cm mohan yadav का पूर्वांचल में धुआंधार चुनावी दौरा, इन सीटों पर करेंगे जनसभाएं

Vikram Jain | May 21, 2024, 23:52 IST
Share
BJP star campaigner CM Mohan Yadav election campaign
BJP star campaigner CM Mohan Yadav election campaign

मध्‍य प्रदेश में चारों चरण की वोटिंग पूरी होने के बाद सीएम मोहन यादव को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सीएम मोहन बुधवार को यूपी के महाराजगंज, कुशीनगर और जौनपुर लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे।

BHOPAL. जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण की ओर अग्रसर हो रहे हैं, उतनी ही तेजी से चुनावी प्रचार की धार पैनी होती जा रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लगातार दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार कर देश में फिर से मोदी सरकार बनाने के लिए जनसभा और रैली कर रहे हैं। सीएम मोहन यादव लगातार उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। इसी क्रम में सीएम मोहन बुधवार 22 मई को यूपी में धुआंधार चुनावी दौरा करते हुए महाराजगंज, कुशीनगर और जौनपुर लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे।

वाराणसी में करेंगे बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन

सीएम मोहन यादव ( cm mohan yadav) लगातार अलग-अलग सीटों पर प्रचार में जुटे हैं, उनका सबसे ज्यादा फोकस यूपी, बिहार और दिल्ली की सीटों पर दिख रहा है। बुधवार को उत्तर प्रदेश के महाराजगंज, कुशीनगर और जौनपुर लोकसभा सीटों से बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार पर रहेंगे। इस दौरान सीएम मोहन जनसभा को संबोधित करेंगे साथ ही वाराणसी पहुंचकर बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ जी के दर्शन और पूजन करेंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश में पांच चरणों के लोकसभा चुनाव बीत जाने के बाद अब अगले दो चरणों का चुनाव पूर्वांचल के इलाके में होना है।

यूपी के दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन

सीएम मोहन बुधवार दोपहर 12.15 बजे महाराजगंज के बरगदवा ग्राउंड नौतनवां में पार्टी प्रत्याशी पंकज चौधरी के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद कुशीनगर पहुंचेंगे और प्रत्याशी विजय कुमार दुबे के समर्थन में जनता इंटर कॉलेज ग्राउंड, रामकोला में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4 बजे जौनपुर पहुंचकर सीएम मोहन प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के समर्थन के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। वह जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 6.30 बजे वाराणसी पहुंचकर श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। दिनभर की चुनावी यात्रा के बाद सीएम मोहन रात 9 बजकर 20 मिनट पर भोपाल पहुंचेंगे।

ये खबर भी पढ़ें.. सीएम मोहन यादव ने किर्गिस्तान में रह रहे मध्यप्रदेश के छात्रों से की फोन पर बात, सुरक्षा का दिया भरोसा

सीएम मोहन का यूपी पर फोकस

सीएम मोहन का सबसे ज्यादा फोकस उत्तर प्रदेश की सीटों पर दिख रहा है। दरअसल, यूपी की सियासत में यादव समुदाय का राजनीति में बड़ा असर है, ऐसे में सीएम मोहन यादव लगातार ऐसी ही सीटों पर फोकस करते दिख रहे हैं। उनके निशानें पर भी परिवारवाद और भ्रष्टाचार का मुद्दा सबसे ज्यादा रहता है।

ये खबर भी पढ़ें... MP में फिर छात्र संघ चुनाव की सुगबुगाहट, मोहन-शिवराज, जीतू-सिंघार छात्र राजनीति से ही लीडर बने

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

सीएम मोहन यादव, सीएम मोहन का यूपी दौरा, लोकसभा चुनाव,भोपाल न्यूज, CM Mohan Yadav, CM Mohan UP tour, Lok Sabha Election, Bhopal News

Tags:
  • लोकसभा चुनाव
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • Lok Sabha election
  • सीएम मोहन का यूपी दौरा
  • CM Mohan UP tour
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा