दुबे के साथ ठाकुर, गुप्ता, शुक्ला, बघेल और जेपी को जिम्मेदारी

Sanjay Gupta | Published:
Share
bjp-spokespersons
bjp-spokespersons

Indore: बीजेपी ने मप्र में प्रदेश प्रवक्ताओं और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। इन दो सूचियों में इंदौर के पांच नेताओं को जगह मिली है।

मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी हेमंत खंडेलवाल की मंजूरी के बाद प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने प्रदेश सह मीडिया प्रभारी और प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश सह मीडिया प्रभारी में 9 लोगों को जगह दी ही। वहीं, प्रदेश प्रवक्ता पद पर 33 नेताओं को जगह दी गई है। इसमें इंदौर के नेताओ को भी खासी जगह मिली है।

प्रदेश सह मीडिया प्रभारी में दुबे

प्रदेश सह मीडिया प्रभारी के पद पर इंदौर से आलोक दुबे को नियुक्त किया गया है। दुबे अभी प्रदेश प्रवक्ता पद पर थे, उन्हें पदोन्नति मिली है। वह 14 साल तक इंदौर संभाग में मीडिया प्रभारी रहे हैं।

BJP की जंबो मीडिया टीम घोषित... 89 चेहरों को मिली जगह, 32 प्रवक्ता बनाए, इनमें 11 विधायक भी

प्रदेश प्रवक्ता पद पर इन्हें जगह

वहीं, प्रदेश प्रवक्ता पद पर पूर्व मंत्री और महू विधायक उषा ठाकुर को जगह दी गई है। इसके साथ ही हाल ही में एनसीपीसीआर के मेंबर पद से हाल ही में कार्यकाल पूरा करने वाली डॉ. दिव्या गुप्ता को भी जगह दी गई है। साथ ही इंदौर से वैभव शुक्ला और सचिन बघेल को भी जगह दी गई है।

अग्निवीर भर्ती की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक करें आवेदन

अभी से बीजेपी की तैयारी

हाल ही के समय में जिस तरह से कांग्रेस बीजेपी पर हमले करने लगी है, ऐसे में बीजेपी ने इंदौर से मुखर वक्ताओं को जगह दी है। साथ ही दो महिलाओं को भी जगह मिली है। ऐसे में बीजेपी सामजिक संतुलन को साधते हुए आगे बढ़ रही है। साथ ही उम्मीद कर रही है कि नई टीम मुखर होकर पार्टी का पक्ष रखेगी।

एमपी में आज खुलेगी RTE लॉटरी, 1.78 लाख बच्चों का इंतजार होगा खत्म, 22 हजार स्कूलों में प्रवेश का मौका

क्रांति गौड़ के बाद एमपी के छतरपुर से चमका एक और सितारा, शाहिद खान की टीम इंडिया में एंट्री

प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट की भी घोषणा

इसके साथ बीजेपी प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट की भी घोषणा हुई है। इसमें इंदौर से जेपी मूलचंदानी, प्रेम व्यास, आदित्य दीक्षित, सागर कसेरा, मनस्वी पाटीदार, डॉ अविनाश पटवारी, विवेक सिन्हा, कमल वर्मा, जेपी मूलचंदानी को जगह दी गई है । साथ ही नितिन द्विवेदी को सदस्य प्रदेश मीडिया विभाग बनाया गया है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • बीजेपी
  • उषा ठाकुर
  • हेमंत खंडेलवाल
  • आशीष उषा अग्रवाल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर